क्राईम थ्रिलर और फाइनेंशियल ड्रामा से भरपूर सीरीज ‘फर्जी सीजन 1’ जिसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए ‘शाहिद कपूर’ और ‘विजय सेतुपति’ जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिली थी। यह सीरीज 2023 में रिलीज की गई थी जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था और उसके सीजन 2 का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था।
अब उन दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि “फर्जी सीजन 2” रिलीज डेट से जुड़ी इनफॉरमेशन निकलकर सामने आई है आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे के क्या है नई इनफार्मेशन और क्या 2026 में फर्जी का सीजन 2 फैंस को देखने को मिलेगा या करना होगा और भी लंबा इंतजार।
अब से 3 साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज में टोटल 9 एपिसोड देखने को मिले थे, जो लगभग 56 मिनट के आसपास के थे। फर्जी सीजन १ की कहानी इतनी ज्यादा इंटरेस्टिंग है कि आईएमडीबी पर दर्शकों ने इस सीरीज को 8.3 स्टार की रेटिंग दी है। 10 फरवरी 2023 में रिलीज हुई इस सीरीज का निर्माण D2R फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया था।
ब्लैक कॉमेडी क्राईम थ्रिलर जॉनर की इस सीरीज के क्रिएटर है राज एंड डीके और इन्हीं के द्वारा सीरीज की कहानी भी लिखी गई, जिसमें सुमन कुमार और सीता मेनन का सह लेखन है। शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ इस सीरीज में केके मेनन राशि खन्ना और भवन अरोड़ा जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिली।
अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज अवेलेबल है आपको बता दें कि ‘फर्जी वेब सीरीज़’ को 2023 के फिल्म फेयर ओटीटी अवार्ड में 10 नॉमिनेशंस मिले थे और तभी सीरीज के मेकर्स ने इसके सीजन 2 की कन्फर्मेशन कर दी थी। आईये जानते हैं राज एंड डीके द्वारा ‘फर्जी सीजन 2’ की रिलीज डेट को लेकर क्या कंफर्मेशन की गई है।
जल्द शुरू होगी शूटिंग:
शाहिद कपूर के द्वारा किए गए एक पोस्ट के जरिए इस बात की कन्फर्मेशन हो गई है कि मार्च 2026 से फर्जी सीजन २, सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। एक बार फिर से शाहिद कपूर फर्जी वाले गेटअप में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।
शाहिद कपूर ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किया है, कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो‘ बहुत जल्द रिलीज कर दी जाएगी और साथ ही ‘कॉकटेल 2’ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी कंप्लीट कर दी गई है, जिसके बाद अब शाहिद कपूर और फर्जी 2 के मेकर्स का पूरा ध्यान फर्जी सीजन 2 पर ही होने वाला है।
लम्बी चलेगी शूटिंग:
आपको बता दें की फिल्मों के कंपैरिजन में वेब सीरीज की शूटिंग में ज्यादा लंबा समय लगता है यही वजह है कि अगर मार्च में इस सीरीज की शूटिंग स्टार्ट होती है तो लगातार 3 से 4 महीने तक उसकी शूटिंग का काम चलेगा, और फिर उसके बाद साल के अंत तक सीरीज का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू होगा। इसके बाद आपको फर्जी सीरीज के सीजन 2 को देखने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
फर्जी सीजन 2 रिलीज डेट:
जो भी इनफार्मेशन सामने आई है उसके अकॉर्डिंग इस सीरीज का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अक्टूबर तक पूरा होने के बहुत ज्यादा चान्सेस है जिसके बाद यह सीरीज सम्भवतः नवंबर 2026 से दिसंबर 2026 तक रिलीज की जा सकती है।
लेकिन अगर सीरीज का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क डिले होता है तो पूरी उम्मीद है कि 2027 की स्टार्टिंग में सीरीज का सीजन 2 देखने को मिल जाएगा। पिछले सीजन में टोटल 9 एपिसोड थे लेकिन इस बार 9 या फिर 10 एपिसोड हो सकते हैं, ऐसी इनफॉरमेशन सामने आरही है।
READ MORE












