Films OTT Feb 3-6: घर बैठे बोरियत भगाओ 3-6 फरवरी देखे ओटीटी पर रोमांटिक से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवीज

Films OTT Feb 3-6: घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने का मन है? तो चलिए बताते हैं 3 से 6 फरवरी के बीच OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे खास फिल्में!

Authors
February 11, 2026 11:09 AM (IST)
Films releasing on OTT between February 3-6

अगर आप भी मूवीज़ सीरीज लवर हो और हर दिन कुछ नया देखना चाहते हो तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं, 3-6 फरवरी तक आने वाली उन फिल्मों और सीरीज के बारे में जो ओटीटी पर रिलीज़ की जाएंगी।

तू मेरी मै तेरा मै तेरा तू मेरी:

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर मूवी ‘तू मेरी मै तेरा मै तेरा तू मेरी’ अब थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 5 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में रे और रूमी की कहानी को दिखाया गया है जो क्रोएशिया में मिलते हैं और शादी कर लेते है पर बाद में उनकी जिंदगी में काफी कुछ उथल पुथल होती है।

द हाउस मेड

‘द हाउसमेड’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें दो पति पत्नी की जिंदगी में आई अचानक उथल पुथल को दिखाया गया है। वह पति पत्नी एक दूसरे के साथ एक घर में खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे, इसके बाद उनके घर में होती है एक हाउस मेड की एंट्री।

जिसके बाद उनकी जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है। अब ऐसा क्या होता है उन तीनों के बीच इसे जानने के लिए आपको यह मूवी देखनी होगी। यह मूवी प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड पर 3 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। बात करे लैंग्वेज कि तो अभी फिलहाल इसको इंग्लिश लैंग्वेज में ही रिलीज़ किया जाएगा।

रिलेशनशिप गोल:

यह एक कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे 4 फरवरी को अमेजन प्राइम ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द गिर्द घूमती है जिनके रिश्ते में खटास आ चुकी है और उनकी राहें अलग अलग हो गई है इसके बावजूद कुछ वजह से उन दोनों को आसपास रहना होता है। यह फिल्म आपके लिए इंग्लिश भाषा के साथ साथ हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

नारी नारी नादुमा मुरारी:

8.4 की रेटिंग वाली ‘नारी नारी नादुमा मुरारी’ एक तेलुगु मूवी है जिसे सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद अब 4 फरवरी को अमेजन प्राइम पर तेलुगु भाषा सहित हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक लड़के के इर्द गिर्द घूमती है जो एक लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनकी जिंदगी में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री होती है।

शाहकोट:

गुरु रंधावा स्टारर ‘शाहकोट’ पंजाबी फिल्म है जो साल 2024 में रिलीज़ की गई थी और अब काफी समय बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म केबल वन पर 5 फरवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। जिसमें एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जो इल्लीगल तरीके से अमेरिका में एंटर करता है और जांच पड़ताल होने पर उसे पाकिस्तान पंजाब में भेज दिया जाता है हालांकि वह लड़का इंडिया के पंजाब का रहने वाला होता है। अब देखना यह है कि वह पाकिस्तान में कैसे सर्वाइव करता है और इंडिया वापस आ पाएगा या नहीं।

READ MORE

Evil Of the Rat Review: चूहों का खौफनाक हमला इविल ऑफ द रैट है डरावनी या पढ़ी फीकी फुल रिव्यू जाने यहां।

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment