फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1’ की शुरुआत होती है एक खूंखार जंगल से जहां पर एक अनजान आदमी दिखाया जाता है, जो किसी से बचकर भाग रहा है और कुछ ही देर के बाद उस अनजान शख्स को 3 नकाबपोश आदमी चारों ओर से घेर लेते हैं,साथ ही इन नकाबपोश लोगों के हाथ में कुल्हाड़ियां भी होती हैं और उन कुल्हाड़ी से वह उस अनजान आदमी को जान से मार देते हैं।
अगले सीन में हमें देखने को मिलता है एक कपल जिसका नाम ‘माया’ (मैडेलाइन पेट्श) और लड़का ‘रायन’ (फ्रॉय गुटिरेज़) जो कि अपनी फिफ्थ एनिवर्सरी मनाने के लिए ‘शिकागो’ से ‘पोर्टलैंड’ की ओर तीन दिन की हॉलीडे ट्रिप पर निकले हैं, हालांकि इन्होंने अबतक शादी नहीं की है, यह दोनों कपल दो दिन पहले ही अपनी ट्रिप का मजा ले चुके हैं और तीसरे दिन एक नई लोकेशन की ओर बढ़ रहे हैं।
इसी बीच ये दोनों एक अंजान टाउन यानी बस्ती की ओर चल निकलते हैं जिसका नाम ‘वीनस’ है, और इस वीनस नाम के कस्बे की आबादी मात्र 468 लोगों की है। हालांकि इतना लम्बा सफर तय करके ये दोनों भूख से बिलबिला उठते हैं और अपनी भूख को मिटाने के लिए एक रेस्टोरेंट में जाते हैं, और जैसा कि इस कस्बे की आबादी काफी कम है जिसकी वजह से वहां के लोग इन दोनों कपल्स को देखकर तुरंत ही समझ जाते हैं कि यह दोनों बाहरी लोग हैं।
और जैसे ही यह दोनों कपल्स अपना खाना खत्म करके रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं उन्हें पता चलता है कि उनकी कार खराब हो गई है,
इसी बीच उनकी मुलाकात ‘रोडी’ नाम के एक कार मैकेनिक ‘रुडी’ (बेन कार्टराइट) और उसी रेस्टोरेंट में काम करने वाली लड़की ‘शेली’ (एमा होर्वाथ) से होती है, यह दोनों उन कपल्स को बताते हैं कि इस कार को ठीक करने के लिए 24 घंटे से ज्यादा का समय लगेगा। साथ ही वह मैकेनिक इन दोनों कपल्स को एक रात इसी टाउन में बिताने के लिए यहीं मौजूद एक एयर बीएनबी होम स्टे के बारे में बताता है।
यह सब सुनकर यह दोनों कपल्स अपनी कार को उस गेराज में छोड़कर उस किराए के घर की ओर निकल पड़ते हैं, वहां जाकर उन्हें वह होमस्टे काफी ठीक लगता है, इसलिए वह वहीं रुक जाते हैं और धीरे-धीरे रात हो जाती है।
लेकिन इसी बीच रायन रात का डिनर खरीदने के लिए घर से बाहर निकल पड़ता है, जिस वजह से माया घर में अकेली होती है। और यही से “द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1” फिल्म का असली थ्रिलर और सस्पेंस से भरा खूनी खेल शुरू होता है।
अब क्या माया और रयान किसी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं? या फिर इन दोनों को सिर्फ गलतफहमी हुई है यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी ये फिल्म। जो की भारत में अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है।
किस तरह के दर्शकों के लिए है यह फिल्म?
अगर आपको Scream और Saw फ्रेंचाइजी के तहत बनी ब्रूटल सर्वाइवल वाली हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद है जिनमें खून खराबा सस्पेंस थ्रिलर भी देखने को मिले, तब ‘द स्ट्रेंजर्स चैप्टर 1’ आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं साबित होगी। क्योंकि इसमें वह सभी एलिमेंट्स डाले गए हैं जो इस तरह की फिल्में देखने वाले दर्शक पसंद करते हैं।
