Psycho Saiyaan OTT Release: TV की ‘नागिन’ का OTT पर तहलका, गोलियों की हुई बौछार!

Psycho Saiyaan OTT Release: तेजस्वी प्रकाश की वेब सीरीज़ 'साइको सैयां' का टीजर जारी किया गया है जिसमें मुख्य भूमिका में तेजस्वी प्रकाश और रवि किशन है। जाने कब देगी यह ओटीटी पर दस्तक।

Authors
February 15, 2026 8:26 AM (IST)
Psycho Saiyaan OTT Release

टीवी एक्ट्रेस ‘तेजस्वी प्रकाश’ ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है कभी नागिन बनकर तो कभी बिगबॉस की कंटेस्टेंट बनकर। अब वह पहली बार ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं, जिसके लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन तेजस्वी प्रकाश की वेब सीरीज़ “फिज़ीको सैयां” (Psycho Saiyaan) का टीजर जारी किया गया है, जिसमें मुख्य भूमिका में तेजस्वी प्रकाश,रवि किशन और अनुद सिंह ढाका जैसे कलाकर शामिल हैं, यह एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा सीरीज है।

प्यार,ऑब्सेशन और जबरदस्त थ्रिलर:

फिज़ीको सैयां के टीजर की एक झलक से साफ नज़र आ रहा है कि इस सीरीज में प्यार,इमोशंस और ऑब्सेशन के साथ खून खराबा भी देखने को मिलेगा। टीजर में रवि किशन अपने अनोखे अंदाज़ में थ्रिलिंग माहौल बनाते नज़र आ रहे हैं, वहीं अनुद सिंह एक साइको लवर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

कहानी को सस्पेंस में ही रखा गया है। पर टीजर के अनुसार वेब सीरीज़ ‘फिज़ीको सैयां’ की कहानी है कार्तिक पांडे(अनुद सिंह ढाका) एक लड़के की जो अपनी कविताओं में खोया रहता है और उसी में उसे एक ऐसे प्यार की तलाश है, जो उसकी कल्पनाओं में है।

इसके बाद उसकी मुलाकात होती है चारु (तेजस्वी प्रकाश)से और उसे लगता है उसकी तलाश खत्म हुई। शुरुआत में प्यार भरा माहौल और उसके बाद कहानी में आता है ट्विस्ट जब प्यार ,ऑब्सेशन ,जूनून और वायलेंस में बदल जाता है, जिसके बाद गोलियों की बौछार से लेकर काफी कुछ थ्रिलिंग होने वाला है।

निर्देशन,कास्टिंग ने किया एक्साइटेड:

फिज़ीको सैयां का निर्देशन अजय भुयन ने किया है इससे पहले वह मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘छल कपट: द डिसप्शन’ का भी निर्देशन कर चुके है। वहीं इसके निर्माता सौरभ तिवारी,सुमित चौधरी,केवल सेठी और हितेश भाटिया कर रहे है।

इस सीरीज को पारीण मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड और फ्रीडम वन एलएलपी के बैनर तले बनाया गया है। बात करे कास्टिंग की तो तेजस्वी प्रकाश, रवि किशन और अनुद सिंह के साथ शो में सुरभि चंदाना, सृष्टि श्रीवास्तव,अश्विनी कलसेकर और वरुण भगत जैसे कलाकार इसमें शामिल है। जिनकी मौजूदगी फैंस को इस सीरीज को देखने के लिए और भी एक्साइटेड करती है।

कब होगी रिलीज़:

डार्क रोमांटिक थ्रिलर ‘फिज़ीको सैयां’ का टीजर 14 फरवरी को ‘एम एक्स प्लेयर’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने टीजर में यह घोषणा की है कि शो का ट्रेलर 18 फरवरी को दर्शकों के बीच आएगा।

यह तो है कि फिज़ीको सैयां सीरीज आपको एम एक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर देखने को मिलेगी। रही बात रिलीज़ डेट की तो उस पर से अभी पर्दा नहीं हटाया गया है।

पर अनुमानित तौर पर 18 फरवरी को, इसके ट्रेलर के साथ रिलीज़ डेट की भी घोषणा हो जाएगी और संभावित तौर पर यह सीरीज फरवरी के आखरी हफ्ते तक दर्शकों के बीच स्ट्रीम की जाएगी हालांकि अभी रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

READ MORE

Tu Yaa Main Ott Release Update: मगरमछ से बचने के लिए जूझते लवबर्ड्स,जानिए कब आएगी ये सर्वाइवल स्टोरी ओटीटी पर

Author

  • shagufta hashmi is a author of oyeisfriday.com

    मैं शगुफ्ता हाशमी हूँ। हिंदी सिनेमा, बॉलीवुड फिल्मों और OTT सीरीज की समीक्षा करती हूँ। मैंने लखनऊ से पढ़ाई की है, मास कम्युनिकेशन के साथ-साथ Film & TV Production में स्पेशलाइज्ड पोस्ट-ग्रेजुएट भी किया है, साथ ही साल २०२४ में AAJTAK हिंदी के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। फिल्मों की कहानी अभिनय और निर्देशन पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment