Chatha Pacha OTT Date: नेटफ्लिक्स पर WWE वाली कॉमेडी, हंसी के मारे पेट दुख जाएगा

Arshi Khan
4 Min Read
READ MORE: Chatha pacha Trailer

जनवरी 2026 में रिलीज हुई मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म, “छठा पचा” कुश्ती पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में WWE को कॉमेडी के अंदाज में दिखाया गया है। कहानी केरल के कोच्चि शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में हैं अर्जुन अशोकान, रोशन मैथ्यू, विशाक नायर।

यहां ममूटी का एक छोटा सा कैमियो भी देखने को मिलता है। यह कैमियो कहानी पर अपनी छाप छोड़ जाता है। फिल्म का निर्देशन किया है, अध्वैत नायर और यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

2026 की इसे पहली बड़ी मलयालम सिनेमा की हिट फिल्म माना जा सकता है, जिसको IMDb पर 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है। 10 से 15 करोड़ के बीच में बनाई गई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 32 से 35 करोड़ के बीच किया। केरल के दर्शकों ने इसे खासा पसंद किया।

छठा पचा ओटीटी रिलीज

‘छठा पचा’ की आधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट अब कंफर्म हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का बेहद प्यार मिला। जिन दर्शकों को इसकी हिंदी डबिंग का इंतजार था। अब उनके लिए खुशखबरी ये है कि इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डबिंग के साथ रिलीज किया जाएगा जिसकी रिलीज डेट भी आधिकारिक रूप से कंफर्म की जा चुकी है।

नेटफ्लिक्स की ओर से आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई है कि छठा पचा फिल्म को नेटफ्लिक्स से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 19 फरवरी से स्ट्रीम किया जाएगा, वह भी हिंदी डबिंग के साथ। तो जिन दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार था, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

क्या है इस फिल्म में खास जो दर्शक हुए इसके दीवाने

जब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है तो पहली बार आप टीवी को WWE का अखाड़ा बनता देखेंगे। मलयालम फिल्में हमेशा से कुछ नया करने की कोशिश करती हैं फिर चाहे वह कॉमेडी हो या फिर रहस्य या रोमांचित करने वाला थ्रिलर। यहां कहानी दो दोस्तों की बचपन की दिखाई गई है।

यह फिल्म छोटा पैकेट बड़े धमाके जैसी है जहां एक्शन इतने दमदार हैं कि होश उड़ा कर रख दें। मार्को फिल्म के कोरियोग्राफर ने ही इस फिल्म के भी एक्शन सीन का कोरियोग्राफ किया है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे होंगे एक्शन सीन। स्लो मोशन में एक्शन सीन साथ में पीछे बजता हुआ बीजीएम देख कर दिल खुश हो जाता है।

2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ा के रख देगी। अर्जुन अशोकान का परफॉर्मेंस इतना बेहतरीन है जिसका कोई जवाब नहीं। इन्होंने इस फिल्म को करने के लिए दूसरी फिल्म नहीं की क्योंकि वह अपना पूरा समय छठा पचा को देना चाहते थे।

ऐसा नहीं है कि यहां सिर्फ एक्शन और कॉमेडी है, बल्कि कहानी में बहुत सारे इमोशनल सीन भी डाले गए हैं। एक ऐसा ही सीन यहां दिखाया जाता है जब एक छोटी बच्ची का बाप रिंग में मार खा रहा है और वह छोटी बच्ची अपने पिता के आत्मविश्वास को बढ़ा रही है।

रिंग के अंदर अस्थमा के रोगी का एंटर होना देखकर अच्छा लगता है। हिंदी डबिंग में ये फिल्म छोटे शहरों में सिनेमाघर पर नहीं देखने को मिली थी वरना इसके कलेक्शन में और वृद्धि देखने को मिलती।

Share This Article
Leave a review