Rahu Ketu OTT Update: जाने कब होगी राहु केतु ओटीटी पर रिलीज

Rahu Ketu OTT Update: राहू केतु एक फैंटेसी कॉमेडी है, जहां पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी 'फुकरे' स्टाइल में कमाल नहीं कर पाई। जादुई नोटबुक, ड्रग माफिया और कॉस्मिक chaos वाली कहानी हंसी कम, निराशा ज्यादा देती है। शिमला की खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी और अच्छा म्यूजिक हाइलाइट हैं, लेकिन

Authors
February 16, 2026 11:22 AM (IST)
Rahu Ketu OTT Update

फिल्म “राहू केतु” को 16 जनवरी 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी ‘फुकरे’ के जैसी कुछ यहां कमाल करती दिखाई नहीं दी। फिल्म का बजट 22 से 25 करोड़ के बीच बताया गया था। इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जी स्टूडियोज और बी लाइव प्रोडक्शंस के हाथों में थी।
एक अनुमान के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 से 9 करोड़ के बीच किया होगा, जिस वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही।

राहू केतु के साथ ही ‘धुरंधर’ ‘हैप्पी पटेल‘ और ‘राजा साहब’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में चल रही थीं। कॉम्पिटिशन बढ़ने के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। ‘फुकरे’ फिल्म की इस जोड़ी से दर्शकों को जितनी उम्मीद थी, इसने उन उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। फिल्म में शिमला की लोकेशन की सिनेमैटोग्राफी शानदार थी।

राहू केतु ओटीटी रिलीज डेट

अभी तक इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। विभिन्न मीडिया सोर्स से पता चलता है कि, राहू केतु को Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। क्योंकि ये फिल्म Zee Studios द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

सामान्यतः सिनेमाई रन के 45 से 60 दिनों के अंदर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। इस हिसाब से इसे मार्च या अप्रैल 2026 में ओटीटी पर देखा जा सकता है। पर अभी इस बात की कन्फर्मेशन नहीं हुई है कि इसे Zee5 पर रिलीज किया जाएगा या फिर JioHotstar पर।

फिल्म में क्या खास है?

राहु केतु फिल्म की कहानी को कॉमेडी के रूप में पेश किया गया था, लेकिन फिल्म देखते समय दुर्भाग्यवश बिल्कुल भी हंसी नहीं आती। कहानी कुछ ऐसी है जो दर्शकों के गले से आसानी से नहीं उतरती। जिस तरह के डायलॉग इस तरह की फिल्मों में होते हैं, वे यहां बिलकुल भी सुनने को नहीं मिले।

शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा, चंकी पांडे, मनु ऋषि चड्ढा ने अपने कैरेक्टर को अच्छे से निभाया। म्यूजिक की बात करें तो वह अच्छा है। यह एक नॉर्मल फिल्म है जिसे बहुत कम उम्मीद के साथ देखा जा सकता है।

READ MORE

The Bluff Release Date: प्रियंका चोपड़ा के नए अवतार को करना है इंजॉय तो यहां जानिए द ब्लफ की रिलीज डेट

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment