डार्क थ्रिलर फिल्म “Xeno” एक साइंस फिक्शन एडवेंचर से भरी हुई मूवी है। यह फिल्म कुछ हद तक E.T. The Extra-Terrestrial से मिलती-जुलती सी लगती है।
इसके ट्रेलर में तो आपने देख ही लिया होगा कि किस तरह एलियन का खतरनाक रूप दिखाया गया है। ऐसी ही कुछ फिल्में पहले भी देखने को मिल चुकी हैं जैसे कि The Iron Giant, 2011 में आई Super 8 और 2016 में Midnight Special।
रेगिस्तान में छुपा हुआ एक राज
कहानी की शुरुआत होती है न्यू मैक्सिको के एक बंजर रेगिस्तान से, जहाँ धूल के सिवा और कुछ भी नजर नहीं आता। यहाँ रहने वाले सभी लोग अपने-अपने दुखों को अपने ही दिल में समाए हुए हैं।
कहानी में रेनी नाम की लड़की को दिखाया गया है, जिसकी जिंदगी में अब सब कुछ उलट-पुलट चल रहा है। पिता की मौत हो चुकी है और मौत के गम में रेनी की मां दिमागी रूप से परेशान है।
रेनी बाहर से कठोर है पर अंदर से बहुत नरम। वह अपने रूम में छिपकली, स्कॉर्पियो और सांप जैसे जीव को रखती है। रेनी को लगता है कि वह भी इन जीवों की तरह ही है जो कि बाहर से कठोर दिखते हैं पर अंदर से नरम होते हैं।
रेनी का केन नाम का एक बॉयफ्रेंड है जिससे आए दिन इसके झगड़े होते रहते हैं। एक रात खाना खाने के दौरान रेनी और केन में झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि रेनी रेगिस्तान की ओर चली जाती है।
रेगिस्तान में जाकर रेनी कुछ ऐसा देखती है जो कि होश उड़ाने वाला है। आगे रेनी को रेगिस्तान में ऐसा क्या दिखाई देता है जो उसकी पूरी दुनिया को बदल देता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म Xeno देखनी होगी।
Xeno फिल्म में छुपा हुआ एक खूबसूरत संदेश
यह फिल्म हमें बताती है कि बाहरी रूप से हम लोगों को जज करते हैं पर यह समझना भूल जाते हैं कि वह अंदर से कितना अच्छा है। यहाँ पर एक एलियन और लड़की की कहानी दिखाई गई है।
जो एलियन बाहर से भयानक लगता है, पर अंदर से एलियन और रेनी की जिंदगी एक जैसी है। निर्देशक ने अपनी मंशा को यहाँ पर साफ जाहिर किया है कि समाज में जो चीजें हमें डराती हैं असल में हमें उनमें छुपी हुई खूबसूरती को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए।
हो सकता है कि डरावनी दिखने वाली चीजों में भी इंसानियत छुपी हो। और अगर आपसे कोई सच्चा प्यार करता है तो वह आपके लिए लड़ेगा, फिर वह चाहे कितना भी डरावना क्यों ना हो।
क्या है मेरी राय इस फिल्म के बारे में
Xeno फिल्म को आप Prime Video के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डबिंग के साथ देख सकते हैं। इस तरह की फिल्में पहले भी हम हॉलीवुड की ओर से देख चुके हैं तो यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं है जो देखने में नया लगे।
एक्शन को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह खबर निराशाजनक है कि फिल्म के अंदर एक्शन नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि छोटे बच्चे परिवार के साथ इसे देखकर एंटरटेन हो सकते हैं, बड़े दर्शकों को यह शायद उतनी पसंद ना आए।
मैं एक प्रो फिल्मी हूं तो इस तरह की फिल्में पहले भी देख चुका हूं, तब मुझे इस फिल्म से जो आशा थी, यह उन आशाओं पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी।
क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म
यहाँ जो एलियन दिखाया गया है वह सच में डरावना दिखाई देता है। रेनी की एक्टिंग शानदार है। सरकारी एजेंट इस एलियन को खतरा मानते हैं, पर असली डर इंसानों से है ना कि एलियन से।
यह फिल्म एक इमोशनल जर्नी तब बन जाती है जब यहाँ पर घरेलू हिंसा, अकेलापन और साइंस फिक्शन को ऐड किया जाता है। यह एक छोटी दिल में जगह बनाने वाली फिल्म है। डरावनी चीजों को अच्छे से दिखाया गया है।
रेटिंग: 3/5
READ MORE
Shelter Movie Review: एक खामोश जिंदगी, एक छोटी बच्ची और लौटता हुआ अतीत









