एक्शन, एडवेंचर, कॉमेडी, स्पोर्ट्स और ड्रामा से भरपूर एक एनिमेटेड फिल्म जिसका नाम “गोट ” (GOAT) है। यह मूवी 13 फरवरी 2026 को अमेरिका में सिनेमा में रिलीज हुई थी और भारत में इसे 20 फरवरी 2026 को रिलीज़ कर दिया गया है।
इसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपना लगभग 1 घंटा 40 मिनट (100 मिनट) का समय देना होगा। यह फिल्म कोलंबिया पिक्चर्स और सोनी पिक्चर्स एनिमेशन द्वारा प्रोड्यूस की गई है।
अंग्रेजी भाषा में बनी इस फिल्म के डायरेक्टर टायरी दिल्ली हैं और इसके को-डायरेक्टर एडम रोसेट हैं।
आईए जानते हैं कैसी है यह एनिमेटेड फिल्म? क्या यह फिल्म सिर्फ बच्चों के लिए ही बनी है? या फिर बड़ों को भी एंटरटेन कर सकती है।
गोट मूवी स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत एक एनिमेटेड बकरी के साथ होती है, जिसका नाम ‘विल हैर्रिस’ है जो बास्केटबॉल के जैसे एक खेल में चैंपियनशिप चाहता है। फिल्म में ‘रोर गेम’ नाम का एक खेल दिखाया गया है। जो दिखने में आपको बिल्कुल बास्केटबॉल की तरह लगेगा।
लेकिन इस गोट के लिए कई सारे चैलेंज होते हैं, क्योंकि इस टीम में पहले से ही कई बड़े-बड़े धुरंधर जुड़े हुए हैं और यह सभी जंगल में रहने वाले बड़े-बड़े जानवर दिखाए गए हैं। क्या इस छोटे से गोट का रोर गेम में चैंपियनशिप हासिल करने का सपना पूरा हो पाएगा?
ये इस फिल्म को देखते समय आपके मन में एक बड़ा सवाल रहेगा। जिसके लिए उसे इन बड़े-बड़े धुरंधर जानवरों का भी सामना करना होगा।
दरअसल ये गोट अपने जीवन में बुरे दिनों से गुज़र रही है और एक बार अपनी माँ के साथ बचपन में इस गेम को देखने गई थी, जिसके बाद से ही इसने इस गेम में आने की सोच ली थी।
अब जैसे जैसे ये बड़ी होती है इनकी आर्थिक कंडीशन बहुत ज्यादा खराब हो जाती है यहां तक की जिस किराए के घर में यह लोग रह रहे होते हैं, उसका किराया भी नहीं निकाल पाते हैं। अब इसके सामने सिर्फ एक ही ऑप्शन होता है इस गेम में बड़े-बड़े धुरंधरों के आगे अपनी जगह बनाना और चैंपियनशिप हासिल करना।
क्या विल का इस गेम में चैंपियनशिप पाने का सपना पूरा होगा? यह सब जानने के लिए आपको इस ‘गोट’ नाम एनिमेटेड फ़िल्म को देखना होगा।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
प्रोडक्शन वाइज़ इस फिल्म में आपको बहुत कुछ बेहतर देखने को मिलेगा। सोनी पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई यह फिल्म है जो अपनी बेस्ट प्रोडक्शन क्वालिटी के लिए जाना जाता है चाहे वह कोलंबिया पिक्चर्स सोनी पिक्चर्स एनीमेशन या फिर सोनी पिक्चर्स क्लासिक सब डिवीजन हो।
इन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई है जैसे स्काईफॉल,स्पाइडर-मैन,कॉल मी बाय योर नेम,द फादर आदि। गोट एनिमेटेड फिल्म की कहानी बहुत ज्यादा इंस्पिरेशनल है जिसके द्वारा बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
बेहतरीन कैरक्टर डेवलपमेंट:
फिल्म की कहानी इंस्पिरेशनल होने के साथ-साथ बेस्ट कैरक्टर भी प्रेजेंट करती है, चाहे वह मकान मालिक का कैरेक्टर हो या फिर पैंथर का कैरेक्टर, जो इस बास्केटबॉल जैसे रोर गेम की टीम की कैप्टन दिखाई गई है।
इन सभी कैरेक्टर्स के ज़रिये मेकर्स ने फिल्म में एक मोटिवेशनल एलिमेंट डालने की कोशिश की है, जो पूरी तरह से काम भी करता है बच्चों के साथ देखने के लिए यह एक बेस्ट फिल्म है। जिसे आप थिएटर में जाकर एंजॉय कर सकते हैं।
यह फिल्म इमोशंस के साथ-साथ आपको अच्छी खासी कॉमेडी भी प्रोवाइड करती है, जिसे देखकर आपको फील गुड वाली फीलिंग आने वाली है।
फिल्म के कुछ प्लस और माईनस पॉइंट्स:
एक अच्छी कहानी के साथ बनाई गई यह फिल्म है, जो दर्शकों के लिए काफी इंस्पिरेशनल भी साबित हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में कई सारी कमियां भी हैं, जैसे किसी भी एक टॉपिक पर पूरी तरह से फोकस ना करना।
क्योंकि यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसका पूरा फोकस गेम पर होना चाहिए था, लेकिन कहानी आपको भटकती हुई देखने को मिलेगी, जो बीच-बीच में कई अलग मुद्दों से जोड़ दी जाती है।
यह इस फिल्म का सबसे बड़ा माईनस पॉइंट है, जिसकी वजह से आपकी कहानी के साथ कनेक्टिविटी थोड़ी सी लूज पड़ सकती है। फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन अगर इसे सीधे एक टॉपिक से जोड़कर दिखाया जाता, तो यह और भी ज्यादा बेहतरीन बन सकती थी।
‘गोट’ फिल्म की कहानी हमें एक मोटिव देकर जाती है कि कभी भी किसी को अपने आप को अंडरस्टीमेट नहीं करना चाहिए बल्कि खुद के टैलेंट को समझ कर उसके बल पर आगे बढ़ना चाहिए।
निष्कर्ष:
अगर आपको एक डीसेंट सी एनिमेटेड फिल्म की तलाश है, जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी और खूब सारे इमोशंस के साथ इंस्पिरेशनल स्टोरी देखने को मिले, जिसे आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सके तो यह फिल्म आपके लिए ही बनी है।H
बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ इस फिल्म को ना देखें फिल्म में कुछ नया या फिर बड़ा नहीं दिखाया गया है, बस जो कुछ भी दिखाया गया है, वह एंटरटेनिंग है और आपका इंटरेस्ट को होल्ड करने वाला है।
रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स
READ MORE
Behadd Gujarati Movie Review: लव जिहाद या फिर कुछ और? फिल्म का सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!









