Shabad Reet Aur Riwaaz Series Review: फुटबॉल में निपुण बेटा लेकिन पिता का सपना है कुछ और, पिता और बेटे में किसका सपना होगा पूरा जानें इस शो में

Arshi Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: Shabad - Reet Aur Riwaaz TRAILER

पंजाबी लैंग्वेज में बनी एक बहुत ही बेहतरीन वेब सीरीज जिसका नाम “शब्द रीत और रिवाज” है ZEE5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज 6 फरवरी 2026 को रिलीज कर दी गई है।

पंजाबी लैंग्वेज में बनी यह सीरीज आपको हिंदी डब में भी देखने को मिलेगी, जिसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए सुविंदर विकी, मिहिर आहूजा और माही जैन जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

‘रस्क मीडिया प्रोडक्शन हाउस’ के द्वारा बनाई गई इस सीरीज ने आपको कॉमेडी से भरपूर फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। इस सीरीज की कहानी बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग है जो दर्शकों को लुभा रही है और यही वजह है कि इस शो ने रिलीज होते ही आईएमडीबी पर 8.9 स्टार की रेटिंग हासिल कर ली है।

आईए जानते हैं क्या है इस सीरीज की कहानी और कौन सी ऑडियंस के लिए बनी है ‘शब्द रीति और रिवाज’ नाम की यह सीरीज।

शब्द रीति और रिवाज स्टोरी:

सीरीज की कहानी की शुरुआत गुप्पी (मिहिर आहूजा) नाम के नौजवान लड़के के साथ होती है, जो फुटबॉल में निपुणता हासिल किए हुए है और एक बहुत ही अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी है जो अपना दिल और जान सब कुछ इस खेल पर निछावर कर सकता है।

लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वह हारमोनियम बजाने वाला बने ताकि उसके परिवार की लेगेसी बरकरार रहे। बाप बेटे की इस विरोधाभास वाली जिंदगी के साथ पूरे परिवार में कैसे हलचल का माहौल पैदा हो जाता है और कैसे ग़ुप्पी नाम का ये लड़का अपने सपने और बाप की तमन्ना के बीच किसी एक को चुनेगा। यह सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा।

कैसी है स्टार्स की परफॉरमेंस?

कॉमेडी जोनर में बनी यह एक बहुत ही बेहतरीन सीरीज है जिसमें बहुत लंबी चौड़ी स्टार कास्ट या फिर बड़े सितारों वाली कास्ट देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन जो भी सितारे है उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है फिर चाहे वह खुद मेन कैरेक्टर गुप्पी हो या फिर उसका पिता हरमिंदर (सुविन्दर विक्की)।

हरमिंदर का कैरेक्टर जिसे सुविंदर विकी के द्वारा प्ले किया गया है उसने न सिर्फ इस कैरेक्टर को प्ले किया है, बल्कि उसने इस कैरेक्टर को पूरी तरह से जिया है। सभी ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है चाहे वह माही जैन हो या तरणजीत कौर या फिर यश सहगल हर किसी ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस इस सीरीज में दी है।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

प्रोडक्शन वाइज़ यह एक बेस्ट शो है जिसमें आपको स्क्रीनप्ले, सिनेमाटोग्राफी और वीएफएक्स के साथ-साथ मेकर्स की अच्छी मेहनत देखने को मिलती है और साथ ही सभी कैरेक्टर्स की अच्छी एक्टिंग ने इसमें जान फूँकने का काम किया है।

इस शो में जिस तरह के बीजीएम का इस्तेमाल किया गया है वह कहानी के अकॉर्डिंग एकदम फिट बैठता है और कहानी में जान डालने का काम करता है। इस शो में जिस तरह से पंजाबी कल्चर को दिखाया गया है, भले ही आप पंजाबी कम्युनिटी से बिलॉन्ग ना करते हो उसके बाद भी आप उनके बारे में बहुत कुछ जान जाएंगे।

शो के माइनस और प्लस पॉइंट:

अछइयां

इस सीरीज में जिस तरह से एक फैमिली में चलने वाले ड्रामा को प्रेजेंट किया गया है, उससे आप पूरी तरह से इमोशनली कनेक्ट हो जाएंगे, और इस शो की सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि इसमें आपको एपिसोड की लेंथ बहुत ज्यादा लंबी देखने को नहीं मिलेगी यही वजह है कि लोग इस शो को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कमियां

वहीं अगर बात करें इस शो के नेगेटिव पॉइंट की तो इसमें आपको बहुत ज़्यादा नेगेटिविटी देखने को नहीं मिलेगी लेकिन फिर भी कुछ कमियां है जैसे हिंदी डब होने के बावजूद इस शो को एक्सपीरियंस करते समय आपको पंजाबी लैंग्वेज का इस्तेमाल ज्यादा देखने को मिलेगा जो आपको कहीं-कहीं पर समझ में नहीं आएगी लेकिन उसके बावजूद यह एक पावरफुल शो है।

निष्कर्ष:

अगर आपको कॉमेडी से भरपूर पंजाबी लैंग्वेज में बने इमोशनल और फैमिली ड्रामा से भरपूर शो देखना पसंद है तो आप एक बार इस शो को जरूर ट्राई करें जो हिंदी डब के साथ zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है। यह शो आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगा बस आप इसे बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टेशंस के साथ ना देखें।

रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स

Share This Article
Leave a review