Bhabi Ji Ghar Par Hain OTT Release Update: भाभी जी घर पर हैं का ओटीटी रिलीज अपडेट: अंगूरी भाभी का रोड ट्रिप रवि किशन की एंट्री वाली

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: Bhabi Ji Ghar Par Hain TRAILER

कॉमेडी के रस में डूबी हुई “भाभी जी घर पर हैं” फिल्म को 6 फरवरी 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसको दर्शकों का कुछ खास पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। ज्यादातर समीक्षकों का मानना है कि यह एक औसत फिल्म है।

टाइम्स ऑफ इंडिया और बॉलीवुड हंगामा ने इसे 5 में से 1.5 की रेटिंग दी है, यही वजह है कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन पर सिर्फ 25 लाख का कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कि ये कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

भाभी जी घर पर हैं फन ऑन द रन ओटीटी रिलीज अपडेट

6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भाभी जी घर पर हैं, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती दिखाई नहीं दे रही है। इसका प्रोडक्शन जी स्टूडियोज, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के तहत किया गया है। साथ ही भाभी जी घर पर हैं सीरियल को भी Zee5 ओटीटी पर देखा जा सकता है।

तब एक अंदाजे के मुताबिक यह फिल्म Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है। जैसा कि मैंने ऊपर ही बताया है कि ये फिल्म सिनेमाघर में कुछ खास कमाल करती दिखाई नहीं दे रही है, तब यह रिलीज के 2 महीने के अंदर ही ओटीटी पर उपलब्ध करा दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो ये मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के फर्स्ट वीक में ओटीटी पर देखने को मिल जाएगी।

क्या है भाभी जी घर पर हैं फिल्म की कहानी

सीरियल के जैसा ही यहां भी विभूति भैय्या (आसिफ शेख) को पड़ोसी महिलाओं को लाइन मारते हुए दिखाया गया है। कहानी का असली ट्विस्ट छिपा है रोड ट्रिप में, जहां विभूति अंगूरी भाभी को धार्मिक स्थान पर घुमाने के बहाने से रोड ट्रिप पर लेकर निकलता है।

रास्ते में मिलते हैं इनको दो भाई रवि किशन और मुकेश तिवारी, जो क्रिमिनल हैं। यह दोनों अंगूरी भाभी और अनीता से प्यार कर बैठते हैं और किसी भी हालत में शादी करना चाहते हैं। इसी तरह फिल्म की कहानी ड्रामेटिकल अंदाज और हंसी-मजाक के साथ आगे बढ़ती रहती है।

मैं अगर अपनी बात रखूं तो मैंने भाभी जी घर पर हैं सीरियल को तो कभी नहीं देखा, पर हां लोगों से इसकी तारीफ बहुत सुनी थी। रवि किशन और मुकेश तिवारी के सिवा मुझे किसी कलाकार ने यहां हंसाया नहीं। अगर आप दर्शकों ने कपिल शर्मा की किस-किस को प्यार करूं 2 देख रखी होगी तो वो फिल्म भाभी जी घर पर हैं से कहीं ज्यादा कॉमेडी करती है। एक लाइन में अगर मैं इसका रिव्यू करूं तो मैं इसे दूंगा पांच में से 2 स्टार की रेटिंग।

Share This Article
Leave a review