Gandhi Talks OTT Release: बिना एक भी शब्द बोले दिल को छूने वाली गांधी टॉक्स की ओटीटी रिलीज

Amir Khan
3 Min Read
IMAGE CREDIT: Gandhi Talks TRAILER

गांधी टॉक्स: यह फिल्म आज के समय की जैसी फिल्मों की तरह नहीं है यह उनसे बिल्कुल विपरीत है। यहां बहुत शोर शराबा तेज डायलॉग देखने को नहीं मिलते। ये एक साइलेंट फिल्म है जहां सिर्फ फेस एक्सप्रेशन, कलाकारों की आंखों से निकलते हुए शब्द के द्वारा फिल्म की कहानी को गढ़ा गया है।

वैसे तो इस फिल्म को 30 जनवरी 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, पर 2023 में यह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर हुई थी। आइए जानते हैं 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

गांधी टॉक्स ओटीटी रिलीज

ये पूरी तरह से साइलेंट फ़िल्म है यहां किसी भी तरह का कोई भी डायलॉग सुनने को नहीं मिलता। विजय सेतुपति,आदित्य राव हैदरी,सिद्धार्थ यादव और अरविंद स्वामी जैसे कलाकारों से सजी गांधी टॉक्स कब और किस ओटीटी पर रिलीज होंगी?

इस फिल्म के ओटीटी राइट्स Zee5 के पास है और यह फिल्म Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 मार्च को देखने को मिल सकती है।पर अभी इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।

क्या है कहानी गांधी टॉक्स की

यह कहानी सीधी आंखों से होकर दिल में उतरने वाली है महादेव नाम का एक लड़का जोकि पढ़ा लिखा है और अपनी मां के साथ गरीबी की हालत में मुंबई की एक चाल के अंदर रहता है यह नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकता है पर इंटरव्यू देने के बाद भी इसे रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है क्योंकि सामने वाला रिश्वत लेने के लिए बैठा हुआ है।

महादेव की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह नौकरी के लिए पैसा नहीं दे पाता, साथ ही इसकी गायत्री नाम की एक गर्लफ्रेंड भी है जिससे ये शादी करना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ मोहन नाम का एक आदमी है जो कि आमिर बिजनेसमैन है पर अब इसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनका बिजनेस डूबता जा रहा है,

बिजनेस डूबने के साथ परिवार का भी साथ छूट गया महादेव और मोहन की मुलाकात होती है तब कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो यह कहानी है गरीबी अमीरी इंसानियत के बीच की लड़ाई की, जिसे बहुत ही साधारण तरह से दर्शकों के सामने पेश किया गया है पर इन साधारण बातों से जो संदेश निकलकर आता है वह दिल में चुभन पैदा करता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a review