Subedaar OTT Release Date: अनिल कपूर का राउडी लुक, जानिए कब होगा ओटीटी पर रिलीज़

अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जिसका नाम सूबेदार है बहुत जल्द रिलीज होने वाली है जिसमें आपको एक्शन फैमिली ड्रामा और इमोशंस से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म रिलीज की जाएगी जानेंगे इस आर्टिकल में।

Authors
March 2, 2026 3:38 PM (IST)
Subedaar movie poster: Anil Kapoor as fierce retired Subedaar Arjun Maurya in front of red truck with Fauji text, intense action drama expression

अनिल कपूर के फैंस के लिए लंबे समय के बाद एक बार फिर एक्शन से भरपूर फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, फिल्म का नाम है ‘सूबेदार‘ जिसमें अनिल कपूर मुख्य भूमिका में देखने को मिलेंगे। जैसा की फिल्म का नाम है सूबेदार इस फिल्म में अनिल कपूर एक सूबेदार की भूमिका निभा रहे हैं।

इस अपकमिंग फिल्म के लिए अनिल कपूर के फैन बहुत ज्यादा एक्साइटेड है, जिसमें न सिर्फ अनिल कपूर बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के और भी कई बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

जो काफी लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं जैसे कि मोना सिंह, आदित्य रावल,सौरभ शुक्ला,फैसल मलिक, खुशबू सुंदर आदि। फिल्म के डायरेक्टर ने ‘सुरेश त्रिवेणी’ हैं, जिन्होंने “तुम्हारी सुलु” जैसी फिल्मों को भी डायरेक्शन दिया है और इसके साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर में भी सुरेश त्रिवेणी का नाम शामिल है।

उनके साथ विक्रम मल्होत्रा और खुद अनिल कपूर भी फिल्म के प्रोड्यूसर है। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म्स और कम्युनिकेशन नेटवर्क के द्वारा किया गया है। सूबेदार की कहानी एक्शन इमोशंस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होने वाली है।

जिन लोगों को ऐसी फिल्में देखने में इंटरेस्ट है उन्हें यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। सुबेददार की पूरी कहानी को 2 घंटा 25 मिनट के समय में ही पूरा कर दिया गया है जो आपको बहुत ज्यादा उबाव भी नहीं लगेगी।

इसका ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है जो बहुत ज्यादा पावरफुल है और इस ट्रेलर को देखने के बाद एक अलग ही तरह का उत्साह लोगों के बीच बना हुआ है। आईए जानते हैं ट्रेलर के अकॉर्डिंग क्या होने वाली है इस अपकमिंग फिल्म की कहानी।

सूबेदार अपकमिंग फिल्म स्टोरी:

फिल्म सूबेदार की कहानी की शुरुआत, भारत का हार्टलैंड कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से होती है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी सूबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभा रहे हैं।

उनका सपना होता है कि देश की सेवा के बाद वह अपनी बची हुई सारी जिंदगी अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बिताएं लेकिन जैसे ही उनकी सिविलियन लाइफ की शुरुआत होती है उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

एक रिटायर्ड सूबेदार जब खुद पर लगे हुए झूठे इल्जाम और परिवार से बढ़ती दूरियों से बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है तो एक बार फिर से योद्धा का रूप ले लेता है और दुश्मनों से लड़ने का फैसला करता है।

फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित होने वाली है, जो आपको बहुत सारा एक्शन ड्रामा और इमोशंस दिखाती है। फिल्म के ट्रेलर में अनिल कपूर के द्वारा एक डायलॉग बोला गया है जिसमें वह बोलते हैं,

कि “आई कैन टेक ए बुलेट बट नॉट डिसरिस्पेक्ट” यह वह डायलॉग है। जिसकी वजह से दर्शक इस फिल्म की ओर बहुत ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और उन्हें इंतजार है कि कब यह फिल्म उन्हें देखने को मिलेगी।

सूबेदार फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट:

एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म का थीएट्रिकल रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि यह फिल्म डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

हम आपको बता दे की अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, यह फिल्म 5 मार्च 2026 को रिलीज कर दी जाएगी जो हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु लैंग्वेज में भी देखने को मिलेगी।

READ MORE

Vikram On Duty Series: विक्रम ऑन ड्यूटी सच का पता लगाता एक पुलिस ऑफिसर की कहानी

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment