The Devil’s Bride Movie Review: पति-पत्नी की ये छोटी सी गलती और घर में आ गया शैतान, रूह कांप जाएगी।

The Devil's Bride Movie Review: जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म ने डराया भी और चौंकाया भी, बोल्ड सीन्स और खौफनाक आत्मा का ऐसा मेल पहले नहीं देखा होगा।

Authors
February 24, 2026 8:09 AM (IST)
The Devil's Bride Movie Review Hindi

इंडोनेशियन इंडस्ट्री की ओर से एक नई होर्रर फिल्म जियो हॉटस्टार पर हिंदी भाषा के साथ रिलीज की गई है। इस मूवी का नाम “द डेविल्स ब्राइड” (The Devil’s Bride) है। फिल्म में आपको भर भर के बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं।

इस हॉरर मूवी की लंबाई डेढ़ घंटे के भीतर है, तो वहीं इसके डायरेक्टर की बात करें तो वह ”अज़हर किनोई लुबिस’ है।

फिल्म के मुख्य किरदारों में ‘एरिका कार्लिना’ और ‘अमीर माहिरा’ नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या ये इंडोनेशियाई फिल्म आपको डरा पाने में कामयाब हो पाएगी या फिर नहीं? और करते हैं इस फिल्म का रिव्यू।

द डेविल्स ब्राइड स्टोरी

फिल्म की कहानी बताने से पहले मैं एक बात पहले ही क्लियर कर देना चाहता हूं, कि यह मूवी फैमिली के साथ देखने लायक बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि इसमें खूब सारे एडल्ट सीन देखने को मिलते हैं।

‘द डेविल्स ब्राइड’ फिल्म की कहानी शुरू होती है एरियल (पति) और ईचा (पत्नी) से, भले ही यह दोनों काफी लंबे समय से शादीशुदा हैं लेकिन इन दोनों के बीच उस तरह का प्यार अब तक पनप नहीं पाया है, जो किसी पति-पत्नी के बीच होना चाहिए।

क्योंकि एरियल रात को काफी देर से घर लौटता है और ईचा को इस बात से काफी चिढ़ महसूस होती है। जैसे जैसे यह कहानी आगे बढ़ती है वैसे वैसे ईचा की चिढ़ एरियल के लिए बढ़ती चली जाती है।

ईचा, एरियल को घर वापस आने के बाद हर एक सामान ठीक जगह पर रखने के लिए बोलती है। हालांकि इन दोनों जोड़ों के अलावा भी घर में एक बुरी शक्ति मौजूद है, जो इन दोनों के बीच की हर एक चीज को खराब करने में जुटी हुई है।

इसी बात का फायदा उठाते हुए एक दुष्ट आत्मा, ईचा को अपने चंगुल में ले लेती है और उसके शरीर पर पूरी तरह कब्जा कर लेती है। हां इसके अलावा भी छोटी मोटी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं।

जैसे कि वह सीन जब ईचा अपनी नौकरी पर जाती है, तब ऑफिस में उसे एक काफी खूबसूरत इंसान अपने सामने नजर आता है, जिसे वह अपने ख्वाबों में देखा करती थी।

हालांकि जैसे ही वह पास में रखे हुए शीशे पर नजर डालती है, तो उस खूबसूरत आदमी का प्रतिबिंब दिखाई देता है। लेकिन यह प्रतिबिंब किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक शैतान का था।

फिल्म में ज्यादा किरदार तो नहीं दिखाई देते पर एरियल और ईचा के अलावा ईचा की सहेली भी एक अहम सहायक किरदार में नजर आती है।

द डेविल्स ब्राइड डराने में कामयाब रही या नहीं?

क्योंकि यह मूवी एक इंडोनेशियन इंडस्ट्री से आई है, जिस वजह से फिल्म का बजट काफी कम है और यह इसके फर्स्ट हाफ में ही अच्छे से समझ में आ जाता है।

यही वजह है कि जब आप द डेविल ब्राइड फिल्म को देखना शुरू करते हैं, तो यह बहुत सारे दृश्यों में किसी बी ग्रेड फिल्म जैसी महसूस होती है।

मूवी में कई हॉरर दृश्यों को डाला गया है, जिसमें बीजीएम के तड़के के साथ-साथ सिचुएशन को भी इस तरह क्रिएट किया गया है, जो देखने में काफी मजा आए। हालांकि हॉरर सीन्स को देखने का मजा थोड़ा फीका तब हो जाता है, जब इनमें बजट की भारी कमी दिखाई देती है।

निष्कर्ष: क्यों देखे यह फिल्म?

अगर आपने इससे पहले इंडोनेशियन फिल्में देखी हैं और हॉरर जॉनर के शौकीन हैं, तब आप इसे रिकमेंड कर सकते हैं। लेकिन अगर आप उस तरह की ऑडियंस हैं, जो सिर्फ हॉलीवुड फिल्में ‘द कन्जूरिंग’ और ‘द रिंग’ जैसा हॉरर ही देखना पसंद करते हैं।

तब ‘द डेविल्स ब्राइड’ नाम की यह फिल्म आपके लिए बिल्कुल भी नहीं बनी है। हालांकि फिल्म में हल्के फुल्के बोल्ड सीन्स भी डाले गए हैं, लेकिन ये भी इस मूवी को उस तरह का बेस प्रदान नहीं कर पाते।

तो अगर आप ‘द डेविल्स ब्राइड’ नाम की इस इंडोनेशियन फिल्म को देखना चाहते हैं, तो काफी कम एक्सपेक्टेशन के साथ ही देखें।

रेटिंग: 2.5/5

READ MORE

Redux Redux Movie Review: पैरेलल यूनिवर्स में बेटी की मौत का बदला लेती हुई मां की कहानी

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment