19 दिसंबर के दिन अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म “द हाउस मेड” (The Housemaid), जिसे 3 फरवरी 2026 के दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, जैसे अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी आदि पर रिलीज कर दिया गया था और अब इसी फिल्म का हिंदी डबिंग भी अवेलेबल करा दिया गया है।
द हाउस मेड फिल्म की लंबाई तकरीबन 2 घंटे 11 मिनट के भीतर है, तो वहीं इसका जॉनर इरॉटिक थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा है। फिल्म का डायरेक्शन ‘पॉल फीग’ ने किया है।
वहीं इसके मुख्य कलाकारों की बात करें तो इनमें- सिडनी स्वीनी, अमांडा सेफ्राइड, ब्रैंडन स्केलेनार जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं, ये फिल्म आपका समय डिजर्व करती है या फिर नहीं? और करते हैं इस मूवी का डिटेल रिव्यू।
द हाउस मेड फिल्म की कहानी
यह कहानी है एक ऐसी लड़की ‘मिली’ (सिडनी स्वीनी) की, जो रात बिताने के लिए अपनी ही कार में सड़क किनारे कहीं भी सो जाती है। जो शहर में काफी नई है और इसके पास रहने के लिए ना तो छत है और ना ही जीवन बिताने के लिए नौकरी।
इसी दौरान मिली के हाथ लगता है एक ऐसा मौका जो उसकी सभी परेशानियों को एक झटके में खत्म करने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि मिली एक इश्तिहार में पढ़ती है, इसी शहर में रहने वाले एक ऐसे परिवार ‘नीना’ (अमांडा सेफ्राइड) और ‘एंड्रयू’ (ब्रैंडन स्केलेनार) के बारे में, जिन्हें अपने घर के लिए एक हाउसमेड की दरकार है।
फिर एक दिन मिली नीना के घर पहुंचती है और उसे अपने बारे में सभी बातें बताती है। मिली एक ऐसे मोटे चश्मा का इस्तेमाल करती है, जिससे कि वह समझदार लगे और इस जॉब के लिए सिलेक्ट कर ली जाए।
तभी नीना उसे बताती है कि वह जल्द ही मां बनने वाली है और उसकी एक छोटी बेटी ‘सिसेलिया’ भी है, जिसे बेली डांस का शौक है। हालांकि नीना ने अब तक अपने पति को यह प्रेगनेंसी वाली बात नहीं बताई और इसी वजह से उसे एक हाउसमेड की जरूरत है।
क्योंकि वह वर्क फ्रॉम होम में रहकर नौकरी भी करती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है हमें पता चलता है कि नीना ने अपनी इस हाउसमेड वाली जॉब के लिए मिली को सेलेक्ट कर लिया है।
इसी दौरान मिली शहर में मौजूद ह्यूमन सर्विसेज नाम की जगह पर भी जाती हुई दिखाई देती है, जहां उसकी मुलाकात एक लेडी काउंसलर से होती है और इस दृश्य को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है, कि बीती जिंदगी में मिली किसी न किसी बड़े ट्रॉमा में से गुजर चुकी है।
स्टोरी में एंड्रयू की मां यानी ‘मिस्टर मैनचेस्टर’ भी देखने को मिलती हैं, जो काफी दकियानूसी सोच वाली बूढी औरत है, क्योंकि उन्हें घर में पहने जाने वाले मिली के कपड़ों से खास दिक्कत है।
इसी दौरान एक चौंकाने वाली बात का खुलासा होता है, जब मिली को एंड्रयू अपनी पत्नी नीना के बचपन में घटी एक दर्दनाक घटना के बारे में बताता है।
क्योंकि बचपन में नीना के मां-बाप आग लगने से मर गए थे।
हालांकि नीना भी उसी घर में मौजूद थी लेकिन वह जिंदा बच गई थी और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस को इस बात पर शक था कि अपने घर में वह आग नीना ने ही लगाई थी।
फिर एक दिन जब एंड्रयू और नीना डॉक्टर के पास जाते हैं, इसी दौरान मिली इस घर की छानबीन करती है। तभी उसके हाथों नीना की वह दवाएं लग जाती हैं जो नीना हर रोज लेती है। इन दवाओं का पता लगाने के बाद मिली को इस बात का पता चलता है, कि नीना एक साइको है। यही वजह है कि नीना इस तरह की दवाओं का इस्तेमाल कर रही है।
हालांकि इन सब बातों के पुख्ता सबूत मिली को तब लगते हैं जब वह नीना के दोस्तों द्वारा नीना की बीती जिंदगी के बारे में बात करते हुए सुनती है।
इसी दौरान ‘लेटेंस परिवार’ की एक हाउसमेड मिली को मिलती है।
जो उसे नीना की पुरानी जिंदगी के बारे में और भी नई बातें बताती है। वह कहती है कि नीना बचपन में अपनी ही बेटी को टब में डूबा कर मारने की कोशिश कर चुकी है। यह सब जानकर मिली के दिमाग की धज्जियां उड़ जाती हैं।
हालांकि अभी मिली इस घर को छोड़कर नहीं जा सकती, क्योंकि उसके बैंक अकाउंट में एक फूटी कौड़ी मौजूद नहीं है। वहीं इस फिल्म में एक और काफी अजीबोगरीब किरदार भी मौजूद है, जो इस इलाके का माली ‘एंजो’ है, साथ ही यह माली एंड्रयू की फैमिली को पागलों का परिवार कहता है।
इस काफी विचित्र कहानी वाली फिल्म के आगे की कहानी जानने के लिए आपको देखनी होगी द हाउस मेड मूवी, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इंग्लिश और अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी उपलब्ध है।
फिल्म की अच्छी बातें
द हाउस मेड फिल्म में सिडनी स्वीनी के मिली वाले किरदार ने कहानी में पूरी तरह से जान डाल दी है। सिडनी जो कि हॉलीवुड की काफी फेमस अदाकारा मानी जाती हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में यूफोरिया और द व्हाइट लोटस जैसी सीरीजों से काफी नाम कमाया है।
ठीक उसी तरह द हाउस मेड फिल्म में भी, सिडनी ने दमदार एक्टिंग की है साथ ही काफी खूबसूरत भी नजर आई हैं। जो स्क्रीन पर आते ही अपने हर एक सीन में छा जाती हैं।
द हाउस मेड मूवी का एंडिंग काफी बढ़िया है और इसे मैं बढ़िया इसलिए बोल रहा हूं, क्योंकि यह पूरी तरह से सेटिस्फाइंग है। और मुझे लगता है कि इससे बेहतर इस फिल्म का अंत कोई भी नहीं हो सकता था।
फिल्म में मिली के किरदार को भले ही इस तरह की लड़की वाला दिखाया गया है, जो 15 साल जेल में काट कर आई है। जिसके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं फिर भी जिस तरह वह मजबूत दिखती है और इस फिल्म की कहानी को अंत तक अंजाम देती है वह दमदार है।
द हाउस मेड फिल्म में नीना का किरदार काफी खूंखार और खतरनाक दिखाई देता है जो कि देखने पर ही कोई साइको जैसी महसूस होती है। हालांकि बाद में अन्य चीजों के बारे में पता चलता है जिन्हें फिल्म देखने के बाद ही आप जान सकेंगे।
फिल्म की कमियां
द हाउस मेड की एंडिंग भले ही काफी स्मूथ हो लेकिन फिर भी एक कमी जो मुझे काफी खटकी, जैसे कि अंत में पुलिस द्वारा नीना की बातों पर आसानी से यकीन कर लेना, यह थोड़ा अजीब लगता है। क्योंकि शहर के सभी लोगों को लगता था कि नीना एक साइको है।
फिल्म द हाउस मेड की टोटल लंबाई तकरीबन 2 घंटे 12 मिनट के बीच है, जो मुझे लगता है थोड़ी कम की जा सकती थी। इसे एक घंटा 50 मिनट के भीतर रखा जाता तो ज्यादा बेहतर और साथ ही और भी इंगेजिंग हो सकती थी।
फिल्म में एंजो का माली वाला किरदार ‘मिशेल मोरोनने’ निभाया है और मुझे लगता है कि उनके किरदार में और भी ज्यादा डेप्थ डालनी चाहिए थी और साथ ही उन्हें और भी ज्यादा स्क्रीन टाइम भी देना चाहिए था।
फिल्म के अंत में जिस तरह से एंड्रयू की मां नीना की बेटी के ड्रेस को देखकर कमेंट करती हैं, वह काफी अजीब सा महसूस होता है।
निष्कर्ष
इस वीकेंड अगर आप कुछ ऐसा देखना चाह रहे हैं, जो कि सर्वाइवल थ्रिलर के साथ-साथ रोमांटिक ड्रामा से भी भरपूर हो, तब आपके लिए द हाउस मेड फिल्म एकदम परफेक्ट है। हालांकि इसे आप फैमिली के साथ बिल्कुल भी नहीं देख सकते क्योंकि फिल्म में भर-भर के न्यूड सीन देखने को मिलते हैं।
पर हां मुझे एक और भी महत्वपूर्ण बात इसमे फील हुई, ‘द हाउस मेड’ मूवी के सेकंड हाफ के मुकाबले इस फिल्म का फर्स्ट हाफ ज्यादा बेहतर महसूस होता है।
तो देर किस बात की अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो अभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जाएं और फिल्म को इंजॉय करें।
रेटिंग: 4/5
READ MORE
The Devil’s Bride Movie Review: पति-पत्नी की ये छोटी सी गलती और घर में आ गया शैतान, रूह कांप जाएगी।









