Evil Of the Rat Movie Review: चूहों का खौफनाक हमला इविल ऑफ द रैट है डरावनी या पढ़ी फीकी फुल रिव्यू जाने यहां।

Shagufta Hashmi
4 Min Read
IMAGE CREDIT: Evil Of the Rat TRAILER

आज हम बात करने वाले है 2025 में रिलीज़ हुई चाइनीज़ हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘इविल ऑफ द रैट’ के बारे में जिसे शुक्रवार 29 जनवरी को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न प्राइम पर हिंदी लेंग्वेज में स्ट्रीम कर दिया गया है। इस फिल्म को देखने के लिए आपको 1 घंटा 30 मिनट देने होंगे। अगर आप भी कुछ थ्रिलिंग और खौफनाक देखना चाहते है तो इस फिल्म को देख सकते है। यहां जाने फिल्म का फुल रिव्यू।

कहानी क्या कहती है:

शुरुआत में एक अंधेरी केमिकल फैक्ट्री दिखाई जाती है जिसमें बहुत सारे चूहे है और वह चूहे एक आदमी पर हमला कर देते है इसके बाद फिल्म की कहानी 5 रिपोर्ट्स के इर्द गिर्द घूमती है जो कहीं जा रहे होते है इसी बीच रास्ते में उन्हें एक छोटी लड़की मिलती है तभी वहां एक व्यक्ति उसे ढूंढते हुए आता है और अपनी बेटी बताता है।

रिपोर्टर शेयरली जब उससे बात करना चाहती है तो वह व्यक्ति बताता है कि वह लड़की बोल नहीं सकती सिर्फ सुन सकती है और मेंटली थोड़ी डिस्टर्ब है यह कहकर वह बच्ची लेकर चला जाता है। उस व्यक्ति के जाने के बाद रिपोर्टर्स को उस पर शक होता है और उन्हें लगता है कि कहीं वह बच्ची किसी मुश्किल में तो नहीं।

इसके बाद वह पांचों इसे बचाने की कोशिश में और सच जाने की कोशिश में एक केमिकल फैक्ट्री में पहुंच जाते है। इसके बाद शुरू होता है हॉरर,थ्रिलिंग का सिलसिला अब क्या रिपोर्ट्स इन चूहों से बच पाएंगे या नहीं यह देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

फिल्म के कलाकार:

इविल ऑफ द रैट के डायरेक्टर ली बिंग है वहीं फिल्म के मुख्य किरदार कैंडिस ज़ाओ जो जिया तियान के किरदार में , डोन एनालि लियो के किरदार में नज़र आएंगे। मुख्य किरदार में दिख रहे कैंडिस और जिया ने काफी अच्छा अभिनय किया है पर बाकी कैरेक्टर्स की परफॉर्मेंस बस ठीक ठाक थी।

फिल्म के पॉजिटिव पॉइंट्स:

फिल्म की स्टोरी अच्छी है खास बात यह है कि इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते इसमें कोई भी एडल्ट सीन नहीं है। वहीं काफी सारे चूहों की वजह से यह बच्चों को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। फिल्म में हॉरर एलिमेंट्स अच्छे है जिससे डर वाली फिलिंग भी आएगी और साथ ही थ्रिलिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स:

स्टोरी अच्छी होने बावजूद उसकी प्रेजेंटेशन बहुत अच्छे से नहीं की गई साथ ही फिल्म में इस्तेमाल किए गए विजुअल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अगर आपका हॉरर और थ्रिलिंग मूवीज देखने का हाई एक्सपीरियंस रह चुका है तो यह फिल्म आपको फीकी लग सकती है। वहीं इस फिल्म के किरदार भी कुछ बिखरे बिखरे से है जो आपसे इमोशनली कनेक्ट होने में असमर्थ रहे है।

निष्कर्ष:

आज के जमाने में हॉरर थ्रिलर फिल्में काफी हाई लेवल पर पहुंच चुकी है जहां हर आने वाली फिल्म के साथ दर्शकों को नया एक्सपीरियंस मिलता है जिससे दर्शकों की एक्सपेक्टेशन बढ़ती ही जाती है। तो अगर आप भी इस फिल्म को हाई एक्सपेक्टेशन के साथ देखने वाले है तो यह फिल्म आपको कुछ खास नहीं लगेगी,

हां अगर आप टाइम पास के लिए फैमिली के साथ कुछ हल्की फुल्की फिल्म देखना चाहते है तो आप इविल ऑफ द रैट को चुन सकते है।
3/5 रेटिंग।

Share This Article
Leave a review