Young Sherlock: मर्डर का आरोपी बना शेरलॉक! क्या ऑक्सफोर्ड की इस साजिश से बच पाएगा वो?

Young Sherlock OTT update: प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'यंग शेरलॉक' में देखें 19 साल के बेपरवाह शेरलॉक होम्स का अनसुना सफर। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक मर्डर और वैश्विक साजिश को सुलझाते हुए वह कैसे बना जीनियस डिटेक्टिव।

Authors
March 1, 2026 5:05 PM (IST)
Young Sherlock series scene: two men in Victorian attire standing in brick alley, one in bowler hat, other in flat cap with intense expression

प्राइम वीडियो पर 8 एपिसोड के साथ ‘यंग शेरलॉक’ (Young Sherlock) सीरीज़ को 4 मार्च 2026 से रिलीज किया जाना है। यह कहानी पास्ट की दिखाई गई है जहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 19 साल के शेरलॉक होम्स की है। यह कहानी किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है, बल्कि पूरी तरह से काल्पनिक है।

इसे फिक्शन, मिस्ट्री और एडवेंचर का मिश्रण भी कहा जा सकता है। जिन्हें सस्पेंस और क्राइम के साथ-साथ हिस्टोरिकल डिटेक्टिव वाली कहानी देखना पसंद है उन्हें यहाँ कुछ अलग देखने को मिल सकता है। ये सभी आठों एपिसोड लगभग 45 से 50 मिनट के बीच की अवधि के होंगे।

क्या होगा इस शो का बेसिक प्लॉट?

यहाँ शेरलॉक की कहानी दिखाई गई है, जो अभी सिर्फ 19 साल का है और अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गया हुआ है। यहाँ यंग शेरलॉक को अभी डिटेक्टिव के रूप में नहीं दिखाया गया,

बल्कि एक बिंदास, बिगड़ैल, गुस्सैल और जिम्मेदारियों से भागते हुए लड़के के रूप में दिखाया गया है। वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता है।

कहानी अपना रंग उस समय बदल देती है, जब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक खून हो जाता है और बदकिस्मती से शेरलॉक खुद इस मर्डर के इल्जाम में फंस जाता है। मर्डर का आरोपी शेरलॉक इन सबसे कैसे बाहर निकलेगा। अपनी सच्चाई साबित करने के लिए वह सबूत जुटाने लगता है।

बाद में पता चलता है कि यह मामला जितना सिंपल मर्डर लग रहा था, उतना है नहीं बल्कि इसके पीछे एक ग्लोबल साजिश छुपी हुई है जो पूरी दुनिया में फैल रही है। ट्रेलर देखते ही समझ आ जाता है कि शेरलॉक का दिमाग कितनी तेजी के साथ चलता है।

यहाँ आपको बताते चलें कि शेरलॉक होम्स कोई असली इंसान नहीं है, यह पूरी तरह से एक काल्पनिक किरदार है जो एक मशहूर साहित्यिक पात्र (Book Character) है के माध्यम से मेकर्स का सबसे बड़ा संदेश यह है कि कोई भी इंसान सरल तरीके से इंटेलिजेंट नहीं बन सकता,

जीनियस बनने के लिए उसे कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। फिल्म में शेरलॉक ने अपनी गलतियों से ही खुद को इंप्रूव किया है।

यंग शेरलॉक जैसी पहले भी बहुत सारी कहानियां देखने को मिली हैं, ऐसा नहीं है कि यहाँ कुछ बिल्कुल नया परोसा गया हो। 2020 में नेटफ्लिक्स की एक सीरीज ‘एनोला होम्स’ (Enola Holmes) आई थी, उसकी कहानी भी कुछ इससे मिलती-जुलती है।

READ MORE

Agra Movie Review: क्या ‘आगरा’ फिल्म सिर्फ एडल्ट कंटेंट है या कोई गहरी मिस्ट्री? देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ें!

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment