15 फरवरी 2025 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म NBC पर “द हंटिंग पार्टी सीजन 2” के 4 एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं। इस फ्रेंचाइजी का पिछला सीजन साल 2025 में रिलीज हुआ था। और अब 1 साल के बाद इसका सीजन 2 आया है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे अलग तरह के साइको किलर पर आधारित है जिसे देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएँगी।
तो चलिए जानते हैं ‘द हंटिंग पार्टी सीजन 2’ के कैसे हैं शुरुआती 4 एपिसोड्स और करते हैं इनका रिव्यू।
सीरीज की स्टोरी (बिना स्पॉइलर)
‘द हंटिंग पार्टी सीजन 1’ में जिस तरह से साइको किलर को दिखाया गया था, ठीक उसी तरह इसके सीजन 2 में भी कहानी उसी तरह बिल्डअप होती है जहां, अमेरिका में मौजूद टैक्सस शहर में ऑस्टिन नाम की जगह पर बहुत सारी लड़कियां अज्ञात अवस्था में गायब हो रही हैं।
जो भी लड़की गायब होती है, उसकी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद एक ही तरह का पैटर्न निकलकर सामने आता है। जिससे इस इलाके की पुलिस को एक बात तो साफ हो जाती है, कि यह सभी मडर्स एक ही इंसान द्वारा किए जा रहे हैं और यह हत्यारा शख्स कोई नॉर्मल इंसान नहीं बल्कि एक साइको किलर है।
इसी केस को इन्वेस्टिगेट करने के लिए US पुलिस की एक स्पेशल यूनिट यानी टास्क फोर्स को बनाया जाता है, जिसका नाम ‘पिट’ है। हालांकि यह यूनिट इस केस से पहले भी एक्जिस्ट किया करती थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसे बीते समय में स्थगित कर दिया गया था।
इस यूनिट की सीनियर इंचार्ज का नाम ‘मेलरि’ है। जिनके अंडर में रेबेका हेंडरसन (रॉक्सबर्ग) और जेनिफर मोरालेस (सारा गार्सिया) के साथ-साथ अन्य साथी भी मौजूद हैं, जैसे जेकब हसानी (पैट्रिक सबोंगुई) और शेन फ्लोरेंस (जोश मैकेंजी)।
हालांकि जैसे-जैसे रेबेका इस केस की परतें खोलती है और इन्वेस्टिगेशन शुरू करती है। तो उसकी टीम को पता चलता है कि शहर में ‘रॉन सिम्स’ नाम का एक हत्यारा साइको किलर घूम रहा है और वही है जो जवान लड़कियों की जान ले रहा है।
लेकिन कहानी में एक नया मोड़ तब आता है, जब एक चौंकाने वाली बात पता चलती है। वह बात ये है कि ‘रॉन सिम्स’ उर्फ बुगी मैंन को, 20 साल पहले ही फांसी की सजा दी जा चुकी है। यानी कि वह पहले ही मर चुका है। और वर्तमान समय में जो हत्याएं हो रही हैं वह कोई ऐसा शख्स है, जोकि रॉन सिम्स का कॉपी कैट है यानी उसकी कॉपी कर रहा है।
साथ ही एक अहम बात भी पता चलती है कि इस हत्यारे को भी रॉन की तरह ही ‘डिसोसिएटिव आईडेंटिटी डिसऑर्डर’ नाम की बीमारी है। इस बीमारी में इंसान दूसरे लोगों से बात नहीं कर पाता है।
यही वजह है कि रॉन का ट्रीटमेंट जब पुलिस द्वारा किया जाता था, उस समय रॉन को खरगोश दिया गया क्योंकि वह किसी भी इंसान से बात नहीं करना चाहता था, और खरगोश ही एक ऐसा जानवर था, जो बिल्कुल शांत रहता था। जिस वजह से रॉन को ऐसा लगता था कि खरगोश ही उसका असली साथी है।
ठीक ऐसा ही इस नए किलर के साथ भी है, यही वजह है कि या किलर अपने घर के बाहर एक बड़ा सा खरगोश फार्म बनाए हुए है, जिसके भीतर वह अपने शिकार को भी रखता है।
जैसे-जैसे यह कहानी आगे बढ़ती है इस नए साइको किलर को एक डेटिंग एप के जरिए अपना नया शिकार ‘डेबी बोल्टन’ नाम की औरत के रूप में मिलता है। हालांकि डेबी की किस्मत बाकी लड़कियों से अच्छी थी। क्योंकि, रेबेका हेंडरसन उर्फ बेक्स की टीम के द्वारा उसे बचा लिया जाता है।
यह साइको किलर इतना चतुर है कि आगे चलकर रेबेका को भी किडनैप कर लेता है। लेकिन किसी तरह से कोशिश करके रेबेका की टीम उसे एक खरगोश फार्म के अंदर से ढूंढ लेती है साथ ही उस हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लेती है।
अब आगे इस वेब सीरीज में ऐसा क्या होने वाला है, जिसकी, रेबेका की टीम को बिल्कुल भी खबर नहीं है।
क्या उस साइको किलर ने जानबूझकर खुद को गिरफ्तार करवाया है?
या फिर इसके पीछे उस किलर की कोई अन्य बड़ी साजिश छुपी हुई है?।
इन सभी अहम सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी ‘द हंटिंग पार्टी सीजन 2’।
सीरीज की अच्छाइयां
NBC द्वारा इससे पहले भी कई बड़ी-बड़ी सीरीज रिलीज की जा चुकी हैं, जिनका प्रोडक्शन क्वालिटी काफी बढ़िया और दमदार होता है। ठीक उसी तरह से ‘द हंटिंग पार्टी सीजन 2’ में भी गजब की प्रोडक्शन क्वालिटी है. यहां हर एक सीन रियल फील होता है और कोई भी बनावटी पन नहीं झलकता।
रेबेका के किरदार में ‘मेलिसा रॉक्सबर्ग’ ने काफी दमदार एक्टिंग की है, फिर चाहे वह उनका, साइको किलर से मुठभेड़ करना हो या फिर उस किलर के दिमाग को पढ़ना। हर एक चीज में मेलिसा परफेक्ट दिखाई देती हैं।
इस शो के शुरूआती 4 एपिसोड्स की लंबाई भले ही 50 मिनट के भीतर है, लेकिन फिर भी जब आप इन्हें देखना शुरू करेंगे। तो यह बहुत तेजी से निकल जाते हैं, जिसका मुख्य कारण है इस सीरीज में इंगेजिंग और इंटरेस्टिंग स्टोरी का होना।
शो के नेगेटिव पॉइंट्स
फिलहाल ओलंपिक 2026 की वजह से अभी इसके सिर्फ 4 एपिसोड को ही रिलीज किया गया है। इसके अगले एपिसोड यानी ‘द हंटिंग पार्टी सीजन 2 एपिसोड 5’ को 26 फरवरी 2026 के दिन रिलीज किया जाएगा।
यही मुझे इस सीरीज की सबसे बड़ी कमी लग रही है, क्योंकि इस तरह से टुकड़ों में रुक-रुक कर एपिसोड को रिलीज करना किसी भी सीरीज के लिए अच्छी बात नहीं मानी जाती। क्योंकि इससे ऑडियंस का कनेक्शन पूरी तरह बिल्डअप नहीं हो पाता है।
द हंटिंग पार्टी सीजन 2 की अगली बड़ी कमी है, इसकी हिंदी डबिंग जो मुझे काफी एवरेज क्वालिटी की लग रही है, हालांकि हो सकता है आने वाले अगले एपिसोड में हिंदी डबिंग क्वालिटी को और भी ज्यादा बेहतर कर दिया जाए।
निष्कर्ष
अगर आपको हॉलीवुड सीरीज देखना पसंद है और आपने इससे पहले Dexter, Mindhunter और You, जैसी फेमस वेब सीरीज देखी हुई हैं। तब आप ‘द हंटिंग पार्टी सीजन 2’ को जरूर रिकमेंड कर सकते हैं क्योंकि, इसमें उन सभी से ज्यादा रहस्यों का झमेला है और टेंशन ऐसी है जिसे देखकर आपका दिमाग सुन्न हो जाएगा।
आगे चलकर कहानी में एरिका, कर्नल लेजरिस, शिन और एमंडा नाम की थेरेपिस्ट (एमंडा) भी अहम किरदार में हैं। कुल मिलाकर यह एक काफी इंटरेस्टिंग सीरीज की कैटेगरी में आती है। हालांकि पूरी तरह से तो मैं तभी बता सकूंगा, जब ‘द हंटिंग पार्टी सीजन 2’ के सभी एपिसोड्स को रिलीज कर दिया जाएगा।
