Assi OTT Update :तापसी पन्नू की अस्सी ओटीटी रिलीज अपडेट

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: Assi Movie Trailer

अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘ASSI’ को सिनेमाघर में 20 फरवरी 2026 से रिलीज कर दिया गया है। इसमें तापसी पन्नू, कानी कुस्रुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रेवती, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक के साथ नसीरुद्दीन शाह का कैमियो देखने को मिल रहा है।

‘ASSI फिल्म’ को ओटीटी प्ले के द्वारा पांच में से साढ़े तीन स्टार की रेटिंग दी गई है। इसके साथ ही फिल्म फेयर और अमर उजाला में पांच में से 4 स्टार की रेटिंग दी है। फिल्म का अनुमानित बजट 30 से 40 करोड़ के बीच का है, जिसका पहला दिन का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1.2 करोड़ का रहा।

इस कलेक्शन की अगर तुलना ‘अनुभव सिन्हा’ की पिछली फिल्म थप्पड़ और मुल्क से की जाए तो यह काफी कम है। इसी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म दो दीवाने सेहर मे ने पहले दिन पर तक़रीबन 0.95 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली।

वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने 20 फरवरी शुक्रवार रिलीज के आठवें दिन पर 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। अब आइए जानते हैं ‘अस्सी’ फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना है।

ASSI ओटीटी रिलीज अपडेट

अनुभव सिन्हा हमेशा से समाज को आईना दिखाने वाली फिल्मों को लेकर आते रहे हैं। इसी अपने क्रम को बढ़ाते हुए वह इस बार अस्सी फिल्म लेकर आए हैं। यह ‘कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म’ है जो दिल को चीर कर रख देती है।

इसे सिर्फ मनोरंजन के दृष्टिकोण से नहीं बनाया गया बल्कि हमारे सड़े हुए समाज को एक आईना दिखाना है। तापसी पन्नू की दमदार अभिनय वाली इस फिल्म के ओटीटी राइट्स ‘ZEE5’ के पास हैं। बॉलीवुड फिल्में आमतौर पर सिनेमा रन के 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाती हैं। इसलिए इसकी संभावित डेट 17 अप्रैल 2026 के आसपास हो सकती है।

क्या है ASSI फिल्म में खास

इस फिल्म को सिर्फ कोर्ट रूम ड्रामा नहीं कहा जा सकता, बल्कि इसके साथ-साथ यह हमारे समाज को दिखाता सच का एक आईना है। यहां दिखाया गया है कि किस तरह रेप होने के बाद न्याय के लिए मानसिक, सामाजिक, शारीरिक रूप से गुजरना पड़ता है। सिस्टम और समाज किस तरह से एक ‘रेप विक्टिम’ को तोड़ कर रख देता है।

फिल्म के पहले हिस्से में ‘तापसी पन्नू’ और दूसरे हिस्से में कानी ‘कुस्रुति’ की परफॉर्मेंस लाजवाब रही । मुझे ऐसा लगता है कि अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म को मनोरंजन से ज्यादा लोगों तक जागरूकता फैलाने के लिए बनाया है।

अगर आप भी समाज से जुड़े हुए मुद्दों पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तब ‘ASSI’ फिल्म को देख सकते हैं, जो फ़िलहाल नजदीकी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

 

Share This Article
Leave a review