अभी “Unfriended: Dark Web” फिल्म को हिंदी डबिंग में ऑफिशियल तौर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। अगर आपने YouTube पर तन्मय भट्ट के पॉडकास्ट या रिएक्शन वीडियोज देखे होंगे तो फिल्म का स्टाइल बिल्कुल वैसा ही लगता है, जैसे 6 दोस्त इंटरनेट पर फेस कैम पर आपस में बैठकर वीडियो कॉल से बात कर रहे हों।
फिल्म की लंबाई 1 घंटा 32 मिनट की है। इसमें काफी अपशब्द और खून खराबे से भरे सीन देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे बच्चों के साथ बिल्कुल भीं न देखें।
अनजान लैपटॉप और डार्क वेब की खतरनाक कहानी
फिल्म की शुरुआत Matias नाम के एक लड़के से होती है, जो एक साइबर कैफे में काम करता है। एक दिन वहाँ इसे उपभोक्ताओं की भूली हुई चीजों के डिब्बे में एक लैपटॉप मिलता है।
Matias इसे घर ले जाता है और फेसबुक पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करता है। इसके साथ ही वह अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ फेस कैम पर बात करना शुरू करता है।
सब कुछ नॉर्मल चल रहा होता है सभी दोस्त मजेदार बातें करते हैं। फिर Matias लैपटॉप के ड्राइव को चेक करता है, तो वहां पर कुछ अजीब और डरावनी वीडियोज मिलती हैं।
ये सब वीडिओज़ डार्क वेब से जुड़ी हुई हैं। कुछ समय बाद लैपटॉप के असली मालिक का मैसेज आता है वो कहता है मेरा लैपटॉप वापस कर दो, वरना मै सबको मार दूंगा।
उसके बाद एक-एक करके उसके सभी दोस्त मरने लगते हैं। ये दोस्त किसके द्वारा मारे जा रहे हैं?
यह लैपटॉप असल में किसका है?
डार्क वेब फिल्म की पूरी कहानी क्या है?
ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी यह फिल्म।
स्लो बिल्ड-अप और डार्क वेब का खौफ
फिल्म की शुरुआती आधे घंटे की कहानी एक नॉर्मल फिल्म की तरह चलती रहती है जहां कुछ भी ऐसा नहीं होता जिससे तुरंत एक्साइटमेंट आए। लेकिन आधे घंटे के बाद जब दोस्तों को लैपटॉप की उन खतरनाक बातों का पता लगता है, तो कहानी में ट्विस्ट आ जाता है और सबकी जान पर बन आती है।
मेकर ने फिल्म के जरिए एक अच्छा संदेश भी दिया है, वह ये है कि अगर आपको कोई अनजान डिवाइस या लैपटॉप पड़ा हुआ मिले तो उसमें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड कभी न डालें।
फिल्म को इस तरह से दिखाया गया है, जैसे आप अपने दोस्तों के साथ Zoom या Skype पर वीडियो कॉलिंग कर रहे हों। ये फिल्म हर तरह के दर्शक के लिए नहीं है कुछ सिलेक्टेड लोग ही इसे पसंद करेंगे। खासकर जो स्लो पेसिंग वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, वह ही इसकी कहानी से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे।
Unfriended: Dark Web का निर्देशन Stephen Susco ने किया है। ये उनकी पहली फिल्म थी एक डायरेक्टर के रूप में। इससे पहले उन्होंने कई हॉरर फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी हैं।
जैसे The Grudge (2004) और The Grudge 2 (2006)। यहां कुछ भी ऐसा नहीं दिखाया गया है जिस पर यकीन न हो इस फिल्म को पूरी तरह रियलिस्टिक तरीके से पेश किया गया है।
READ MORE
Joe Pickett Season 2 Review: जंगल में छिपा वो खौफनाक राज, अंत देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे









