Kennedy OTT Release: अंधेरे में छिपा खतरनाक सच! अनुराग कश्यप की कैनेडी में राहुल भट्ट का नया अवतार जाने कब देगी ओटीटी पर दस्तक

Kennedy OTT Release: अनुराग कश्यप की 'Kennedy' में राहुल भट्ट एक मरा हुआ माना जाने वाला एक्स-पुलिस वाले की भूमिका में भ्रष्टाचारियों को अंधेरे में मारता है। सनी लियोन के साथ।

Authors
February 11, 2026 11:14 AM (IST)
Kennedy OTT Release

सनी लियोन और राहुल भट्ट स्टारर ‘कैनेडी’ मूवी साल 2023 में रिलीज़ हुई थी पर उस समय इसे इंडिया में रिलीज़ नहीं किया गया। इस फिल्म ने कांस फेस्टिवल में भी खूब वाह वाही बटोरी थी।

दर्शक काफी समय से इस फिल्म को इंडिया में रिलीज़ होते देखना चाहते थे और अब आखिरकार फैंस का इंतज़ार खत्म हुआ। यह फिल्म सिनेमाघरों में तो नहीं पर ओटीटी पर धमाकेदार दस्तक देने के लिए तैयार है। चलिए जानते की कैनेडी को आप कब और किस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर देख सकते है।

ट्रेलर ने मचाई हलचल:

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित कैनेडी का ट्रेलर कल रविवार को दर्शकों के बीच लाया गया जिसमें जबरदस्त सस्पेंस के साथ गोलियों की बौछार होते नज़र आई है और यह गोलियों की बौछार कोई और नहीं बल्कि फिल्म में निभा रहे लीड रोल में राहुल भट्ट करते नज़र आ रहे है।

इसी बीच सनी लियोन भी अपने हॉट अंदाज़ में दिखाई दी ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ नए अंदाज़ में लड़ते राहुल भट्ट:

अपने कई फिल्म देखी होंगी जिसमें फिल्म का नायक समाज में हो रहे भ्रष्टाचार से लड़ते हुए दिखाया जाता है इस फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही जिसमें राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में है पर इस फिल्म में राहुल भट्ट नए अंदाज में एक पूर्व पुलिस कर्मी उदय शेट्टी के किरदार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नज़र आए,

उसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है सबकी नजरों में वह मर गया है पर वह रात के अंधेरे में भ्रष्टाचारियों को मौत के घाट उतारता है। इस फिल्म की कहानी और टेक्निकल एस्पेक्ट की सराहना इंटरनेशनल लेवल पर खूब हुई इस फिल्म ने न केवल कांस फिल्म फेस्टिवल में तारीफे बटोरी बल्कि सिडनी फिल्म समारोह में भी दर्शकों का दिल जीता।

कब होगी रिलीज़:

निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्लैक फ्राइडे,अगली और रमन राघव 2.0 जैसी फिल्मों में अपनी काबिलियत को पेश किया है इस फिल्म में उन्होंने निर्देशन के साथ लेखन की बागडोर भी संभाली है और एक बार फिर से उन्होंने कैनेडी के साथ एक जबरदस्त स्टोरी पेश की है।

इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन के साथ मोहित टकलकर,मेघा बर्मन और आमिर दलवी जैसे कलाकार भी शामिल है।

यह फिल्म कुछ वजह से भारत में रिलीज़ नहीं हो पाई थी और अब कैनेडी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी 5 पर 20 फरवरी को दस्तक देने वाली है जिसे आप घर बैठे देख सकते है।

READ MORE

The Strangers Chapter 1 Recap: द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1, क्या माया और रायन इस खूनी खेल से बच पाएंगे?

Author

  • shagufta hashmi is a author of oyeisfriday.com

    मैं शगुफ्ता हाशमी हूँ। हिंदी सिनेमा, बॉलीवुड फिल्मों और OTT सीरीज की समीक्षा करती हूँ। मैंने लखनऊ से पढ़ाई की है, मास कम्युनिकेशन के साथ-साथ Film & TV Production में स्पेशलाइज्ड पोस्ट-ग्रेजुएट भी किया है, साथ ही साल २०२४ में AAJTAK हिंदी के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। फिल्मों की कहानी अभिनय और निर्देशन पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment