War Machine 2026 OTT: ‘वार मशीन’ जंगल में रेंजर की ट्रेनिंग बनी मौत का खेल

War Machine Movie OTT Release Date: नेटफ्लिक्स की नई साइंस फिक्शन फिल्म 'वार मशीन' का बेसिक प्लॉट और रिव्यू। जानें 1 घंटा 49 मिनट की इस फिल्म में क्या खास है और क्यों यह एक बेहतरीन सर्वाइवल थ्रिलर साबित हो सकती है

Authors
March 3, 2026 5:12 PM (IST)
Alan Ritchson as soldier facing giant fiery war machine in Netflix's War Machine 2026 sci-fi action poster

अगर आप भी मेरी तरह साइंस फिक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो 6 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर ‘वॉर मशीन’ (War Machine), नाम की एक फिल्म रिलीज होने वाली है। इसमें साइंस फिक्शन के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

वॉर मशीन फिल्म के अंदर ‘एलन रिचसन’ (Alan Ritchson) नजर आएंगे। फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्य आपको सर्वाइवल थ्रिलर भी लग सकते हैं। 1 घंटा 49 मिनट की इस मूवी की कहानी कैसी है आइए जानते हैं इस रिव्यू के माध्यम से।

वॉर मशीन: क्या है फिल्म का बेसिक प्लॉट

कहानी बहुत ज्यादा उलझाऊ नहीं है यह एक सीधी-सादी स्टोरी है। वार मशीन फिल्म के अंदर एक लड़के (81) की कहानी दिखाई गई है, जो कि रेंजर बनना चाहता है। शायद उसे नहीं पता था कि रेंजर बनना आसान काम नहीं है। इस काम के लिए बहुत मेहनत करनी होती है।

शारीरिक और दिमागी रूप से तोड़ दिया जाता है। अब उसे सफलता प्राप्त करने के लिए लास्ट स्टेप ट्रेनिंग एक्सरसाइज करनी है, जिसमें वह अपनी पूरी टीम के साथ जंगल की ओर जाता है। उसे लगता है कि जंगल में जाएगा और थोड़ा बहुत कर के वह रेंजर बन जाएगा।

पर कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट आता है। वह ट्विस्ट यह है कि जंगल में उसे एक मशीन दिखाई देती है जो कि दूसरी दुनिया से आई हुई है। वह बहुत ताकतवर है और यह मशीन इंसानों और जानवरों, सबको मार रही है। उसकी टीम के लोग एक-एक करके खत्म हो रहे हैं।

वह परेशान है कि यह सब हो क्या रहा है। अब यह उसकी ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं है, बल्कि सर्वाइवल थ्रिलर है जहाँ उसे उस मशीन से अपनी जान बचानी है। यहाँ एक्शन के साथ-साथ डर और सर्वाइवल थ्रिलर भी देखने को मिलेगा।

अब यह मशीन किस ग्रह से आई है और लोगों को क्यों मार रही है यह सब आपको फिल्म देखकर ही पता लगाना होगा जो नेटफ्लिक्स ‘NETFLIX‘ पर 6 मार्च से हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध करा दी जाएगी।

READ MORE

Hellfire Movie Review: एक गुमनाम फौजी और ड्रग्स का काला साम्राज्य, रोंडो टाउन की खूनी जंग!

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment