One Mile Chapter One Review: जंगल में टेंट लगाना पड़ा भारी, जब आदमखोरों की नज़र पड़ी मासूम लड़की पर!

One Mile Chapter One Review: क्या एक रिटायर्ड स्पेशल फोर्स ऑफिसर अपनी बेटी को आदमखोर कल्ट से बचा पाएगा? आज के वीडियो/लेख में हम रिव्यू कर रहे हैं Prime Video की नई एक्शन-सर्वाइवल फिल्म 'One Mile: Chapter One'।

Authors
February 26, 2026 11:45 AM (IST)
One Mile Chapter One Review Hindi

प्राइम वीडियो के ‘पे वीडियो ऑन डिमांड’ (VOD) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हुई हैं, इस फ्रेंचाइजी का नाम “One Mile” है। मुझे लगता है यह पहली बार है जब किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किसी फिल्म के चैप्टर 1 और चैप्टर 2 को एक साथ रिलीज किया गया है।

इस लेख में हम बात करेंगे “One Mile: Chapter One” फिल्म के बारे में। One Mile: Chapter One फिल्म का डायरेक्शन ‘एडम डेविडसन’ ने किया है, तो वहीं इसके मुख्य कलाकारों की बात करें तो इनमें,

रयान फिलिप (डैनी बेकेट), एमीली होएफरले (एलेक्स बेकेट), सारा कैनिंग (जेनाइन बेकेट), सी.थॉमस हॉवेल (स्टेनली डिक्सन), सेज लिंडर (लिली कोपलैंड), रिचर्ड हार्मन (रे डिक्सन) जैसे अन्य कई कलाकार शामिल हैं।

फिल्म की लंबाई तकरीबन 1 घंटा 26 मिनट के भीतर है, और इस फिल्म का जोनर एक्शन-थ्रिलर,सर्वाइवल कैटेगरी के अंदर आता है। तो चलिए जानते हैं One Mile चैप्टर 1 फिल्म आपका कीमती समय डिजर्व करती है या फिर नहीं और करते हैं इस मूवी का रिव्यू।

One Mile: Chapter One की कहानी

फिल्म की कहानी ‘डैनी बेकेट’ (रयान फिलिप) नाम के किरदार पर आधारित है, जो कि पेशे से एक रिटायर्ड स्पेशल फोर्सेस आर्मी ऑफिसर था और अपने देश के लिए पूरी तरह से समर्पित रहता था।

हालांकि डैनी और उसकी पत्नी ‘जेनाइन बेकेट’ (सारा कैनिंग) के बीच अब पारिवारिक रिश्ते पूरी तरह बिगड़ चुके हैं, और इन बिगड़े हुए रिश्तों की मुख्य वजह है डैनी की नौकरी, जिसके कारण डैनी को बीते समय में अधिकतर घर से बाहर ही रहना होता था।

जिस कारण उसके घरेलू रिश्ते अब पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।हालांकि पत्नी के अलावा डैनी की एक बेटी भी है, जिसका नाम ‘एलेक्स बेकेट’ (अमेली होफ़र्ले) है। भले ही डैनी के रिश्ते अब अपनी बीवी के साथ खराब हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वह उन्हें सुधारने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है।

यही वजह है कि डैनी अपनी बेटी एलेक्स के साथ कनाडा की एक ट्रिप पर निकलता है। जहां ये दोनों बाप बेटी बहुत सारे कॉलेजेस का मुआयना करेंगे, क्योंकि जल्द ही एलेक्स अपना हाई स्कूल पास करके कॉलेज में दाखिला लेने वाली है। और यही मौका था जब डैनी अपनी बेटी के करीब आ सकता था।

हालांकि बेटी एलेक्स काफी गुस्सैल मिजाज की लड़की है, जैसा कि आमतौर पर टीनेज में देखा जाता है। यही वजह है कि उसे अपने पिता के साथ इस तरह से ट्रिप पर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था हालांकि बाद में वह इस बात के लिए राजी हो जाती है।

लेकिन फिल्म की कहानी में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आता है, जब एलेक्स और डैनी को कैंपिंग के लिए एक जंगल में टेंट लगाना पड़ता है। क्योंकि उनकी होटल बुकिंग किन्ही कारणों से कैंसिल हो जाती है। हालांकि ये दोनों बाप-बेटी यह नहीं जानते थे कि वे जंगल में कैंपिंग करके कितनी बड़ी मुसीबत को मोल ले रहे हैं।

क्योंकि यह जंगल कोई मामूली नहीं बल्कि यहां पर एक जानलेवा ग्रुप रहता है, इस ग्रुप में ‘स्टेनली डिक्सन’ (सी. थॉमस हॉवेल) जिसके साथी ‘लिली कोपलैंड’ (सेज लिंडर), ‘रे डिक्सन’ (रिचर्ड हार्मन) जैसे कई अन्य लोग शामिल हैं।

यानी ये सभी ऐसी कल्ट का हिस्सा हैं, जो कि बाकी दुनिया से काफी अलग था और दिमागी रूप से पूरी तरह पागल और खतरनाक। जैसे-जैसे रात होती है इस जंगल में रहने वाले इस खतरनाक ग्रुप की नजर एलेक्स और डैनी के टेंट पर पड़ जाती है।

क्योंकि इस जंगली ग्रुप में महिलाओं की संख्या काफी कम हो गई थी, जिस वजह से ये सभी खतरनाक लोग एक प्लान बनाते हैं और वे डैनी की बेटी एलेक्स को किडनैप करने की प्लानिंग करते हैं।

अब क्या डैनी अपनी बेटी को जंगल के इन खूंखार लोगों से बचा पाएगा?

क्या जंगल में रहने वाली ये प्रजाति सच में इंसान ही हैं या फिर कुछ और?

या फिर खुद डैनी की पत्नी ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए यह खतरनाक प्लान बनाया है?

इन सभी बड़े सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म One Mile चैप्टर वन।

फिल्म के पॉजिटिव पॉइंट्स

क्योंकि यह मूवी प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है और आमतौर पर यह देखा गया है कि प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली सभी फिल्मों का बजट अच्छा होता है। यही वजह है कि ‘One Mile चैप्टर वन’ का बजट भी काफी बेहतरीन क्वालिटी का दिखाई देता है।

फिर चाहे वह जंगल में फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस हों या फिर थ्रिलिंग मोमेंट। फिल्म में दिखाई गई हर एक चीज गूसबम्प्स मोमेंट्स को बखूबी क्रिएट कर देती है।

फिल्म में एक दृश्य आता है जब जंगल में मौजूद खतरनाक लोग, एलेक्स के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहे होते हैं। उस सीन में जिस तरह से पिता डैनी बीच में आकर उन जंगली लोगों को सबक सिखाता है, यह सीन देखने में लाजवाब है।

फिल्म ‘One Mile चैप्टर 1’ के अधिकतर सीन रात में देखने को मिलते हैं जिस वजह से सस्पेंस इस तरह बिल्डअप हो जाता है, जो आपको एक ऐसे पीक पॉइंट पर पहुँचा कर क्लाइमैक्स तक ले जाता है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

इस मूवी की सबसे बड़ी कमी यह है, कि इसमें डैनी की पत्नी के किरदार को ज्यादा डेवलप नहीं किया गया है। जिससे उसके फैमिली बैकग्राउंड से दर्शकों को उस तरह जुड़ाव महसूस नहीं हो सकेगा जो किसी टूटने वाले रिश्ते में नजर आता है।

One Mile चैप्टर 1 में कुछ ऐसे सीन्स देखने को भी मिलते हैं, जिन्हें डार्क नाइट में शूट किया गया है। जिस वजह से उन सभी दृश्यों में कहानी की रफ्तार थोड़ी ढीली महसूस होने लगती है।

क्योंकि मैं एक हिंदी दर्शक हूँ जिस वजह से मुझे ‘One Mile चैप्टर 1’ के मेकर्स से एक बड़ी शिकायत है क्योंकि उन्होंने फिलहाल इस फिल्म को सिर्फ इंग्लिश भाषा के साथ ही रिलीज किया है।

यह एक बड़ा डिसएप्वाइंटमेंट होगा हिंदी ऑडियंस के लिए, क्योंकि भारत में हिंदी फिल्में देखने वाली ऑडियंस की संख्या काफी ज्यादा है। जिस फिल्म फ़िलहाल वजह से यह बहुत लोगों की पकड़ से दूर रह जाएगी।

निष्कर्ष: क्यों देखें ये फिल्म?

अगर आप एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म देखने के शौकीन हैं और इससे पहले इस तरह के जंगल सर्वाइवल वाली थीम पर बनी फिल्में देख चुके हैं, जो आपको काफी पसंद भी आती हैं।

तब ‘One Mile चैप्टर 1’ को आप जरूर रिकमेंड कर सकते हैं क्योंकि इस फिल्म में वो सभी एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं जो एक अच्छी हॉलीवुड फिल्म में होने चाहिए। पर हाँ, इस फिल्म की हिंदी डबिंग के लिए आपको फिलहाल इंतजार करना होगा।

READ MORE

The Bluff Review: अमेज़न प्राइम पर प्रियंका का ‘खूनी’ खेल, क्या यह फिल्म देखने लायक है?

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment