अनफैमिलियर एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है जो की नेटफ्लिक्स पर 5 फरवरी से रिलीज की गई। सीरीज के अंदर टोटल 6 एपिसोड देखने को मिलेंगे जिनकी लेंथ 50 मिनट के आसपास है। इसका मतलब है कि आप इस वीकेंड आराम से इस बढ़िया सीरीज को घर के सोफे पर बैठकर इंजॉय कर सकेंगे।
अनफैमिलियर रिव्यू: क्या है बेसिक कहानी
यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है जिसे पारिवारिक ड्रामा के साथ मिक्स करके निर्देशक के द्वारा पेश किया गया है। सीरीज की मुख्य भूमिका में दिखाए गए कैरेक्टर सीमोन जर्मनी के इंटेलिजेंस में एजेंट के रूप में काम किया करते थे, पर अब यह बर्लिन में रेस्टोरेंट मालिक के तौर पर अपनी जिंदगी पत्नी और बच्चों के साथ आसान तरह से जी रहे हैं इसके साथ ही यह एक सेफ हाउस भी चला रहे हैं।
ये सेफ हाउस उन लोगों के लिए है जिनको अगर किसी चीज का खतरा है तो वह यहां पर पैसे देकर रह सकते हैं। इसकी एक बेटी है जो की 16 वर्ष की हो गई है। कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है जब एक अनजान इंसान का इनके पास फोन आता है और वह कहता है कि मेरी मदद करो मैं खतरे में हूं।
अब इस इंसान से साइमन का इतिहास में क्या रिश्ता रहा है और वह इसकी मदद क्यों करता है इन्हीं सब चीजों को थ्रिलर और इमोशनल सस्पेंस के साथ कहानी में प्रेजेंट किया गया है। अभी अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग देखी जाए,
तब इसे यहां पर 6.8 की रेटिंग मिली है। टोमेटो मीटर पर भी अच्छा स्कोर दिखाई दे रहा है। इसका बजट लगभग मेरे हिसाब से 70 से 80 करोड़ के बीच का होगा क्योंकि सीरीज के अंदर बहुत बड़ा सीजीआई वीएफएक्स और बड़े सेट का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
किस तरह के दर्शकों के लिए हैं सीरीज़ अनफैमिलियर?
जिन दर्शकों को स्पाई थ्रिलर फिल्म या सीरीज देखने का शौक है यह उन्ही दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। स्पाई थ्रिलर पर आधारित पहले भी हॉलीवुड और बॉलीवुड में बहुत सारी फिल्में वेब सीरीज बन चुकी हैं। ठीक उसी तरह से इस सीरीज की भी कहानी बहुत अच्छे से गढ़ी गई । यह पास्ट और फ्यूचर की कहानी को एक साथ मिक्स कर के दिखाती है।
कहानी पेशेंस के साथ भरपूर ट्विस्ट तक
सीरीज की शुरुआत में दर्शकों को थोड़ा पेशेंस रखना होगा जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे आपको यह सीरीज खुद से इंगेज करती दिखेगी। कहानी में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं साथ ही जो सबसे खूबसूरती वाली बात है,
यह है कि यहां पर सिमोन और उसकी पत्नी के बीच के रिश्ते को भी अच्छे से दिखाया गया है। शो के अंदर बहुत बार चेज सीक्वेंस और टेंशन को बरकरार रखा गया है। साथ ही शो के अंदर गन सीक्वेंस हाथों की लड़ाई भी देखने को मिलती है। एक्टर से लेकर प्रोडक्शन वर्क म्यूजिक सिनेमैटोग्राफी सब कुछ अच्छा है।
परिवार के साथ देखें या नहीं
परिवार के साथ बैठकर अगर आप सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं तो इसके अंदर बहुत सारे किसिंग सीन और गाली गलौज का इस्तेमाल हुआ है अब यह आपको डिसाइड करना है कि किसके साथ देखें और किसके साथ नहीं। मुझे जो सीरीज का बेस्ट पॉजिटिव साइड लगा वो है पास्ट और प्रजेंट की टाइमलाइन। यही वजह है कि शो के सभी कैरेक्टर से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
इसको देखते समय दर्शकों के मन में हमेशा एक बात चलती रहेगी कि आखिर इनके पास्ट यानी कि बेलारूस में ऐसा क्या हुआ था जिसका अंजाम इन्हें अपने प्रेजेंट में भुगतना पड़ रहा है। शो को सीजन 1 में पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया इसका सीजन 2 भी देखने को मिलेगा। सीरीज को दूंगा 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग।
READ MORE










