Border 2 OTT Release Date: तैयार हो जाइए घर बैठे बॉर्डर टू देखने के लिए

Border 2 OTT Release Date: सनी देओल का गुस्सा, वरुण धवन का जुनून, दिलजीत का दर्द और अहान शेट्टी का बलिदान…ऐसी दोस्ती, ऐसे आंसू, ऐसा एक्शन कि थिएटर में सीटियां फूट पड़ेंगी और आंखें भर आएंगी!

Authors
February 11, 2026 11:12 AM (IST)
Border 2 OTT Release Date

रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म के बाद जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई थी, वह थी बॉर्डर 2 जो कि अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने पर यह साफ जाहिर हो रहा है कि जल्द ही वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 450 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। मेकर्स की ओर से फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये का बताया गया है। उस हिसाब से अगर देखा जाए तो इसने अपना बजट पूरा कर लिया ।

बॉर्डर 2 के सभी कैरेक्टर फिर चाहे वह सनी देओल हों या फिर वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सभी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। बहुत से ऐसे दर्शक होते हैं जो काम की वजह से बिजी होने के कारण फिल्मों को सिनेमाघर में नहीं देख पाते, पर वे फिल्म देखने के बहुत बड़े शौकीन होते हैं। उन दर्शकों के लिए, आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती दिखाई देगी।

इस फिल्म को 23 जनवरी, रिपब्लिक डे के सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। सोर्स की माने तो बॉर्डर 2 के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े मीडिया सोर्स के मुताबिक जो खबर हाथ लगी है वहां ये बात सामने निकल कर आई है कि इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के द्वारा 20 मार्च 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा।

तो सनी देओल के धमाकेदार परफॉर्मेंस को आप घर बैठकर देखना चाहते हैं तब इंतजार करना होगा 20 मार्च तक का। हालाँकि नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है पर फिर भी अनुमान यही जताया जा रहा है कि यह फिल्म 20 मार्च 2026 को ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। यहां किसी भी तरह के एडल्ट या वल्गर सीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है तो आप इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

बॉर्डर 2 फिल्म की कहानी

बॉर्डर 2 में 1971 भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को दिखाया गया है। यहां सनी देओल एक बार फिर सैनिक के रोल में वापस लौटे हैं, पर इस बार सनी देओल के साथ कुछ नए एक्टर जैसे कि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दिखाई दे रहे हैं। यह सभी लोग अपने परिवार, माता-पिता, बच्चों को छोड़कर देश के लिए बॉर्डर पर अपने प्राणों की आहुति देने के लिए खड़े हैं।

पिछली बॉर्डर की तुलना में इस बार फिल्म में इमोशंस की भरमार देखने को मिलती है जहां दोस्ती, मां-बाप का प्यार, बलिदान, एक्शन सीक्वेंस शानदार तरीके से दिखाए गए हैं। अगर आपको भी देशभक्ति से भरी फिल्में देखने का शौक है तब बॉर्डर 2 को जरूर देखें।

READ MORE

Bhabi Ji Ghar Par Hain OTT Release Update: भाभी जी घर पर हैं का ओटीटी रिलीज अपडेट: अंगूरी भाभी का रोड ट्रिप रवि किशन की एंट्री वाली

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment