पिछले कुछ दिनों में ओटीटी पर कोहरा सीज़न 2, वध 2 प्रीडिएटर बैडलैंड्स और क्रॉस 2 जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज़ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। अब अगर आपको कुछ नए कंटेंट की तलाश है तो इस फ्राइडे ओटीटी पर काफी मिर्च मसाला मिलने वाला है जिसमें मूवीज से लेकर वेब सीरीज़ शामिल है। तो चलिए जानते है 13 फरवरी शुक्रवार को ओटीटी पर क्या देखने को मिलेगा।
1- द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (The Conjuring: Last Rites):
कंज्यूरिंग यूनिवर्स की आखिरी फिल्म “द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स“, साल 2025 में रिलीज की गई थी जिसे दर्शकों ने पिछली फिल्मों की तरह काफी पसंद किया। और अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। एक बार फिर से पैट्रिक विल्सन और वेरा फर्मिंगा अपने पुराने किरदारों के साथ वापसी कर चुके है।
अगर आप हॉरर मूवीज के शौकीन है तो यह फिल्म आपके लिए है। ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को JioHotstar पर 13 फरवरी शुक्रवार को स्ट्रीम किया जाएगा।
2- द म्यूज़ियम ऑफ इनोसेंस (The Museum of Innocence):
‘द म्यूज़ियम ऑफ इनोसेंस‘ एक तुर्की लिमिटेड सीरीज है, जिसके टोटल 9 एपिसोड हैं। ज़ेयनेप गुनाय के निर्देशन में बनी यह सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा है जो 1970 के दशक के इस्तांबुल के दौर में सेट है जिसकी कहानी केमल और उसकी प्रेमिका फ्यूसुन के इर्द गिर्द घूमती है। इस सीरीज को 13 फरवरी शुक्रवार को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा।
3- जो’s कॉलेज रोड ट्रिप (Joe’s College Road Trip):
टायलर पैरी स्टारर “जो’s कॉलेज रोड ट्रिप” मूवी एक कॉमेडी, रोड ट्रिप फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म को आपको 1 घंटा 49 मिनट देने होंगे। इस फिल्म को भी Netflix पर 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
4- द रफ नेक (The Roughneck):
‘द रफ नेक‘ एक अमेरिकी थ्रिलर फिल्म है जिसे 2025 में रिलीज़ किया गया था। और अब यह फिल्म इंडिया में ओटीटी पर रिलीज़ की जाएगी। एक घंटा 30 मिनट (91 मिनट) की यह फिल्म रिवेंज, थ्रिलर, ड्रामा और मिस्ट्री से भरपूर है।
इस फिल्म में मुख्य किरदार में ऑस्टिन नॉर्थ (Austin North), हॉल्ट मैककैलनी और डिचेन (कुछ सोर्स में डिटेल्स मैच) नज़र आएंगे। फिल्म को 13 फरवरी शुक्रवार को Lionsgate Play पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।
5- द आर्ट ऑफ सारा (The Art of Sarah):
‘द आर्ट ऑफ सारा‘ एक कोरियन मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। जिसके टोटल 8 एपिसोड हैं और प्रत्येक एपिसोड लगभग 60 मिनट का है। शिन हye-सुन (Shin Hye-sun) और ली जून-ह्युक (Lee Jun-hyuk) स्टारर ये सीरीज 13 फरवरी शुक्रवार को Netflix पर हिंदी, इंग्लिश और कोरियन भाषा में रिलीज़ की जाएगी।
6- बैंड वाले (Bandwaale):
‘बैंडवाले‘ एक हिंदी म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है, अक्षत वर्मा द्वारा निर्देशित इस सीरीज की कहानी मरियम (शालिनी पांडे) के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक छोटे से शहर रतलाम में फंसी हुई है जहां उसको अपनी कविताएं लिखने की आजादी भी नहीं है।
मुख्य किरदार में शालिनी पांडे, ज़ाहन कपूर और स्वानंद किरकिरे शामिल हैं। इस सीरीज को Prime Video पर 13 फरवरी शुक्रवार को स्ट्रीम किया जाएगा।
READ MORE












