‘ए नाइट ऑफ़ द सेवेन किंगडम’ जोकि ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ सीरीज़ का प्रीक्वल है। इसकी कहानी गेम ऑफ़ थ्रोन्स से 89-90 साल पीछे की दिखाई गई है।
दर्शकों को अगर ऐसा लग रहा है कि इसको देखने से पहले हमें ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ देखना जरूरी है तभी यह फिल्म समझ में आएगी तो ऐसा नहीं है। क्योंकि इसे समझने के लिए आपको गेम ऑफ़ थ्रोन्स देखने की बिलकुल भी जरूरत नहीं।
ए नाइट ऑफ़ द सेवेन किंगडम कहानी
ए नाइट ऑफ़ द सेवेन किंगडम की कहानी के बारे में अगर जानें तो यहाँ पर एक सीधा-साधा और बहादुर घोड़े पर सवार एक योद्धा, सर अर्लान ऑफ पेनीट्रीसरजो कि डंक के नाम से जाना जाता है।
अब यह बिल्कुल अकेला हो गया है क्योंकि इसके मालिक ‘सर अर्लान ऑफ पेनीट्रीसर’ की मौत हो चुकी है। डंक एक कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए अशफोर्ड मीडो की तरफ निकलता है। इसे ऐसा लगता है कि वहाँ जाकर इसे शायद कोई अच्छी नौकरी मिल जाए।
जाते समय इसकी एग नाम के लड़के से मुलाकात होती है जो बहुत चालाक और ज्यादा बात करने वाला है। ये दोनों एक साथ-साथ चल देते हैं। अब ये दोनों क्या उस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले भी पाते हैं या नहीं? जीतते हैं या हारते हैं यह सब आपको इसे देखकर पता लगाना होगा।
इस सीरीज़ में 6 एपिसोड मौजूद हैं, जोकि 30 से 37 मिनट के बीच की अवधि के हैं, यह JIOHOTSTAR ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंदी भाषा के साथ उपलब्ध हैं।
मेरा अनुभव और निष्कर्ष
मैंने इस सीरीज के सभी एपिसोड्स को देखकर ध्यान लगाया कि शुरुआत में सीरीज बोरियत से भरी हुई थी, खासकर इसका पहला एपिसोड जिसमें ऐसा कुछ भी नहीं था जिसे देखकर मजा आता। पर रुकिए, ऐसा नहीं है कि शो में दम नहीं है दूसरे एपिसोड से यह सीरीज स्ट्रांग बन जाती है।
पर हाँ गेम ऑफ़ थ्रोन्स की तरह वॉर और ड्रैगन यहाँ देखने को नहीं मिलेंगे। ऐसा समझ लें कि इसे गेम ऑफ़ थ्रोन्स की तरह बनाया ही नहीं गया, इसका जॉनर और जर्नी बिल्कुल अलग है। मुझे ऐसा लगता है कि गेम ऑफ़ थ्रोन्स और डेडपूल को मिलाकर ए नाइट ऑफ़ द सेवेन किंगडम की कहानी बनाई जा सकती है।
यहाँ फिलॉसफी, कॉमेडी और इमोशन, सभी चीजों का तड़का लगाया गया है। यहाँ लंबे-लंबे कन्वर्सेशन सुनने को मिलते हैं। जिन दर्शकों को डायलॉग सुनना पसंद है उनके लिए तो यह एक परफेक्ट वॉच बन सकती है।
‘ए नाइट ऑफ़ द सेवेन किंगडम’ में, अंत के एपिसोड से आप खुद को आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे जहाँ दर्शक अंदर से थोड़े इमोशनली भी होंगे। मुझे यह शो पसंद आया है।
परिवार के साथ इसे ना देखें क्योंकि यहाँ बहुत सारे ऐसे सीन हैं जो कि फैमिली के साथ बैठकर नहीं देखे जा सकते। अच्छी हिंदी डबिंग के साथ भारत में यह जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।
रेटिंग: 3/5
