The Taj Story OTT Release Date: क्या मुमताज की याद में नहीं बना था ताजमहल? गाइड विष्णु ने अदालत में खोली सालों पुरानी फाइलों की पोल!

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: the taj story Trailer

द ताज स्टोरी 2025 में रिलीज हुई एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन किया है ‘तुषार अमरीश गोयल’ ने और उनके द्वारा ही इसकी कहानी को भी लिखा गया है।

सुरेश झा के प्रोडक्शन तले बनाई गई द ताज स्टोरी की कहानी आगरा में रहने वाले एक टूरिस्ट गाइड विष्णु दास यानी कि परेश रावल के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई पड़ती है।

विष्णु अधेड़ उम्र का एक आदमी है जो कि पिछले 25 सालों से ताजमहल में गाइड का काम करता है। परेश रावल के साथ यहाँ पर जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास, स्नेहा वाघ जैसे सितारे भी नजर आएँगे।

फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का बजट मुख्य स्रोतों से 12 करोड़ रुपये का बताया गया है। भारत में इसने लगभग 20 से 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आईएमडीबी पर 10 में से 4.7 की रेटिंग मिली है। क्रिटिक्स की ओर से इसे बिलो एवरेज फिल्म का दर्जा दिया गया था। इसे परेश रावल पूरी तरह से अपने कंधों पर लेकर चले हैं।

द ताज स्टोरी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म को 13 मार्च शुक्रवार के दिन से रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दिखाया गया है कि शाहजहाँ की मोहब्बत की निशानी कहा जाने वाला ताजमहल का राज जो दिखाया गया है उससे बिल्कुल विपरीत है।

यहाँ दिखाया गया है कि ताजमहल के अंदर 22 बंद कमरे हैं और इन 22 कमरों का राज हिंदू रीति-रिवाज से जुड़ा हुआ है। जिन दर्शकों ने मिस कर दिया था, अब ओटीटी पर आने के बाद इसे देखा जा सकता है।

लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर द ताज स्टोरी फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल व तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यानी कि एएसआई और यूनेस्को के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा है, जो 1983 से यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।

अब बात करते हैं कि ताजमहल को बनाया किसने था, तो इसे शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।

Share This Article
Leave a review