मलयालम लैंग्वेज में बनी फिल्म जिसका नाम “चथा पचा:द रिंग ऑफ रउडीज” (Chatha Pacha) है। एक्शन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज के साथ रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी रेसलिंग में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन कहानी है जिसे पूरा जानने के लिए आपको अपना 2 घंटा 14 मिनट का समय देना होगा।
फिल्म के निर्देशक हैं ‘अद्वैथ नायर’ और फिल्म की कहानी लिखी गई है सानूप थैकुडम के द्वारा। इस मलयालम फिल्म का टाइटल है “चथा पचा” जिसकी अगर हिंदी मीनिंग देखी जाए तो होती है करो या मरो, Do Or Die।
मलयालम इंडस्ट्री ने WWE के इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट पर इस फिल्म को बनाकर तैयार किया है। कैसा है इस फिल्म का कंटेंट और क्यों यह फिल्म आपको देखनी चाहिए आइये जानते हैं ।
चथा पचा मूवी स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत ‘सेवियो’ (अर्जुन अशोकन), ‘लिटिल’ (ईशान शौकत) और रोशन मेथीव (वेधिका श्रीकुमार) नाम के 3 दोस्तों के साथी होती है। इन दोस्तों को बचपन से ही रेसलिंग में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट था और यही वजह थी की बचपन से यह एक दूसरे से हाथापाई किया करते थे।
जैसे-जैसे ये बड़े होते हैं तब कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, कि दोनों को अलग होना पड़ता है लिटिल किसी और शहर में चला जाता है अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए और सालों बाद फिर वापस आता है, अपने शहर कोची जहां लिटिल प्लान बनाता है।
क्यों ना अपने ही शहर में ‘कॉस्ट्यूम रेसलिंग’ को शुरू किया जाए, ताकि एक तरह की इज्जत भी बनी रहे और कमाई का जरिया भी। लेकिन क्या लिटिल का यह प्लान पूरी तरह से एग्जीक्यूट हो पाएगा?
या कुछ और तमाशा बनकर रह जाएगा? यह सब जानने के लिए आपको इस मलयालम फिल्म “चथा पचा:द रिंग ऑफ रउडीज” को देखना होगा, जो हिंदी डब में रिलीज कर दी गई है।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
एक नॉर्मल सी कहानी को जिस तरह से रेसलिंग के रिंग से जोड़कर दिखाया गया है बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हुई है। जब आप इस फिल्म को देखना शुरू करेंगे तो स्टार्टिंग का लगभग आधा घंटा कहानी के बिल्ड अप में ही निकल जाएगा।
लेकिन जैसे ही आपके समझ में सब कुछ आएगा, आप इस फिल्म से पूरी तरह से जुड़ जाएंगे और यह इंगेजिंग पावर आपको लास्ट तक होल्ड करके रखेगा। जिस तरह से कैरेक्टर्स की बैक स्टोरी दिखाई गई है वह आपको पूरी तरह से हुक कर लेगी।
क्योंकि फिल्म Wwe से इंस्पायर्ड है, तो फिल्म में आपको बहुत कुछ यूनिक तो देखने को नहीं मिलेगा और फिल्म का क्लाइमेक्स भी आपको पूरी तरह से सेटिस्फाई नहीं करेगा।
लेकिन जिस तरह से फिल्म में एक्शन सीक्वेंस को डाला गया है रेसलिंग से जोड़कर, वह आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। भले ही फिल्म का क्लाइमेक्स आपको सेटिस्फाई ना करें लेकिन जिस तरह के एक्शन सीक्वेंस इसमें दिखाए गए हैं वह आपकी रूह को पूरी तरह से तृप्त करेंगे।
चथा पचा टेक्निकल एक्सपेक्ट :
अगर फिल्म को टेक्निकल एंगल से देखा जाए, तो इसमें आपको स्क्रीन प्ले,कैमरा वर्क और एडिटिंग सब कुछ बहुत ही बेहतरीन देखने को मिलेगा। सभी करैक्टर्स ने अपने रोल को बहुत ही अच्छे से प्ले किया है चाहे वह अशोकन हों या फिर रोशन मैथ्यू जिनका एंट्री सीन बहुत ही बेहतरीन है।
जिसे देखकर आपको पूरा मजा आएगा। वैसे तो फिल्म अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज में अगर इंग्लिश सबटाइटल के साथ देखी जाए तो भी आपको पूरी तरह से समझ में आएगी लेकिन अगर हिंदी डबिंग में देखना चाहते हैं तो हिंदी डबिंग भी अच्छी है।
कैरक्टर्स को इमोशनली रिप्रेजेंट नहीं किया गया है जिसकी वजह से आप इसके हर कैरेक्टर के साथ बॉन्डिंग फील नहीं कर पाएंगे।
निष्कर्ष:
अगर आपको रेसलिंग में इंटरेस्ट है और आप जॉन सीना और अंडरटेकर के बड़े फैन है, तो यह फिल्म आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं। जिसमें आपको सभी कैरेक्टर्स के साथ साथ मेकर्स का भी अच्छा काम देखने को मिलेगा। फिल्म में ममूटी (Mammootty) का स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलता है।
मलयालम इंडस्ट्री का हर बार यह प्रयत्न रहता है कि वह कुछ ना कुछ नया करें जिसका अच्छा उदाहरण यह फिल्म है। कई सारी कमियां भी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगी लेकिन फिल्म के एक्शन सीक्वेंस इतने बेहतरीन है जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी गिल्टी फील नहीं होगा।
रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स
READ MORE
56 Days Series Review: अपार्टमेंट 11 का वो खौफनाक सच, होश उड़ा देगी ये कहानी।









