Pretty Lethal Review: Kill Bill की याद दिला देंगी, ये 5 लड़कियाँ।

Pretty Lethal मूवी रिव्यू: क्या यह सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म Kill Bill जैसी है? फिल्म की कहानी, एक्शन और कमियों के बारे में सब कुछ विस्तार से जानें। क्या यह देखने लायक है?

Authors
March 26, 2026 12:48 PM (IST)
Pretty Lethal Movie Review hindi

अमेज़न प्राइम वीडियो लेकर आया है अपनी एक नई फिल्म ‘Pretty Lethal‘। यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है जिसमें पाँच युवा बैले डांसरों के एक डांस ग्रुप की सर्वाइवल स्टोरी को दिखाया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन ‘विकी ज्यूसन’ ने किया है, जो इससे पहले ‘Close’ जैसी एक्शन फिल्म बना चुके हैं। इस मूवी की कुल लंबाई 1 घंटा 28 मिनट (88 मिनट) है। तो चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म और क्या यह आपका समय डिज़र्व करती है या नहीं।

Pretty Lethal फिल्म की कहानी:

कहानी पाँच युवा बैले डांसरों के एक डांस ग्रुप से शुरू होती है। इनमें मैडी ज़िग्लर (बोन्स), लाना कोंडोर (राजकुमारी), मिलिसेंट सिमंड्स (क्लो), अवंतिका (ग्रेस) और आइरिस अपाटो (ज़ो) शामिल हैं। ये सभी अमेरिकी बैले ट्रूप बुडापेस्ट में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय डांस कॉम्पिटिशन के लिए निकली हैं।

रास्ते में उनकी बस एक घने जंगल में खराब हो जाती है। तेज बारिश और जंगली इलाके की वजह से वे पास में मौजूद ‘टेरेमोक इन’ नाम के एक पुराने और रहस्यमयी रोडसाइड बार में शेल्टर ले लेती हैं।

इस बार की मालकिन डेवोरा कासिमर (उमा थुरमन) खुद एक पूर्व बैले प्रोडिजी हैं। ग्रुप की कोच का नाम ‘मिस थॉर्ना’ (Lydia Leonard) है। ग्रुप की एक मेंबर Chloe (Millicent Simmonds) जो Deaf है aur बोल और सुन नहीं सकती, उसे टॉयलेट जाना होता है और उसकी करीबी ज़ोई (आइरिस अपाटो) उसके साथ जाती है।

यहीं पर बड़ा सस्पेंस शुरू होता है, क्योंकि अब वे जल्दी समझ जाती हैं कि यह कोई मामूली जगह नहीं है। बाहर से शानदार दिखने वाला यह स्थान अंदर से हंगेरियन गैंगस्टर्स और मॉब का अड्डा है, जहाँ ड्रग्स, तस्करी और हिंसक गतिविधियाँ चल रही हैं और इनके लोग किसी की जान लेने में नहीं हिचकिचाते।

अब सवाल यह है कि क्या ये पाँचों बैले डांसर अपनी बैले ट्रेनिंग को हथियार बनाकर इस मौत के अड्डे से बाहर निकल पाएंगी या फिर नहीं ?
यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी Pretty Lethal, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर इंग्लिश भाषा के साथ-साथ हिंदी डब में भी उपलब्ध है।

दहशत और सस्पेंस का मिक्सअप

Pretty Lethal पिछले कई सर्वाइवल थ्रिलर से अलग है क्योंकि इसमें सस्पेंस, थ्रिलर और ब्रूटल एक्शन के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी है, जो कहानी को थोड़ा हल्का और एंटरटेनिंग रखती है।

कमजोर स्टोरी राइटिंग:

इस मूवी में आइडिया और बैले एक्शन सीक्वेंस अच्छे हैं, लेकिन स्टोरी राइटिंग और कुछ लॉजिकल गैप्स काफी कमजोर हैं। किरदार कई बार अतार्किक फैसले लेते दिखते हैं। जैसे कि फिल्म में दिखाई गई वो गूंगी लड़की (Chloe) जो बोल और सुन नहीं सकती, जब वह टॉयलेट करने के लिए जाती है और वहां खो जाती है, तब उसकी मुलाकात एक अनजान लड़के से होती है।

जबकि Chloe इस बात को अच्छे से जानती थी, कि यह नई जगह है और खतरनाक भी हो सकती है, फिर भी उसके द्वारा वहां कुछ ऐसे फैसले लिए जाते हैं, जैसे वो उस लड़की को सदियों से जानती हो। इसी तरह की कई और छोटी-छोटी कमियां फिल्म की स्टोरी में दिखाई देती हैं।

Pretty Lethal फिल्म देखने लायक है या नहीं:

मेरे द्वारा देखी गई हॉलीवुड की सर्वाइवल फिल्मों में, मुझे साल 2003 में आई फिल्म Kill Bill काफी पसंद आई थी। हालांकि Pretty Lethal नाम की यह फिल्म Kill Bill के आसपास भी नहीं भटकती हुई नजर आती। क्योंकि यहां कई चीजें बनावटी लगती हैं, कमजोर स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ-साथ फिल्म का बजट भी काफी कम महसूस होता है।

हालांकि अगर आप ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस और एक हल्की-फुल्की सर्वाइवल थ्रिलर-सस्पेंस वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तब Pretty Lethal एक बार रिकमेंड कर सकते हैं। फिल्म में किसी भी तरह के एडल्ट सीन नहीं दिखाए गए हैं लेकिन यहां ब्रूटल एक्शन और वायलेंस देखने को मिलता है, जिस वजह से आप इसे बच्चों के साथ देखने से बचें।

रेटिंग: 2.5/5

READ MORE

Chiraiya Web Series Review: क्या शादी के बाद ‘No’ का मतलब ‘No’ नहीं होता? पढ़ें रिव्यू

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment