TikTok: Murder Gone Viral OTT Update: 6 मार्च 2026 को रिलीज होगी एस्थर एस्टेपा की सच्ची कहानी जानना चाहेंगे सोशल मीडिया के डरावना सच

नेटफ्लिक्स की यह डॉक्यूमेंट्री सोशल मीडिया के छलावे और एस्थर एस्टेपा की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी है। जानिए कैसे एक टिकटोक इन्फ्लुएंसर से मुलाकात ने 42 वर्षीय महिला की जिंदगी बदल दी।

Authors
February 27, 2026 8:46 AM (IST)
TikTok Murder Gone Viral

नेटफ्लिक्स पर एक नई डॉक्यूमेंट्री, जो कि एक सच्ची घटना पर आधारित है 6 मार्च 2026 से स्ट्रीम होने वाली है। यह कहानी स्पेन की एक महिला के बारे में दिखाई जाएगी, जो 42 वर्ष की है और स्पेन से गायब हो चुकी है।

टिकटोक किलर‘ (TikTok: Murder Gone Viral) नाम इसलिए इसे दिया गया है क्योंकि वह 42 साल की महिला एक पॉपुलर टिकटोकर से मिलने के बाद ही गायब हुई थी।

स्पेन की एक महिला जिसका नाम एस्थर एस्टेपा (Esther Estepa) था, यह साल 2023 में ट्रिप के लिए निकली और फिर कभी वापस नहीं आई। ट्रिप पर निकलने के समय उसकी मुलाकात होती है एक फेमस टिकटोकर जोस जुराडो मोंटिला (José Jurado Montilla) से, जो कि स्पेन का एक ट्रैवल ब्लॉगर था।

यह अपने बनाए हुए वीडियो को टिकटोक पर अपलोड किया करता था। जोस जुराडो मोंटिला वह आखिरी इंसान था जो उस 42 वर्षीय महिला से मिला था। यह पूरी डॉक्यूमेंट्री दो एपिसोड में बांटी गई है। जिसका निर्देशन हेक्टर मुनिएंटे (Héctor Muniente) ने किया है।

निर्देशक के द्वारा यहाँ पर यह दिखाने की कोशिश की गई है कि सोशल मीडिया एक टाइम पर किस तरह डार्क साइड को हाईलाइट कर सकता है।

क्या होगी इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी

जरा सोचिए एक आम 42 साल की औरत अपने स्पेन ट्रिप पर निकलती है। उसकी मुलाकात होती है ट्रैवल वीडियो बनाने वाले एक इंसान से जो अपनी वीडियो टिकटोक पर डालता है और वह tiktok पर बहुत फेमस है।

इस फेमस इंसान से मिलने के बाद वह महिला किसी को नहीं दिखाई देती। महिला के परिवार वाले पुलिस में कंप्लेंट लिखवाते हैं। पुलिस को भी समझ नहीं आता कि आखिर वह महिला गई तो गई कहाँ।

पुलिस वाले अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करते हुए उस टिकटोकर के द्वारा बनाए हुए सभी वीडियो खंगालते हैं। यह कहानी एक पहेली जैसी है।

जहाँ पहेली में बहुत से पीस गायब हैं, पर इसके पीछे की सच्चाई जब लोगों के सामने आती है तो पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इससे हमें पता चलता है कि इस रंग-बिरंगी सोशल मीडिया की जिंदगी असल में कितनी डरावनी है।

जिन्हें हम इंस्टाग्राम, फेसबुक पर सही मानते हैं पसंद करते हैं क्या सच में वे उतने सही होते हैं या नहीं, इस पर भरोसा करना लगभग नामुमकिन सा है। इन दो एपिसोड को देखने के बाद आपका सोशल मीडिया को देखने का नजरिया बदलने वाला है।

आखिर क्या है इस सीरीज का वह डरावना संदेश?

यह सीरीज आमतौर पर यही संदेश देती है कि सोशल मीडिया कितना धोखेबाज है। स्क्रीन पर जो इंसान सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है जिसकी बातें हमारे दिल को छू जाती हैं।

असल में क्या वह वैसा है भी या नहीं लाखों-करोड़ों लोग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फॉलो करते हैं। इन्फ्लुएंसर वह दिखाता है, जो लोग देखना चाहते हैं और लोगों को पसंद आता है। हर इन्फ्लुएंसर ट्रिकी होता है, वह लोगों के दिमाग से खेलना जानता है।

कोई भी इन्फ्लुएंसर यूट्यूब पर फ्री में काम नहीं कर रहा है, ये सब ढेर सारे व्यू पाने के लिए वीडियो बनाते हैं। कहीं ना कहीं उनके द्वारा बनाए गए सभी वीडियो के पीछे छुपा है पैसा पाने का लालच। किसी भी इंसान की सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखकर उसे जज ना करें।

अगर आप भी किसी अनजान इंसान से मिलने जा रहे हैं तो उसके बारे में अपने दोस्त या परिवार को बताएं, क्योंकि जो सोशल मीडिया पर दिखाई देता है वह पूरा सच नहीं। मुझे लगता है कि मैं इस वेब सीरीज को देखकर डिप्रैस हो जाऊँगा।

मुझे लगेगा कि आज का जमाना कितना खतरनाक हो गया है। पहले जहाँ घर-परिवार, रिश्ते-नाते ही सब कुछ थे, वहाँ अब सिर्फ मोबाइल के सिवा और कुछ भी ना रहा। यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज यह भी दिखाएगी कि दुनिया कितनी तेजी के साथ बदल रही है।

READ MORE

Sangmarmar Web Series Review: 25 साल का इंतज़ार और एक अधूरा प्यार, क्या अमृता और आदित्य फिर मिल पाएंगे?

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment