ओटीटी प्लेटफॉर्म Shemaroome पर 12 फरवरी 2026 के दिन रिलीज हुई वेब सीरीज “दिल धोखा और डिज़ायर” (Dil, Dhokha Aur Desire), इस के हर एक एपिसोड की लंबाई तकरीबन 30 से 35 मिनट के भीतर है और यह पूरी सीरीज टोटल 3 घंटे के करीब है।
बात करें इसके जॉनर की, तो यह क्राईम ड्रामा और रोमांस की कैटेगरी के अंतर्गत आती है। चलिए जानते हैं, क्या ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ आपका समय डिजर्व करती है? और करते हैं इसका रिव्यु।
दिल धोखा और डिज़ायर की स्टोरी
इसकी कहानी मुख्य तौर से इस कॉन्सेप्ट पर बनी है जिस पर इससे पहले बहुत सारी फिल्में और सीरीज देखने को मिल चुकी हैं। यह कहानी है एक ऐसे रसूखदार राजनेता ‘प्रताप’ (अली हसन) की, जो अपने ताकत के बल पर सत्ता में राज करता है और उसी के साथ-साथ वह गैर कानूनी धंधों को भी चलाता है।
लेकिन प्रताप भले ही अपने इलाके में राज करता हो, लेकिन उसकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह से खराब है। क्योंकि काफी लंबे समय से शादीशुदा होने के बावजूद भी वह एक औलाद को तरस रहा है।
वहीं दूसरी ओर प्रताप की पत्नी ‘मालिनी’ (आकांक्षा चमोला) हैं, जिनको औलाद ना दे पाने के कारण प्रताप हर दिन बेइज्जत करता है। लेकिन जैसा कि प्रताप एक राजनेता है जिस वजह से वह पत्नी और खुद के बीच की इस विवादित कड़ी को दुनिया की नजरों से छुपा कर रखता है।
यही वजह है जिससे सभी को लगता है कि उसकी पर्सनल लाइफ भी बढ़िया चल रही है।
लेकिन इसी बीच कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब एंट्री होती है ‘शौर्य’ (कुंवर अमर) की। जिसक अब बाप एक नंबर का शराबी है और मां जैसे तैसे लोगों के घर कम कर करके घर चला रही है। और शौर्य जो कि अब जवान हो चुका है लेकिन उसे ओलंपिक में बॉक्सिंग एथलीट बनकर देश का नाम रोशन करना है।
हालांकि शौर्य को हर साल ओलंपिक के लिए हिस्सा लेने में, रिजेक्ट कर दिया जाता है। जिसका मुख्य कारण यह है, कि प्रताप के पास ना तो रिश्वत देने के लिए पैसा है और ना ही किसी बड़े इंसान की पहचान।
लेकिन इसी बीच शौर्य की किस्मत चमकती है, जब एक सभा के दौरान प्रताप की हत्या करने के लिए दुश्मनो द्वारा गोलियां बरसाई जाती हैं और इसी दौरान शौर्य भी वहां पर मौजूद होता है जो प्रताप को गोली लगने से बचा लेता है।
इसी घटना के बाद प्रताप, शौर्य को अपनी पत्नी के बॉडीगार्ड के रूप में नियुक्त कर लेता है, वह भी पूरे 60,000 रुपए महीना की सैलरी के साथ। हालांकि शौर्य इस नौकरी को अपनाने से पहले प्रताप के सामने रिक्वेस्ट करता है, कि वह उसके बॉक्सिंग टीम में सिलेक्शन के लिए सिफारिश लगा दे।
इसके बाद शौर्य नौकरी पर जाने लगता है, हालांकि जैसे-जैसे वह मालिनी के करीब आता है वैसे-वैसे उसे, प्रताप और मालिनी के बीच चल रहे खराब रिश्तों के बारे में पता चल जाता है।
वहीं दूसरी और मालिनी है जो अब अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी है, यही वजह है कि प्यार खोजते खोजते वह शौर्य को दिल दे बैठती है, हालांकि शौर्य अपने काम के प्रति काफी ईमानदार रहता है।
जिस वजह से वह मालिनी को लगातार अपने करीब आने से रोकने की कोशिश करता रहता है। हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है हालात कुछ इस तरह के हो जाते हैं जिस वजह से ना चाहकर भी शौर्य और मालिनी एक हो जाते हैं।
अब इस अपवित्र रिश्ते का अंत कैसा होगा अच्छा या फिर बुरा? क्या होगा जब प्रताप को शौर्य और मालिनी के बीच चल रहे अवैध संबंधों के बारे में पता चलेगा?
या फिर मालिनी और प्रताप एक दूसरे से आपस में मिले हुए हैं?
इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी, वेब सीरीज “दिल धोखा और डिज़ायर” जो की शेमारो मि पर हिंदी भाषा में 6 एपिसोड के साथ उपलब्ध है।
कुछ चीज़ें जो इस सीरीज को कमजोर बनाती है
वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर की सबसे बड़ी कमी है इसका इरॉटिक जॉनर, जिस वजह से इसमें बहुत सारे अश्लील सीन देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह सीरीज पारिवारिक दर्शकों की पहुंच से कोसों दूर रहेगी।
सीरीज में दिखाया गया है कि शौर्य नाम का लड़का एक बॉक्सर बनने के सपने देखता है, साथ ही उसका बाप शराबी है जिस वजह से वह काफी गरीब है।
लेकिन मैंने देखा बहुत सारे सीन में शौर्य के पास अच्छी खासी कंडीशन वाली बुलेट भी है। यही वजह है कि मेरा मानना है कि इसके मेकर्स द्वारा इसी तरह की कई छोटी-छोटी कमियां सीरीज़ में देखने को मिलती हैं।
सीरीज की अच्छी बातें
ओटीटी प्लेटफॉर्म शेमारू मि इससे पहले भी बहुत सारी इरॉटिक फिल्मे बना चुका है, जिसमें इसी तरह का कंटेंट प्रोवाइड कराया जाता है। हालांकि इस बार इस वेब सीरीज दिल दोस्ती और डिजायर मैं बहुत कुछ अलग देखने को मिला है।
जैसे कि इसकी बेहतरीन प्रोडक्शन क्वालिटी, यही वजह है कि सीरीज़ का कोई भी सीन सस्ता और लो बजट फील नहीं होता।
अगली अच्छाई की बात करें तो अली हसन द्वारा निभाया गया प्रताप का किरदार काफी रियल महसूस होता है, जैसे मानो वे असल में कोई राजनेता ही हों।
शौर्य का किरदार निभाने वाले एक्टर कुंवर अमर ने भी अपने रोल को अच्छे से निभाया है खासकर वह सभी सीन, जब वह अपने शौर्य के किरदार में मालिनी के साथ नजर आते हैं।
कहीं दूसरी ओर मालिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा चमोली भी सीरीज में गजब की खूबसूरत लगी हैं। उन्हें देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि वह कोई बी-ग्रेड एक्ट्रेस हैं।
क्योंकि अधिकतर उल्लू टीवी और अल्ट बालाजी द्वारा बनाई गई इरॉटिक वेब सीरीज में दिखाई गई एक्ट्रेस, बि ग्रेट जैसी ही लगती है। हालांकि दिल दोस्ती और डिज़ायर सीरीज में ऐसा बिल्कुल भी नहीं महसूस होता।
निष्कर्ष: कौन देखे कौन नहीं?
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तब आप इस वेब सीरीज को रिकमेंड कर सकते हैं। क्योंकि इसमें बहुत सारे एडल्ट सीन देखने को मिलते हैं। जिस वजह से इसे फैमिली के साथ तो बिल्कुल भी नहीं देखा जा सकता।
हालांकि हॉट सीन और इरॉटिक के अलावा इस सीरीज में स्टोरी भी देखने को मिलती है। पर इसका पूरा कॉन्सेप्ट ही काफी ओल्ड मॉडल है और इस तरह की कहानी पहले भी कई बार बहुत सारी सीरीज और फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। लेकिन फिर भी अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो वन टाइम ज़रूर वॉच कर सकते हैं।
रेटिंग: 3/5
