Shathak Movie OTT Update: क्या नेटफ्लिक्स पर आएगी संघ की ये फिल्म? जानें पहले दिन की कमाई!

Arshi Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: Shatak Sangh Ke 100 Varsh

शतक एक ऐसी फिल्म है जिसे मनोरंजन के तौर पर तो बनाया गया है, लेकिन यह हमारे इतिहास की एक जीती जागती तस्वीर भी है। फिल्म का पूरा नाम है “शतक संघ के 100 वर्ष’ (Shatak: Sangh Ke 100 Varsh)। इस फिल्म को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर बनाया गया है।

जिसमें हमें अजय देवगन की दमदार आवाज सुनने को मिलती है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

यह बहुत ज्यादा बड़े बजट या फिर किसी बड़े सुपरस्टार के साथ नहीं बनाई गई है और ना ही इस फिल्म में आपको एक्शन या फिर कोई रोमांस देखने को मिलेगा।

बल्कि यह सिर्फ एक ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा है। इसमें पुरानी ऐतिहासिक तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ ही एआई के द्वारा बनाई गई काल्पनिक तस्वीरों के ज़रिए, संघ के 1925 से लेकर अब तक के इतिहास को दिखाया गया है।

​अजय देवगन की आवाज ने इस फिल्म के अंदर एक अलग जान डालने का काम किया है। ‘अजय देवगन’ की आवाज में आपको एक डायलॉग सुनने को मिलेगा, जिसमें कहा जाता है कि “यह कहानी है उन निस्वार्थ सपूतों की जिन्होंने त्याग चुना और खुद को राष्ट्र के लिए त्याग कर दिया”।

अजय देवगन की आवाज में यह डायलॉग आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

​इस फिल्म ने पहले दिन पर सिर्फ 30 लाख का कलेक्शन किया है, जो काफी निराशाजनक है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म देखने को मिलेगी।

​शतक संघ के 100 वर्ष ओटीटी अपडेट:

​शतक फिल्म ओटीटी अपडेट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में हमें यह नहीं पता चल सकता कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स या फिर प्राइम वीडियो, हॉटस्टार या फिर zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?।

जहां तक मेरा एक्सपीरियंस रहा है इस तरह की राष्ट्रवाद से जुड़ी फिल्में ओटीटी पर जल्दी रिलीज कर दी जाती हैं, खासकर वह फिल्में जो सिनेमा घरों में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस देने में कामयाब नहीं रहती।

क्योंकि यह फिल्म संघ से जुड़ी हुई है, तो किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की पॉसिबिलिटी ज्यादा है। अभी के लिए आप इस फिल्म को सिनेमाघर में एंजॉय कर सकते हैं और जैसे ही फिल्म से जुड़ी कोई ओटीटी अपडेट सामने आती है आपके साथ शेयर की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a review