अगर आप भी फैमिली के साथ घर बैठे मूवीज़ देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस हफ्ते 6 और साथ फरवरी को कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं। अगर आप भी फिल्मों के शौकीन है और इस वीकेंड कुछ एंटरटेनिंग तलाश कर रहे है तो चलिए बताते है कौनसी फिल्में देंगी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक।
क्वीन ऑफ चेस:
‘क्वीन ऑफ चेस’ एक अमेरिकन स्पोर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसका निर्देशन रोरी केनेडी ने किया है। इस फिल्म की कहानी ज्यूडिट पोलगर की जिंदगी पर आधारित है जो एक ग्रेट चेस प्लेयर थी। इस फिल्म को 6 फरवरी शुक्रवार के दिन से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है जिसे आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में देख सकते है।
साबर बोंडा :
साबर बोंडा एक मराठी फिल्म है जिसका निर्देशन रोहन परशुराम कनावड़े ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में भूषण मनोज और सूरज सुमन जैसे कलाकार शामिल है।फिल्म को 6 फरवरी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है।
द एस्ट्रोनॉट:
यह एक अमेरिकन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है जो साल 2025 में रिलीज़ की गई थी और अब ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन जेस वर्ले ने किया है, इसके मुख्य किरदार में केट मारा और लॉरेंस फिशबर्न जैसे कलाकार नज़र आएंगे। इस फिल्म को आप 6 फरवरी से अमेजन प्राइम पर रेंटल बेस पर देख सकते है।
द राजा साहब:
प्रभास स्टारर द राजा साहब सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर देखने को मिलेगी, अगर आप यह फिल्म थिएटर्स में नहीं देख पाए तो अब घर बैठे देख सकते हैं, इस फिल्म को 6 फरवरी शुक्रवार को जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर तेलुगु सहित और 3 साउथ भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
किस किस को प्यार करूं 2:
कपिल शर्मा स्टारर किस किस को प्यार करूं 2, कॉमेडी ड्रामा फिल्म को भी 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार के प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी जैसी अदाकारा शामिल हैं।
शब्द रीति और रिवाज’:
मिहिर आहूजा और सुविंदर विक्की स्टार सीरीज शब्द रीति और रिवाज फैमिली ड्रामा सीरीज है। जिसकी कहानी पंजाब की पृष्टभूमि पर आधारित है, इस सीरीज की कहानी 16 साल के प्रेमी किशोर नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो फुट बॉलर बनना चाहता है। इस फिल्म को 6 फरवरी शुक्रवार को ज़ी 5 पर स्ट्रीम किया गया है।
ट्रांसफॉर्मर्स 1 :
ट्रांसफॉर्मर्स 1 एक साइंस फिक्शन एक्शन एनिमेटेड फिल्म है। इसका निर्देशन जोश कूली ने किया था जो 2024 में थियेटर्स में रिलीज़ की गई थी और अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6 फरवरी को हिंदी भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।
READ MORE
Gandhi Talks OTT Release: बिना एक भी शब्द बोले दिल को छूने वाली गांधी टॉक्स की ओटीटी रिलीज












