Firebreak Netflix Movie Review: पति की मौत, बेटी का गुम होना- नेटफ्लिक्स पर आ रही है 2026 की बड़ी थ्रिलर

Amir Khan
5 Min Read
Fire Break Netflix Original

आज यानी 20 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर ‘फायर ब्रेक’ नाम की एक फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। स्पेनिश भाषा की इस फिल्म को हिंदी डबिंग के साथ भी रिलीज किया गया है।

जहाँ हमें मिस्ट्री, थ्रिलर, ड्रामा और सर्वाइवल सब कुछ एक साथ एक जगह देखने को मिलेगा। इस फिल्म की लंबाई 1 घंटा 47 मिनट है। आइए जानते हैं क्या खास है ‘फायर ब्रेक’ में।

एक माँ की तलाश अपनी बेटी की जंगल की आग में फंसी

कहानी एक विधवा औरत ‘मारा’ की है। मारा के पति की अभी हाल ही में मृत्यु हुई है और वह अब अपनी बेटी ‘लीदे’ और अपने देवर के साथ रहती है। उसके देवर का एक बेटा और पत्नी भी है। एक दिन इनका पूरा परिवार पुरानी यादों को भुलाने के लिए जंगल में बने अपने एक घर में जाता है।

इस परिवार का प्लान है अपना पुराना घर बेचने का और जिंदगी की एक नई शुरुआत करने का। एक दिन खाना खाने के दौरान मारा और उसकी बेटी के बीच हल्की बहस हो जाती है। बेटी गुस्सा होकर जंगल की ओर चली जाती है।

पहले तो परिवार को सब कुछ सामान्य लगता है उन्हें लगता है कि गुस्सा ठंडा होने के बाद वह वापस घर लौट आएगी। पर काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आती तब वे पुलिस को इन्फॉर्म करते हैं। तभी पता चलता है कि जंगल में भयानक आग लगी हुई है और वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।

पुलिस कहती है कि आप लोग यहाँ से चले जाएँ वरना यह आग कभी भी सबको अपनी चपेट में ले सकती है। पर मारा अपनी बेटी को ढूँढने के लिए जंगल की ओर बढ़ जाती है। उनके पड़ोस में ही एक अकेला लड़का रहता है जिस पर उन्हें कुछ शक है।

मारा को ऐसा लगता है कि उसकी लड़की को किसी ने किडनैप किया है। इसे आप साइकोलॉजिकल फैमिली ड्रामा और सर्वाइवल थ्रिलर भी समझ सकते हैं। जंगल की आग तेजी से बढ़ रही है और लोगों को एक-दूसरे पर शक है।

धीमी गति पर इंटेंस सर्वाइवल

आजकल लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखना बहुत कम कर दिया है तो उन दर्शकों के लिए अच्छी बात यह है कि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स की ओर से ‘फायर ब्रेक’ को रिलीज किया गया है।

इस फिल्म का प्रोडक्शन बजट ठीक-ठाक होने की वजह से सिनेमैटोग्राफी और कैमरा एंगल का सही इस्तेमाल हुआ है। पर अगर आप एक ‘प्रो’ फिल्मी दर्शक हैं, तो कहानी के आगे आने वाले सीन आसानी से प्रिडिक्ट (अनुमान लगाना) कर सकते हैं।

एक बार इस थ्रिलर फिल्म को देखा जा सकता है। कहानी बहुत तेजी के साथ आगे नहीं बढ़ती, बल्कि धीरे-धीरे अपने राज खोलती है। ज्यादातर ऐसी फिल्मों में इमोशनल एंगल देखने को नहीं मिलता है पर यहाँ उसे बखूबी दर्शाया गया है। यहाँ बहुत सी चीजें ऐसी भी देखने को मिलती हैं जिनका लॉजिक से दूर-दूर तक मतलब नहीं होता। समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

निष्कर्ष

कहानी को देखते समय आपको अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि ऐसी ‘इलॉजिकल’ फिल्मों को देखने के लिए दिमाग लगाने की जरूरत है ही नहीं। कहानी शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को इंगेज करके रखती है। फिल्म में कई इंटेंस मोमेंट्स भी दिखाई दिए हैं।

फिल्म की कहानी और कैरेक्टर्स दर्शकों से कनेक्शन बिठाने में कामयाब रहे हैं। जिन दर्शकों को इस तरह की थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है वे अपने परिवार के साथ बैठकर इसे देख सकते हैं।
मेरी तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 5 में से 2.5 स्टार।

Share This Article
Leave a review