पंजाबी फिल्म बेबे मैं बदमाश बनूंगा (Bebe Main Badmash Banuga), 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जहाँ हमें जगजीत संधू, अवीरा सिंह जैसे पंजाबी एक्टर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन किया है ‘Sukhminder Dhanjal’ ने, और इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फ्राइडे राश मोशन पिक्चर्स और जगजीत संधू के द्वारा।
इसका रनिंग टाइम 2 घंटे 9 मिनट है और इसके जॉनर की बात की जाए तो यह ड्रामा, एक्शन, इमोशनल कैटेगरी में आती है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था, खासकर पंजाबी ऑडियंस जो इस तरह की फिल्मों को देखने का शौक रखते हैं।
इस फिल्म का अनुमानित बजट तकरीबन 3-4 करोड़ रुपये के आसपास का होगा और इसने अपने बजट के हिसाब से ठीक ठाक बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है।
क्या है इस मनोरंजन से भरी फिल्म की कहानी
यह कहानी नर्सिंग स्टूडेंट हिम्मत की है। नाम हिम्मत है पर दिल से यह नर्म दिल इंसान है। इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है दूसरों की मदद करना। पर कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है जब एक दिन हिम्मत यह सोचता है कि अब बस बहुत हुआ वह अब सीधा बनकर नहीं रहेगा, बदमाश बनेगा।
वह नए लुक में अपने आप को ढालता है, बाल छोटे करवाता है गैंगस्टर लुक वाले लड़के की तरह दिखना चाहता है। शुरुआत में तो लगता है यह सब हंसी-मजाक में चल रहा है, पर बाद में खुद हिम्मत को नहीं पता चलता कि वह एक रियल गैंगस्टर बनने वाला है।
वह कॉलेज की पॉलिटिक्स में फंस जाता है, जहाँ प्यार, मोहब्बत, बदला, अच्छाई-बुराई और असली-नकली की कहानी शुरू हो जाती है। अंत में हिम्मत को प्यार, परिवार और सही-गलत में फर्क, एक अच्छे इंसान की तरफ ले जाता है। इसमें इमोशंस भी हैं हंसी-मजाक भी है और एक्शन भी है।
यह दिल को छू लेने वाली कहानी है जिसे एक बार देखा जा सकता है। अब आइए जानते हैं सिनेमाघरों के बाद यह किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
बेबे मैं बदमाश बनूंगा ओटीटी रिलीज
फिल्म इंडस्ट्री की कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और एक्शन फिल्म जिसे 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जगजीत संधू की इस फिल्म से जुड़ी जो ओटीटी अपडेट सोर्स के मुताबिक निकलकर आई है वह यह है कि इसके ओटीटी राइट्स चौपाल टीवी (Chaupal TV) ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास हैं।
अभी चौपाल टीवी के प्लेटफॉर्म पर इसे कब रिलीज किया जाना है इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है पर यह कंफर्म है कि इसे चौपाल टीवी पर ही स्ट्रीम किया जाएगा।
READ MORE












