ग्रेटा मरी या मारी गयी? 30 साल बाद मिलीं 3 सहेलियां मर्डर सॉल्व करने निकलीं, Netflix की सबसे मजेदार मिस्ट्री कॉमेडी 2026

क्या ग्रेटा की मौत मर्डर थी? 30 साल की 3 सहेलियां पुराने राज खोलने निकल पड़ती हैं। मजेदार कॉमेडी + डार्क थ्रिलर

Authors
February 12, 2026 5:12 PM (IST)
How to Get to Heaven From Belfast Netflix Review

12 फरवरी 2026 के दिन नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर “How to Get to Heaven From Belfast” नाम की एक वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसमें टोटल 8 एपिसोड देखने को मिलते हैं, इसके हर एक एपिसोड की लंबाई 50 से 65 मिनट के भीतर है। हालांकि फिलहाल इसे सिर्फ इंग्लिश डबिंग के साथ ही रिलीज किया गया है।

सीरीज की कहानी मुख्य रूप से तीन महिला दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी ड्रामा और हॉरर सब कुछ देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं, 8 एपिसोड वाली यह लम्बी चौड़ी सीरीज दर्शकों का मनोरंजन कर पाने में कामयाब रही या फिर नहीं? और करते हैं इसका रिव्यु।

स्टोरी: 30 साल की यारी

सीरीज की कहानी आयरलैंड के इर्द गिर्द बुनी गई है। जहां पर तीन सहेलियो को दिखाया जाता है, जो अब अपनी उम्र के 30 साल वाले पड़ाव पर हैं, यानी की अब वह तीनों 30 साल की हो चुकी हैं।

पहली सहेली का नाम है “सीर्शा” (Roisin Gallagher) यह पेशे से एक लेखक है, और एक मीडिया संस्थान के लिए स्टोरी राइटिंग की जॉब करती है, और फिलहाल सिंगल है साथ ही उसकी शादी नहीं हुई है।

दूसरे नंबर वाली सहेली का नाम “रॉबिन” (Sinéad Keenan)
है इसकी शादी हो चुकी है और यह तीन बच्चों की मां है जिस वजह से इसने अपना करियर और सपनों को ठंडे बस्ते में डालकर परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रखी हैं।

तीसरी सहेली का नाम है “दारा” (Caoilfhionn Dunne), यह भी फिलहाल सिंगल है, और स्वभाव से काफी शांत और नरम मिजाज की है। जो हरदम दुनिया की फिक्र करती है, और अपने दोस्तों पर जान निछावर करती है।

इन तीनों सहेलियों की जिंदगी अपनी अपनी उलझनों में कट रही थीं, तभी अचानक इन्हें खबर मिलती है, कि इन तीनों की बचपन की सहेली “ग्रेटा” अब इस दुनिया में नहीं रही। यह खबर सुनकर तीनों बौखला जाती हैं और तुरंत ही ग्रेटा के फेयरवेल को अटेंड करने के लिए निकल पड़ती हैं, ताकि वह एक आखरी बार अपनी सहेली को देख सकें।

हालांकि यह मामला इतना भी सिंपल नहीं था, क्योंकि जब यह तीनों ग्रेटा को अंतिम विदाई देने जाती हैं तब उन्हें, उसकी मौत नॉर्मल नहीं बल्कि मर्डर जैसी फील होती है।

इसके बाद यह तीनों सहेलियां ग्रेटा की मौत का सच जानने के लिए निकल पड़ती है आयरलैंड की रोड ट्रिप पर।
और इसी रोड ट्रिप पर इस सीरीज की पूरी कहानी को रचा गया है, जिसमें एक के बाद एक नए नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं, साथ ही कुछ ऐसे गहरे राज भी निकल कर सामने आते हैं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे।

क्या हैं वह गहरे राज? क्या ग्रेटा की मौत हुई? या फिर किसी ने ग्रेटा का मर्डर किया है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी यह वेब सीरीज जो अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

सीरीज में कौन सी चीज़ें अच्छी है

सीरीज में जिस तरह से आयरलैंड की खूबसूरती को दिखाया गया है, उसे देखकर आपकी आंखें मंत्र मुक्त हो जाएँगी। फिर चाहे, वह पहाड़ों वाली हरियाली हो या फिर कैनवस पर उतरी हुई सुनहरी शाम, हर एक सीन में मदहोशी झलकती है।

यह सीरीज उन लोगों के लिए एक तोहफा है, जिनका जन्म 90s के दशक में हुआ था। क्योंकि इन तीनों सहेलियों की इस रोड ट्रिप के दौरान सीरीज़ की कहानी कई बार सन 2000 के समय में दिखाई जाती है। जो 90s वाले लोगों को नॉस्टैल्जिया फील कराएगी।

कुछ कमियां भी शामिल है

सीरीज की सबसे बड़ी कमी इसके आठ एपिसोड हैं, भले ही इस कहानी को काफी विस्तार दिया जा सकता था, लेकिन फिर भी 8 एपिसोड की लंबाई काफी ज्यादा महसूस होती है। खासकर उन दृश्यों में जब यह तीनों सहेलियां आपस में लड़ने लगती हैं।

कभी-कभी तो यह आपसी लड़ाई वाले दृश्य ठीक लगते हैं, लेकिन जब यह एक से ज्यादा बार होने लगता है तब बोरियत महसूस होने लगती है।

तीनों सहेलियों में रॉबिन को सबसे ज्यादा तेज तर्रार दिखाया गया है, क्योंकि वह तीन बच्चों की मां है, जिस वजह से यह स्वाभाविक फील करवाया गया है।

हालांकि मुझे नहीं लगता अगर किसी औरत के तीन बच्चे है, तो उस औरत का तेज तर्रार होना तय है। और यही वजह है कि इस चीज को दिखाना मुझे इसमें एक बड़ी कमी लगी।

निष्कर्ष

भले ही या सीरीज आपको बाहर से देखने में सिर्फ एक ड्रामा और कॉमेडी वाली कहानी से भरी हुई लगे, लेकिन असल में इसके भीतर हॉरर सस्पेंस का तड़का भी डाला गया है, जिसे जानने के लिए आपको देखनी होगी यह सीरीज।

तो अगर आपके पास तकरीबन 8 घंटे का समय है और आप कुछ डिसेंट देखना चाहते हैं तो How to Get to Heaven From Belfast सीरीज को रिकमेंड कर सकते हैं।

रेटिंग : 3/5

READ MORE

Bone Lake Review: एक डेस्टिनेशन दो कपल कैसे बिताएंगे छुट्टियां और कैसे मेंटेन करेंगे प्राइवेसी?

Author

  • arslan khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं अर्सलान खान हूँ। बॉलीवुड और OTT कंटेंट के गहन रिव्यू और विश्लेषण का शौक और विशेषज्ञता रखता हूँ। मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है, जिसमें फिल्म स्टडीज और क्रिटिसिज्म भी शामिल था। बीते समय में मुझे अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। और अब मै Oyeisfriday पर बेबाक और गहराई वाले रिव्यूज़ लिखता हूँ,फिर चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज।

Leave a Comment