तमिल लैंग्वेज में बनी एक फिल्म जिसका नाम “हॉटस्पॉट 2 मच” (Hotspot 2 Much) है अमेजॉन प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफार्म पर यह फिल्म हिंदी डब के साथ रिलीज कर दी गई है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 2 घंटे का समय देना होगा।
यह फिल्म पहले रिलीज हो चुकी हॉटस्पॉट फिल्म का सीक्वल पार्ट है, जिसमें कहानी आपको उस पहले पार्ट से आगे की देखने को मिलेगी। लेकिन ‘हॉटस्पॉट 2’ मच की स्टार्टिंग में आपको एक रिकेप दिखा दिया जाता है,
जिससे आपको पहले पार्ट की पूरी स्टोरी समझ आ जाएगी। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है के आपने हॉटस्पॉट वन पहले से देख रखी है या नहीं। आईए जानते हैं क्या है हॉटस्पॉट 2 मच फिल्म की कहानी और क्यों आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।
हॉटस्पॉट 2 मच स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत में आपको दिखाया गया है कि एक प्रोड्यूसर जिसकी फिल्म हॉटस्पॉट सुपरहिट गई थी, अब वह उसी के तर्ज पर हॉटस्पॉट 2 बनाना चाहता है। लेकिन उसके आगे परेशानी तब खड़ी होती है जब उसे कोई अच्छी स्टोरी नहीं मिल रही होती है।
तब आपको इस फिल्म की कहानी में एक लेखिका की एंट्री देखने को मिलेगी, जो प्रोड्यूसर को अलग-अलग कहानी सुनाती है। उसके द्वारा सुनाई जा रही इन कहानियों में ही आपके उस लेखिका के जीवन की जर्नी भी देखने को मिलेगी जो बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग है लेकिन वह कहानी क्या है?
यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। जिसे अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंदी डब में रिलीज कर दिया गया है।
क्यों मिस ना करें यह फिल्म?
‘हॉटस्पॉट 2 मच’ एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है. जिसे आपको किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना है क्योंकि हॉटस्पॉट 2 नाम की यह फिल्म आपको सिर्फ हंसाने या फिर आपके दिमाग को घूमाने का काम नहीं करती, बल्कि आपको एंटरटेनमेंट के सभी एलिमेंट से रूबरू कराती है।
चाहे वह कॉमेडी हो ड्रामा हो कल्चर हो इमोशन हो या फिर फैमिली को लेकर अंडरस्टैंडिंग और लविंग पावर इस फिल्म में आपको वह सब कुछ देखने को मिलेगा, जो एक बेस्ट फिल्म में होना चाहिए। न सिर्फ इतना बल्कि फिल्म में आपको टाइम ट्रैवल से जुड़ी कहानी भी देखने को मिलेगी।
तीन अलग-अलग कहानियों के साथ बनी फिल्म:
हॉटस्पॉट 2 मच नाम की इस फिल्म में आपको बेसिकली तीन कहानी एक साथ आगे बढ़ती हुई देखने को मिलेंगी। जिसमें से एक है स्टार्स के फैंस के बीच की आपसी लड़ाई, जो अपने अपने स्टार्स के लिए लड़ रहे हैं।
इनमे से कुछ का कहना है कि उनका स्टार बड़ा स्टार है जबकि दूसरों का कहना है कि जो उनका स्टार है वह ज्यादा बड़ा, फेमस और टैलेंटेड स्टार है।
वहीँ आपको इस कहानी में पिता और बेटी के बीच का कनफ्लिक्ट भी देखने को मिलेगा, जो कहानी को और भी ज़्यादा इफेक्टिव बनाता है। कैसे दोनों की सोच एक दूसरे से अलग होती है जबकि दोनों को जाना एक ही दिशा में है, लेकिन विरोधाभास के साथ।
उसके साथ ही तीसरी कहानी में आपको एक ऐसा बंदा देखने को मिलेगा, जो हर जगह प्यार की तलाश में फिर रहा है और आपको यह फिल्म देखनी होगी यह जानने के लिए की क्या इस बंदे की तलाश पूरी होगी और इसे सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं।
फिल्म के कुछ माइनस और प्लस पॉइंट:
विग्नेश कार्तिक के निर्देशन और सह लेखन में बनी यह फिल्म, जो आपको अच्छे खासी कॉमेडी का एक्सपीरियंस कराती है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म में कुछ कमियां भी हैं जैसे कहानी का प्रिडिक्टेबल होना। क्योंकि इस फिल्म को देखते समय आपको पहले ही आभास हो जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।
कॉमेडी के साथ कहानी में आपको इमोशंस एक अलग तरह देखने को मिलेगें, जिसकी वजह से यह काफी मज़बूत हो जाती है, और आप हर एक कैरेक्टर से इमोशनली जुड़ जाएंगे।
जिस तरह से फिल्म के क्लाइमेक्स को दिखाया गया है, वह आपको पूरी तरह से शॉक्ड कर देगा। क्योंकि फिल्म के क्लाइमेक्स से एक बात पूरी तरह से क्लियर हो जाती है कि ‘हॉटस्पॉट 2 मच’ फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्द ही आएगा और मेकर्स की तरफ से भी इसका अनाउंसमेंट कर दिया गया है।
निष्कर्ष:
अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में है जो आपको कॉमेडी के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के हर एक एलिमेंट से रूबरू कराये, तो यह फिल्म आपके लिए ही बनी है जिसे आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।
फिल्म आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगी। फिल्म की कहानी फैमिली फ्रेंडली है जिसे आप आराम से अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं लेकिन एक सीन ऐसा है जो बच्चों के साथ नहीं देखा जा सकता तो उसे आप मैनेज कर सकते हैं।
सभी कलाकारों की अच्छी एक्टिंग और हिंदी डबिंग भी काफी अच्छी की गई है तो आप एक बार इस फिल्म को ट्राई कर सकते हैं।
रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स
READ MORE
A Knight of the Seven Kingdoms Review: ए नाइट ऑफ़ द सेवेन किंगडम: रिव्यू









