Vikram On Duty Series OTT: विक्रम ऑन ड्यूटी सच का पता लगाता एक पुलिस ऑफिसर की कहानी

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: Vikram On Duty @Jiohotstar

जियोहॉटस्टार की ‘विक्रम ऑन ड्यूटी’, जो तेलुगु भाषा की एक क्राइम एक्शन थ्रिलर सीरीज़ है, इसे 6 मार्च 2026 से स्ट्रीम किया जाना है। साथ ही यह हिंदी में भी देखने को मिल जाएगी। ट्रेलर व प्रोमो देखने से तो यही लग रहा है कि यहाँ पर विक्रम को एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया जाएगा।

जो कातिल को पकड़ने और उसे सजा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। यह है तो एक सीरीज, पर यहाँ पर ढेर सारा एक्शन और थ्रिलर भी देखने को मिलेगा।

क्या है इसका बेसिक प्लॉट

यह कहानी विक्रम नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर की दिखाई जाएगी, जिसका पूरा नाम विक्रम वासु है। यह बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बिल्कुल अलग तरह का इंसान है।

विक्रम को ऐसा लगता है, कि अगर प्रोटोकॉल से किसी केस को सुलझाया नहीं जा सकता, तो उसे सुलझाने के लिए प्रोटोकॉल तोड़े भी जा सकते हैं। विक्रम के लिए जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, वह है इंसाफ।

विक्रम, अपनी जान पर खेलकर भी कातिल को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। फिल्म के अंदर जबरदस्त एक्शन सीन्स, फाइट और ट्विस्ट-एंड-टर्न देखने को मिलेंगे। पूरी फिल्म में एक बात दिमाग में घूमती रहेगी, कि आखिर गुनहगार को विक्रम किस तरह से पकड़ेगा।

यह सीरीज़ उन दर्शकों को बहुत पसंद आएगी, जिन्हें थ्रिलर वाली स्टोरीज़ देखने का शौक है। जैसे कि उस तरह की मलयालम फिल्में, जहाँ पुलिस ऑफिसर को मर्डर केस सुलझाते हुए दिखाया जाता है।

अगर आप इस तरह की फिल्म देखने का शौक रखते हैं, तो 6 मार्च से जियो हॉटस्टार पर ‘विक्रम ऑन ड्यूटी’ देखने को मिल जाएगी।

क्या कुछ देखने को मिलेगा यहाँ नया

‘विक्रम ऑन ड्यूटी’ की तरह पहले भी बहुत सारी वेब सीरीज और फिल्में साउथ इंडिया की ओर से आ चुकी हैं। जहाँ एक पुलिस वाला दिखाया जाता है जो रूल्स तोड़ता है और सिस्टम से लड़ता है।

वह पुलिस वाला किसी भी हाल में इंसाफ दिलाने के लिए खड़ा रहता है। इसी स्टोरी पर बनी एक फिल्म 2022 में आई थी, जिसका नाम था ‘रामा राव ऑन ड्यूटी’। इस तेलुगु फिल्म में भी दीप्ति कलेक्टर को रूल्स ब्रेक करते हुए दिखाया गया था।

Share This Article
Leave a review