Tu Yaa Main Ott Release Update: मगरमछ से बचने के लिए जूझते लवबर्ड्स,जानिए कब आएगी ये सर्वाइवल स्टोरी ओटीटी पर

Arshi Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: Tu Yaa Main

एक्टर और प्रोड्यूसर ‘संजय कपूर’ की बेटी ‘शनाया कपूर’ की फिल्म “तू या मैं” जिसे 13 फरवरी 2026 को थेटर्स में रिलीज किया गया है यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव जैसे बेहतरीन कलाकार की एक्टिंग देखने को मिलती है।

वहीं सपोर्टिंग कलाकारों में पारुल गुलाटी,राजेंद्र गुप्ता और मोना सिंह दिखाई देंगे। सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में वो होती है जिसमें जीवन मरण की स्थिति को दिखाया जाता है। फिल्म ‘तू या मैं’ को भारत के मुख्य मीडिया सोर्स जैसे कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने 3 स्टार्स,पिंकविला ने 3.5 स्टार्स,हिंदुस्तान टाइम्स ने 3.5 स्टार्स की रेटिंग दी है।

आईएमडीबी रेटिंग और टोमेटो मीटर पर भी इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिल रहा है। और अब इसके थियेट्रिकल रिलीज के बाद इस फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा जानेंगे इस आर्टिकल में।

कितना है फिल्म का बजट

यह एक ऐसी फिल्म है जिसे बहुत कम बजट में बनाया गया है अगर बात करें फिल्म के बजट की तो लगभग 20 से 30 करोड़ का बजट फिल्म को बनाने में इस्तेमाल किया गया है। तू या मैं नाम की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास है।

फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट

13 फरवरी 2026 को तू या मैं फिल्म के साथ ‘शाहिद कपूर’ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी रिलीज किया गया है, जिसके ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो के पास हैं। अब बात करें तू या मैं की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में तो ओटीटी प्ले के अनुसार इस फिल्म को संभवत: 10 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

तू या मैं का बेसिक प्लॉट:

शनाया कपूर एक अमीर घर की लड़की है जो कि मुंबई की एक हाई सोसाइटी में रहती है साथ ही वह इंस्टाग्राम पर बहुत फेमस है और उसके लाखों में फॉलोअर्स है, लेकिन अंदर से वह बहुत उदास रहती है क्योंकि उसने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया है।

उसके पास दौलत शोहरत तो है लेकिन मां बाप का सच्चा प्यार नहीं है। सोशल मीडिया पर भले ही उसके लाखों फैंस हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत अकेली है। आदर्श गौरव फिल्म में एक गरीब लड़का दिखाया गया है जो रैपिंग करता है और इसी क्षेत्र में वह अपना नाम कमाना चाहता है।

लेकिन मिडिल क्लास और पैसों की तंगी उसके सपनों के बीच आ जाती है। अब यह दोनों मिलकर कोलैब करते हैं दोनों के बीच शुरुआती रिश्ता तो बहुत नोक झोक और तकरार भरा होता है, लेकिन कैसे दोनों की तकरार धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है इस फिल्म में दिखाया गया है।

अपने बीच हुई तकरार को भुलाने के लिए दोनों गोवा ट्रिप पर जाते हैं, रास्ते में उनकी बाइक खराब हो जाती है और सुनसान इलाके में उन दोनों को एक होटल में रुकना पड़ता है कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब यह दोनों एक खाली पड़े पूल में गिर जाते है जहां से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है।

असली ट्विस्ट तो तब आता है जब इसी पूल में एक आदमखोर मगरमच्छ भी आ जाता है। इसके आगे का सर्वाइवल और थ्रिलर देखने के लिए आपको सिनेमाघर में जाना होगा। अगर किसी कारण वश आप सिनेमाघरों में नहीं जा सकते हैं तो यह फिल्म आपको बहुत जल्द ओटीटी पर भी देखने को मिल जाएगी।

तू या मैं फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:

30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन पर ही 0.50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन नेट इंडिया में किया है। शनाया कपूर की इस फिल्म को इंडिया में सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म की तरह देखा जा रहा है। वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो 0.70 करोड़ के आसपास का है।

शाहिद कपूर की ओ रोमियो के साथ रिलीज हुई यह फिल्म इसके कमजोर कलेक्शन की एक वजह मानी जा सकती है, क्योंकि ओ रोमियो फिल्म ने 8 से 9 करोड़ की ओपनिंग ली है।

तो अब ‘तू या मैं’ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुद को कामयाब साबित करने के लिए 40 से 50 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। लेकिन जिस तरह का शुरूआती रुझान सामने आया है उससे लग रहा है कि यह एक डिज़ास्टर फिल्म साबित हो सकती है।

 

Share This Article
Leave a review