नेटफ्लिक्स इंडिया में हमेशा ही अपने के-ड्रामा और कोरियन कंटेंट के लिए काफी फेमस माना जाता है। ऐसा ही एक के-ड्रामा स्टाइल की रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिसेंटली नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसका नाम “Pavane” है।
इस फिल्म की टोटल लंबाई तकरीबन एक घंटा 53 मिनट (113 मिनट) है, वहीं इसके जॉनर की बात करें तो यह रोमांटिक ड्रामा के अंतर्गत आता है, जिसमें कॉमेडी के हल्के फुल्के पल भी शामिल हैं।
इस कोरियन फिल्म के मुख्य किरदारों में Go Ah-sung, Byun Yo-han, और Moon Sang-min मौजूद हैं और इसका डायरेक्शन Lee Jong-pil ने किया है।
तो चलिए जानते हैं कि डायरेक्टर Lee Jong-pil की यह कोरियन फिल्म, दर्शकों के दिलों पर राज करने के काबिल है या फिर नहीं और करते हैं इस मूवी का रिव्यू।
Pavane फिल्म की कहानी
यह मूवी मुख्य रूप से तीन किरदारों पर आधारित है, और मजे की बात तो यह है कि यह तीनों एक ही जगह पर काम करते हैं, जो की एक डिपार्टमेंटल स्टोर में हैं, साथ ही मुख्य रूप से इसके बेसमेंट और पार्किंग लॉट वाले एरिया में इनकी ड्यूटी रहती है।
हालांकि भले ही यह तीनों एक ही जगह पर काम करते हैं, लेकिन फिर भी तीनों अपनी जिंदगी में पूरी तरह से अकेले हैं। जहां एक तरफ है Mi-jung (Go Ah-sung), जो व्यवहार से काफी रिजर्व्ड और शांत है, यही वजह है कि डिपार्टमेंटल स्टोर में काम कर रहे,
बाकी अन्य कर्मचारी उसके साथ ज्यादा इंटरैक्ट नहीं करते और वह खुद को छिपाकर रखती है। खासकर अपनी एवरेज या सोसाइटी द्वारा अनाकर्षक मानी जाने वाली अपीयरेंस की वजह से।
वही बात करें Yo-han (Byun Yo-han) की, वह एक रिलैक्स्ड मिजाज का लड़का है, जो पार्किंग लॉट में काम करता है, ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन रॉक म्यूजिक और क्लासिक रोमांस से प्यार करता है और जीवन को हल्के में लेता है।
इस फिल्म का तीसरा मुख्य किरदार है Gyeong-rok (Moon Sang-min) जो एक पूर्व डांसर है। जिसने अपने सपनों को छोड़ दिया है और अब पार्ट टाइम जॉब कर रहा है। Gyeong-rok जब Mi-jung से मिलता है, तब वह उसकी तरफ आकर्षित होने लगता है।
Mi-jung के बारे में जानने के बाद Gyeong-rok उसकी और आकर्षित होना शुरू हो जाता है, भले ही Mi-jung शक्ल सूरत से एवरेज या सोसाइटी के स्टैंडर्ड से बाहर मानी जाती हो, लेकिन फिर भी Gyeong-rok और Mi-jung के बीच की नजदीकी यहां बढ़ने लगती हैं,
और आगे चलकर प्यार में बदल जाती है। Yo-han भी इस ग्रुप का हिस्सा बनता है और तीनों एक-दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम बनते हैं।
हालांकि यह स्टोरी इतनी भी सिंपल नहीं है जितनी सुनने में लग रही है। क्योंकि जब आप इस फिल्म को देखते हैं तब आगे की कहानी में कई ईमोशनल ट्विस्ट और गहरे मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
जैसे कि सेल्फ-वर्थ, सोसाइटी के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स, और इमोशनल हीलिंग से जुड़े मुद्दे। इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म, जो की इंग्लिश, कोरियन के साथ-साथ हिंदी डब में भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
फिल्म के कमजोर पक्ष
भले ही इस मूवी की पूरी स्टोरी को एक डिपार्टमेंटल स्टोर में सेट किया गया है, लेकिन फिर भी फिल्म में इंटरेक्ट करने के लिए किरदार काफी कम दिखाई देते हैं। यही वजह है कि एक समय के बाद,आपको ऐसा लगने लगता है,
कि सिर्फ दो-तीन लोगों के बीच इस पूरी फिल्म की कहानी चल रही है। साथ ही कई सींस में मूवी धीमी गति और उबाव लगने लगती है, क्योंकि यह ज्यादा क्वाइट और इंटीमेट स्टाइल की फिल्म है।
मूवी के मजबूत पक्ष
फिल्म में जिस तरह की लव स्टोरी और फ्रेंडशिप तीन किरदारों के बीच दिखाई गई है, वह देखने में काफी इंटरेस्टिंग, इंगेजिंग, और हार्टवार्मिंग है। साथ ही इस फिल्म की कहानी एक तरह की सीख भी दे जाती है। और वो यह है कि प्यार के साथ-साथ आगे चलकर रिलेशनशिप में प्रॉब्लम्स भी आना तय होता है।
और उन प्रॉब्लम्स से मजबूती से सामना करने के बाद ही कोई रिश्ता मजबूत और लाइफटाइम के लिए बन पाता है। फिल्म लोनलीनेस, सेल्फ लव और होप जैसे थीम्स को बहुत खूबसूरती से हैंडल करती है।
निष्कर्ष
अगर आपने इससे पहले रोमांटिक ड्रामा या स्लो-बर्न तरह की कोरियन फिल्में देखी हैं, तब आपको Pavane नाम की यह कोरियन फिल्म काफी अच्छी लगेगी, खासकर अगर आप 16 से 30 वर्ष के बीच हैं।
क्योंकि इस फिल्म की पूरी स्टोरी लव, फ्रेंडशिप और रोमांटिक ड्रामा है जहां प्यार और तकरार दोनों ही आमने-सामने दिखाई देते हैं। लेकिन अगर आप एक्शन, थ्रिलर, हॉरर या तेज़ गति वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तब यह मूवी आपके लिए बिल्कुल भी नहीं बनी है।
READ MORE









