Marty Supreme Movie Review: मार्टी सुप्रीम की स्ट्रगल और मस्ती भरी जिंदगी को करें एक्सपीरियंस इस फिल्म के द्वारा

Arslan Khan
5 Min Read
IMAGE CREDIT: Marty Supreme TRAILER @NETFLIX

25 दिसंबर 2025 के दिन इनिशियली रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जिसका नाम “मार्टी सुप्रीम” है, अब इंडिया में इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। इंग्लिश, जापानी और फ्रेंच भाषा में बनी यह फिल्म ‘जोश साफदी’ जैसे डायरेक्टर के निर्देशन में बनाई गई है और फिल्म की कहानी इनके साथ ‘रोनाल्ड ब्रॉनस्टीन’ ने लिखी है।

प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म के VOD यानी कि रेंटल बेस पर, मार्टी सुप्रीम फिल्म अब हिंदी डबिंग के साथ रिलीज हुई है, इस फिल्म को मैंने देख लिया है और अब चलिए जानते हैं, कि क्या खास है इस फिल्म में? कि दर्शकों को इसे देखना चाहिए या नहीं?।

यहां कहानी 1950 के न्यूयॉर्क के शहर की दिखाई गई है 2 घंटे 29 मिनट के आसपास की यह फिल्म ज्यादातर क्रिटिक्स को पसंद आई है यही वजह है कि इसका रॉटेन टोमेटो मीटर पर अच्छा स्कोर है।

मार्टी सुप्रीम फिल्म की स्टोरी:

फिल्म की शुरुआत टेबल टेनिस प्लेयर मार्टी के साथ होती है, जिसके लिए टेबल टेनिस सब कुछ है और वह इस गेम में बहुत ऊंचा मुकाम पाना चाहता है। जिसके लिए वह टूर्नामेंट खेलने का सपना रखता है लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत होती है।

तो क्या बहुत कम समय मे जो उसके पास बचा हुआ है, वह पैसों का इंतजाम कर पाएगा या नहीं? और क्या उसका टूर्नामेंट खेलने का सपना पूरा होगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। अगर उसका सपना पूरा भी होगा तो उसके लिए उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा यह सब आपको इस फिल्म में बहुत ही इंटरेस्टिंग तरिके से दिखाया जाएगा।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

मार्टी सुप्रीम नाम के इस स्पोर्ट्स ड्रामा में आपको बहुत कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिलेगा, जो आपको बहुत ज़्यादा मोटिवेट करता है और साथ ही मार्टी के कैरेक्टर के द्वारा आपको इस फिल्म में ग्रिपिंग एलिमेंट देखने को मिलता है, जो लास्ट तक आपको इस कहानी से जोड़े रखेगा।

एक अलग तरह की कहानी आपको इस फिल्म में एक्सपीरियंस करने को मिलेगी जो आपको नया एक्सपीरियंस देगी। फिल्म में मार्टी का कैरेक्टर जितना ज्यादा इंपॉर्टेंट और इमोशनल दिखाया गया है साथ साथ उतना ही फनी भी है जिसकी वजह से यह आपको बोर नहीं करती है। कहानी में मार्टी का कैरेक्टर जिस तरह से रिप्रेजेंट किया गया है आप उसके साथ हेट एंड लव दोनों कनेक्शन फील कर पाएंगे।

फिल्म के माइनस और प्लस पॉइंट:

फिल्म की कहानी अमेरिकी टेबल टेनिस प्लेयर से इंस्पायर्ड है, जिसकी वजह से यह फिल्म उन्हीं लोगों को पसंद आएगी जिन्हें स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट है। शुरुआत की कहानी आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं आएगी, जो बोरिंग फील देती है लेकिन इसके लास्ट 40 मिनट आपको पूरी तरह से हुक कर लेंगे।

जिसमें आपको एक कुत्ते के गुमशुदा होने का सीन दिखाया गया है यह सीन आपको पूरी तरह से एंटरटेन करेगा। जिस तरह से कुत्ता खो जाता है और फिर उसका ऑनर उसे ढूंढता हुआ आता है यह सब बहुत ही इंटरेस्टिंग वे में दिखाया गया है।
भले ही यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, लेकिन इसमें सीरियस चीजों के साथ-साथ बहुत ज्यादा कॉमेडी एक्सपीरियंस करने को मिलेगी।

निष्कर्ष:

अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में हैं, जो आपको रियलिटी से जोड़ दे। तो तिमोठी की मुख्य भूमिका वाली यह स्पोर्ट्स फिल्म आपके लिए ही है जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

ये फिल्म आपको थिएटर्स मे देखने को मिल जाएगी अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज मे और साथ ही वीडियो ऑन डिमांड पर भी अवेलेबल है। लेकिन अगर आप इस फिल्म को फैमिली के साथ देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह फिल्म फैमिली फ्रेंडली नहीं है जिसमें कुछ एडल्ट सीन्स को भी डाले गए हैं।

रेटिंग: 3/5 स्टार

Share This Article
Leave a review