The Night Agent Season 3 Series Review: धोखा और एक्शन का डबल डोज़, क्या बच पाएगा आपका चहेता हीरो?

Arshi Khan
7 Min Read
IMAGE CREDIT: the night agent season 3 Trailer

“द नाइट एजेंट सीजन 3” दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है इस सीरीज के सीजन 1 को 2023 में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया था। एक्शन थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर यह सीरीज आपको बहुत कुछ नया एक्सपीरियंस देगी।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज की मुख्य भूमिका निभाते हुए गाब्रील बस्सो, फोला एवान्स और अकिंगबोला आदि जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

‘द नाइट एजेंट सीजन 3’ की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 10 एपिसोड देखने होंगे। हर एक एपिसोड का रनिंग टाइम 45 से 55 मिनट के आसपास का है।

कहानी मुख्य रूप से पीटर नाम के मेन कैरेक्टर के चारों ओर घूमती हुई इस बार भी देखने को मिलेगी। अगर आपने अभी तक इसके पिछले दो सीजन को नहीं देखा है तो पहले उन्हें देख ले, क्योंकि कहानी पूरी तरह से पिछले सीजन से कनेक्ट है।

जिसके आगे की कहानी आपको सीजन 3 में देखने को मिलेगी तो अगर पिछले सीजन आपने पहले से देख रखे हैं तो कहानी ज्यादा अंडरस्टैंडिंग बन जाती है।आईए जानते हैं क्या होने वाली है सीजन 3 की कहानी और क्यों आपको द नाइट एजेंट सीजन 3 को देखना चाहिए।

द नाइट एजेंट सीजन 3 स्टोरी:

इसक सीरीज़ के पिछले सीजन में दिखाया गया था कि पीटर अब कोई छोटा-मोटा बंदा नहीं रह गया है बल्कि एक बहुत बड़ा एजेंट बन गया है, जिसकी वजह से उसे कई बड़े खतरों का भी सामना करना पड़ा था।

जिसके बाद कई लोगों को पकड़ा भी गया था, लेकिन उसके बाद भी नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सका था। अब इसके आगे की कहानी सीजन 3 में देखने को मिलेगी।

इस बार पीटर के लिए खतरा सिर्फ सिस्टम के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी कुछ ऐसी परिस्थितियां हैं जो पीटर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

क्या पीटर आने वाले खतरों से खुद को बचाने में कामयाब हो पायेगा या नहीं ये सब जानने के लिए आपको इसके सीजन 3 को देखना होगा जो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज कर दिया गया है।

कैसा है सीजन 3 सीजन 2 के कंपैरिजन में?

अगर आपको ‘द नाइट एजेंट का सीजन 2’ पसंद आया था, तो डेफिनेटली सीजन 3 भी आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है क्योंकि इसमें मेकर्स ने सब कुछ पहले से अच्छा करने की कोशिश की है।

फिर चाहे वह पीटर के कैरेक्टर को और भी ज्यादा मजबूती से दिखाना हो, या फिर प्रोडक्शन क्वालिटी सब कुछ पहले से बेहतर देखने को मिलेगी।

अगर आप बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टेशंस के साथ इसमें कुछ नया देखने की उम्मीद से इस शो को देखेंगे, तो यह सो आपको निराश कर सकता है।

पिछले सीजन के कुछ कैरेक्टर्स आपको इस ‘सीजन 3’ में एक बार फिर से देखने को मिलेंगे जिसकी वजह से आप उनसे कनेक्टिविटी फील कर पाएंगे।

क्या है सीजन 3 में खास?

सीजन 2 में कुछ स्टंट्स का सीधा असर सीजन 3 में देखने को मिलेगा जो करैक्टर और कहानी के थ्रू दर्शकों को बताने की कोशिश करते हैं, की पावर का गेम चाहे जितना भी स्ट्रांग्ली क्यों ना खेला जाए लेकिन वह पूरी तरह से सेफ नहीं होता।

साथ ही सीजन 3 मे मेकर्स ने दिखाने की कोशिश की है, कि अगर किसी का ट्रस्ट एक बार टूट जाता है तो उसे दोबारा नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा सीजन 3 में पीटर के कैरेक्टर को पहले से ज्यादा मैच्योरिटी के साथ प्रेजेंट किया गया है जो इस सीजन को खास बनाता है।

विलेन से होंगे इमोशनली कनेक्ट:

लगभग हर एक स्टोरी के हीरो को इस तरह से प्रेजेंट किया जाता है, कि आप उससे इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं और उसके साथ जो भी अच्छा या बुरा होता है वह आपको अपने साथ होता हुआ फील होता है।

लेकिन इस सीरीज में विलन को जिस तरह से रिप्रेजेंट किया गया है आप हीरो के साथ-साथ विलेन के साथ भी इमोशनली कनेक्ट हो जाएंगे। जो कुछ भी विलेन के साथ होता है, वह आपको बुरा फील करायेगा और इसके पीछे की वजह विलेन की बैक स्टोरी है जिसकी वजह से वह विलेन बना है।

प्लस माईनस पॉइंट्स:

‘द नाइट एजेंट सीजन 3’ के अगर प्लस पॉइंट की बात की जाए तो इसकी स्टोरी बहुत ही फास्ट पेसिंग के साथ आगे बढ़ती है, जिसकी वजह से यह आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगी। एक्शन सीक्वेंस सीजन 2 की अपेक्षा बेहतर देखने को मिलेंगे।

साथ ही कहानी में सस्पेंस बहुत ज्यादा शुरुआत से लास्ट तक डाला गया है जिसकी वजह से आप सीरीज को लास्ट तक देखना चाहेंगे यह जानने के लिए की आगे क्या होने वाला है।

द नाइट एजेंट के मेकर्स ने भले ही अपने पिछले सीजन से बेहतर करने की कोशिश सीजन 3 में की है और काफी हद तक वो इस में कामयाब भी रहे हैं।

लेकिन इसके बावजूद कुछ कमियां भी इसमें देखने को मिली हैं, जैसे कुछ एपिसोड की स्टोरी प्रिडिक्टेबल होना और इसके साथ ही साइड कैरेक्टर्स को स्क्रीन टाइम बहुत कम दिया गया है जिसे थोड़ा बढ़ाना चाहिए था।

जिस तरह की कहानी नाइट एजेंट सीजन 3 की रखी गई है इसमें आपको इमोशनल इफेक्ट की कमी महसूस होगी।

निष्कर्ष :

जिन लोगों को सीजन 2 बहुत ज्यादा पसंद आया था, उन्हें यह सीजन 3 और भी ज्यादा पसंद आएगा लेकिन अगर आप कुछ नया एक्सपेक्ट करके इस सीरीज को देखेंगे तो इसमें आपको कुछ भी नया नहीं देखने को मिलेगा।

बस जो कुछ दिखाया गया है उसका एग्जीक्यूशन अच्छा है जो आपके इंटरेस्ट को अंत तक होल्ड करके रखता है।

रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स

 

Share This Article
Leave a review