6 मार्च 2026 के दिन भारतीय सिनेमाघरों में एक नई फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम “‘न जाने कौन आ गया‘ (Na Jaane Kaun Aa Gaya) है। इस मूवी का निर्देशन डायरेक्टर ‘विकास अरोड़ा’ ने किया है। फिल्म की लंबाई तकरीबन 1 घंटे 53 मिनट है, तो वहीं इसका जॉनर रोमांटिक ड्रामा कैटेगरी के अंतर्गत आता है।
बात करें ‘न जाने कौन आ गया’ फिल्म के मुख्य किरदारों की, तो इसमें मुख्य रूप से- जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी जैसे कई कलाकार देखने को मिलते हैं।
तो चलिए जानते हैं यह फिल्म आपके देखने लायक है या नहीं, और करते हैं इसका रिव्यू।
न जाने कौन आ गया फिल्म की स्टोरी
फिल्म की कहानी शुरू होती है एक ऐसे व्यक्ति से जिसका नाम ‘कौशल’ (जतिन सरना) है। वह अपने वर्तमान की यादों से जूझ रहा है और ये सभी यादें कौशल और उसकी पत्नी टीना (मधुरिमा रॉय) के बीच की हैं, क्योंकि कौशल की पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रही।
लेकिन इसी दौरान फिल्म की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब कौशल को अपनी पत्नी टीना के मोबाइल में कुछ ऐसे सबूत हाथ लगते हैं, जो कि पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा करते हैं।
और हद तो तब हो जाती है जब कौशल को पता चलता है कि उसकी पत्नी टीना का अफेयर किसी अनजान इंसान से नहीं, बल्कि वीर (प्रणय पचौरी) से था, जो कि उसका बचपन का ही दोस्त है।
इसी बीच कौशल, वीर से जाकर हाथापाई करने लगता है और तभी वहां पुलिस आ जाती है, जिसके बाद कौशल को जेल में बंद कर दिया जाता है। हालांकि अगले ही दिन वीर अपने दोस्त को, कौशल को जेल से छुड़ाने के लिए भेजता है और कौशल की जमानत हो जाती है।
जैसे-जैसे यह कहानी आगे बढ़ती है, हमें कौशल की पुरानी जिंदगी को फ्लैशबैक में दिखाया जाता है। जब फ्लैशबैक वाली कहानी आगे बढ़ती है, हमें पता चलता है कि कौशल की पत्नी टीना और वीर की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी और रेस्टोरेंट का मालिक वीर ही है।
जहां पर टीना एक बच्चे को काम करते हुए देखती है, उसे लगता है कि यह रेस्टोरेंट मालिक जबरदस्ती बच्चों से काम करवाता है, तभी टीना कंप्लेंट करने के लिए उस रेस्टोरेंट के मालिक से मिलने जाती है, जहां टीना की मुलाकात वीर से होती है।
तभी वीर उसे पूरी बात समझाता है कि ये बच्चे यहाँ काम नहीं करते, बल्कि मुफ्त में खाना खाने आते हैं। साथ ही इसी दौरान हमें यह भी पता चलता है कि कौशल पेशे से एक लेखक है, वहीं उसकी पत्नी को ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग का शौक है। हालांकि कौशल हमेशा ही टीना को हल्के में लेता है।
लेकिन जब कौशल की पत्नी टीना वीर से मिलती है, तो वह उसे काफी रिस्पेक्ट देता है। तभी उसकी पत्नी वीर को बताती है कि कौशल के पास उसके लिए बिल्कुल भी टाइम नहीं, वह अपने काम में हमेशा ही बिजी रहता है।
वीर और टीना के बीच इसी तरह बातचीत चलती रहती है और आगे चलकर इन दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। अब आगे इस ट्रायंगल लव स्टोरी का अंजाम क्या होगा, यह जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म।
फिल्म के विक पॉइंट
‘न जाने कौन आ गया’ की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी लो फील होती है। भले ही इसे ठंडे इलाके और शांत माहौल में शूट किया गया हो, लेकिन फिर भी सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक स्क्रीन पर वह कमाल नहीं दिखा पाए जो होना चाहिए था।
इस मूवी का डायरेक्शन विकास अरोड़ा ने किया है, तो वहीं इसकी स्टोरी राइटिंग भी विकास अरोड़ा और अमल सिंह ने ही की है। मुझे लगता है इन दोनों के द्वारा लिखी गई यह स्टोरी में वह बात बिल्कुल भी नहीं थी, जो इस तरह की कहानी पर बनी पिछली फिल्मों में दिखाई दी थी।
फिल्म की अच्छी चीजें
स्टोरी में कुछ बोल्ड सीन डाले गए हैं जो नई उम्र के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। हालांकि स्टोरी में जिस तरह से रोमांटिक एंगल को दिखाया गया है वह भी ठीक ठाक है।
एक्टर जतिन सरना, जो इससे पहले ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं, उन्होंने अपनी इस फिल्म ‘न जाने कौन आ गया’ में भी ठीक उसी तरह बेहतरीन एक्टिंग की है, जिसके लिए मैं उनकी तारीफ करना चाहूंगा।
बाकी सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो इनमें मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी भी नजर आते हैं, इन दोनों ने भी अपने अपने किरदारों को अच्छे से निभाया है।
निष्कर्ष: इस फिल्म को देखें या नहीं ?
अगर आपने इससे पहले ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्में देखी हैं और उस तरह की फिल्मों को देखने में इंटरेस्ट रखते हैं, तब आप ‘न जाने कौन आ गया’ फिल्म को एक बार जरूर रिकमेंड कर सकते हैं।
हालांकि मैं आपको पहले ही बता दूं कि यहाँ आपको किसी भी तरह का एक्शन, थ्रिलर या फिर सस्पेंस देखने को नहीं मिलता है। साथ ही फिल्म में कुछ बोल्ड सीन भी डाले गए हैं, जिस वजह से आप इसे फैमिली के साथ नहीं देख सकते।
रेटिंग: 2.5/5
READ MORE









