The History of Sound (2025): गे रिलेशनशिप’ की प्यार भरी कहानी, लायनल और डेविड का सफर

The History of Sound Review: फिल्म 'द हिस्ट्री ऑफ़ साउंड' अब बुकमायशो (BookMyShow) ओटीटी पर उपलब्ध है। 1910 के दशक और विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म लायनल और डेविड के अटूट प्यार और संगीत के सफर को दिखाती है। मात्र ₹99 के शुरुआती प्लान के साथ जानें

Authors
March 3, 2026 2:10 PM (IST)
The History of Sound movie scene: Paul Mescal and Josh O'Connor by river in forest, emotional period romance moment

फिल्म ‘द हिस्ट्री ऑफ़ साउंड‘ (The History of Sound), जिसे बुकमायशो (BookMyShow) के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है जिसका किसी भी सच्ची घटना से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है।

फिल्म का रनिंग टाइम लगभग 2 घंटे 10 मिनट का है। बुकमायशो का सब्सक्रिप्शन प्लान ₹99 से शुरू होता है जो कि बेहद कम है। ऐसा नहीं है कि इस तरह की फिल्म पहली बार रिलीज हो रही है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी फिल्में आ चुकी हैं।

जिस तरह एक गाना खत्म होने के बाद भी दिमाग में बजता रहता है वैसी ही प्यार की फीलिंग है जो जिंदगी भर के लिए रह जाती है।

फिल्म का बेसिक प्लॉट और रिलीज डेट

‘द हिस्ट्री ऑफ़ साउंड’ को US में 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था, अब इसे बुकमायशो के ओटीटी पर 23 जनवरी 2026 से स्ट्रीम कर दिया गया है।

कहानी 1910 के दशक की दिखाई गई है जहां दो लड़के हैं ‘लायनल वर्थिंग’ और ‘डेविड व्हाइट’। इन दोनों ही लड़कों को गाने-बजाने का बहुत शौक है। साथ ही इन्हें पुराने गाने गाना और सुनना बहुत पसंद है। एक लड़का पियानो बजाता है, तो दूसरे लड़के की आवाज में वह जादू है जो किसी को भी अपना बना ले।

जब ये पहली दफा एक साथ मिलते हैं, तो इनके बीच पहले दोस्ती होती है और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है। पर यह समय वर्ल्ड वॉर (विश्व युद्ध) का है जहां कॉलेज बंद कर दिए जाते हैं। डेविड को सेना में शामिल होना पड़ता है और लायनल अपने घर वापस लौट आता है। कहानी ऐसे ही आगे बढ़ती रहती है।

इस फिल्म में इन दोनों लड़कों की शुरू से लेकर अंत तक की पूरी जर्नी को दिखाया गया है। फिल्म यह संदेश देती है कि प्यार कभी मरता नहीं बल्कि वह हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस जाता है।

यह दो साधारण लोगों की कहानी है जो दिल से लिखी गई है और अपनी गहरी छाप छोड़ती है। मेकर्स ने यही बताने की कोशिश की है कि भले ही आपका साथ छोटा हो पर वह यादें जिंदगी भर आपके साथ चलती हैं और दिमाग में घर कर जाती हैं।

फिल्म में यह भी बताया गया है कि प्यार और गाने एक जैसे होते हैं। जिस तरह गाना सुनने के बाद उसकी धुन हमारे दिमाग में बस जाती है और 20-30 साल बाद भी सुनने पर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, वैसा ही कुछ प्यार भी है।

यह कहानी उस समय की है जब ‘गे रिलेशनशिप’ को एक अभिशाप माना जाता था। अगर आपको इस तरह की फिल्में देखना पसंद है तो इसे बुकमायशो पर देख सकते हैं।

READ MORE

Dead Sea Movie Review: क्या समुद्र के बीचों-बीच अपनी जान बचा पाएगी काया? ओटीटी पर देखें हिंदी में

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment