इस नए साल यानी 2026 में जनवरी के महीने से सिनेमाघरों में आए दिन नई फिल्में रिलीज़ होती नज़र आई है जिसमें बॉर्डर 2 , राजा साहब और हैप्पी पटेल जैसी फिल्में शामिल थी। इसी के साथ जिन लोगों को घर बैठे मनोरंजन करना पसंद है उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं,
और बहुत सी नई फिल्में और वेब सीरीज आने वाली है जिसमें साउथ से लेकर हॉलीवुड और बॉलीवुड का तड़का भी मिलेगा। आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले समय में ओटीटी पर आपको कौन-कौन सी फिल्में देखने को मिल सकती हैं।
फरवरी महीने की ओटीटी रिलीज :
अमर विश्वास:
‘अमर विश्वास’ एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है जो शशांत शाह द्वारा निर्देशित की गई है इस फिल्म के प्रोड्यूसर अर्जुन सिंह बरन और कार्तिक डी निशनदर है।
इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसमें राजीव खंडेलवाल एक ईमानदार वकील के किरदार में नज़र आए है जो न्याय के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अगर आपको कोर्ट रूम ड्रामा पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए ही है। बात करे रिलीज़ डेट की तो इस फिल्म को 11 फरवरी से ‘अमेजन एम एक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम किया जाएगा।
प्रिडेटर बैडलैंड्स:
अब बात करते है हॉलीवुड की तो ‘प्रीडेटर बैडलैंड’ एक साइंस फिक्शन एडवेंचर मूवी है जिसे 6 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ किया गया था। और अब यह फिल्म तमिल, तेलुगु,अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘जिओ हॉटस्टार’ पर 12 फरवरी को स्ट्रीम की जाएगी। डैन ट्रेंचटेनबर्ग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में एली फैनिंग और डिमिट्रियस शूस्टर जैसे कलाकार शामिल हैं।
थालाईवर थंबी थालैमली:
नीतीश सहदेव द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा ‘थालाईवर थंबी थालैमली’, 15 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई थी जो एक साउथ मूवी है जिसे अब तमिल भाषा में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर 12 फरवरी को स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म को साउथ की और कई भाषाओं सहित हिंदी में भी रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जीवा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।
कैनेडी:
अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कैनेडी’ जो साल 2023 में थिएटर्स में आई थी, इसका ओटीटी पर दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। अब करीब 2 साल का समय लेने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी है। सनी लियोन और राहुल भट्ट स्टारर कैनेडी ‘ज़ी5’ के ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर 20 फरवरी को हिंदी भाषा में रिलीज़ की जाएगी।
द ब्लफ:
‘द ब्लफ’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन दिखाई दे रहे है। इस फिल्म में आप प्रियंका चोपड़ा को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखने वाले है, जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई है। बात करे रिलीज़ डेट की तो यह फिल्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर 25 फरवरी को स्ट्रीम की जाएगी।
मार्च महीने की ओटीटी रिलीज :
द राजा साहब हिंदी रिलीज़:
साउथ स्टार प्रभास और संजय दत्त स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है, जिसे जिओ हॉटस्टार पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ किया गया था पर हिंदी में रिलीज़ नहीं की गई थी अब रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म हिंदी दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम पर 6 मार्च को रिलीज़ की जाएगी।
अप्रैल महीने की ओटीटी रिलीज :
फ्रॉम सीजन 4:
‘फ्रॉम सीजन 4’ हॉलीवुड की एक हॉरर थ्रिलर सीरीज है, जिसके अब तक 3 सीजन आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। अब इस सीरीज का सीजन 4 भी दस्तक देने वाला है जिसका दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे इस नए सीजन में एक बार फिर से आपको हेराल्ड प्रेन्यू,इयोन बेली, केटलिना सेंडव और डेविड अल्पे जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। बात करे रिलीज़ डेट की तो यह सीरीज ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म एमजीएम प्लस पर 19 अप्रैल को रिलीज़ होगी।
READ MORE












