The Art Of Sarah Review: महिला ने पूरी जिंदगी बनाई झूठ पर ,फिर हुई मौत! Netflix की ‘The Art of Sarah’ देखने के बाद उड़ जाएंगे होश

कोरियाई वेब सीरीज़ द आर्ट ऑफ़ सारा 13 फरवरी को स्ट्रीम कर दी गई है। इस सीरीज को अगर आप देखने का सोच रहे है तो यहां जाने शो का रिव्यू।

Authors
February 13, 2026 1:24 PM (IST)
The art of sarah review in hindi

आजकल कई देशों में के-ड्रामा फैंस की लिस्ट बढ़ रही है, साथ ही भारत में भी के ड्रामा काफी पसंद किए जा रहे है। अब कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए एक और नई के-ड्रामा वेब सीरीज़ आ चुकी है। जिसका नाम है ‘द आर्ट ऑफ़ सारा’ इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 फरवरी शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया है।

‘किम जिन मिन’ (The Art Of Sarah) द्वारा निर्देशित इस ड्रामा में एक्शन,क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है जिसमें टोटल 8 एपिसोड हैं और प्रत्येक एपिसोड की लंबाई 40 से 50 मिनट की है। चलिए जानते है कैसी है यह सीरीज।

एक महिला की हैरतअंगेज कहानी:

इस शो की पूरी कहानी एक महिला सारा किम (शी ह्यू सन) के आस पास घूमती है जो लोगों के नज़र में एक अमीर औरत है। पर कहानी की शुरुआत में ही सारा किम की मौत हो जाती है और उसकी डेड बॉडी दिखाई जाती है।

उसकी हत्या किसने की वो कैसे मरी इसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता इसलिए इस केस की बागडोर पार्क म्यू गयोन (ली ज्यूं ह्यूक) को दी जाती है जो एक डिटेक्टिव है। जैसे जैसे इस केस की तफ्तीश होती है, सारा किम के बारे कई खुलासे होते है जो हैरान करते है जिसमें उसकी निजी जिंदगी और पर्सनेलिटी भी शामिल थी।

आगे चलकर कहानी में ट्विस्ट आता है जब पता चलता है कि सारा किम की पर्सनालिटी को गलत तरीके से किसी और के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। अब सारा किम कौन थी और कैसे मरी, वा उसके साथ क्या क्या हुआ और इन्वेस्टिगेशन के दौरान क्या पुलिस इस केस को सुलझा पाएगी या नहीं। यह अब जानने के लिए आपको यह शो देखना होगा।

रहस्य और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन:

यह के-ड्रामा कोई रोमांटिक लव एंगल प्रस्तुत न करके आपको मिस्ट्री,थ्रिलर और सस्पेंस की दुनिया में ले जाएगा, जहां हर एक एपिसोड के अंत में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो आपको अगला एपिसोड देखने के लिए उत्सुक करता है। कहानी के साथ कई रहस्यों से पर्दा उठेगा साथ ही कुछ कड़ी सस्पेंस बनाए रखेंगीं जो काफी अच्छे से प्रस्तुत किया गया है।

कलाकारों की उपस्थिति:

किसी भी शो या फिल्म में कलाकारों की उपस्थिति बहुत मायने रखती है, वैसा ही अगर इस शो में देखा जाए तो सारा किम के किरदार को शी ही सुन ने बखूबी निभाया है उनके जबरदस्त अभिनय के चलते, आप उस किरदार से इमोशनली कनेक्ट हो जाएंगे।

वहीं पार्क ली ज्योंक ने एक शानदार डिडेक्टिव का किरदार निभाया जिसकी शार्प निगाहें और सूझ बुझ कमाल है। इसके अलावा बाकी कास्ट जंग दे बिन,किम जाय वोन,शिन ह्यून स्यांग और जंग जिन यांग ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

टेक्निकल एस्पेक्ट:

द आर्ट ऑफ़ सारा शो में आपको स्क्रीन प्ले काफी अच्छा देखने को मिलेगा जो आपको इधर उधर भटकने से रोकता है। वहीं बात करे कहानी की, तो वह कुछ अलग तो नहीं पर आपको बोर भी नहीं करेगी।

बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल कुछ सीन्स में ऐसे किया गया है कि मिस्ट्री सीन को उभारने का काम करता है। वहीं आपको इसकी सिनेमेटोग्राफी भी ठीकठाक मिलती है।

कमी कहां रही:

‘द आर्ट ऑफ़ सारा’ शो को मेकर्स ने काफी अच्छी तरह से प्रेजेंट किया है इसके बावजूद इस सीरीज में आपको कुछ खामियां नज़र आ सकती हैं। इस शो को देखने के लिए संयम बनाना पड़ेगा।

क्योंकि शो के शुरूआती एपिसोड स्लो है और आपको बोर कर सकते है हालांकि आगे चलकर कहानी में इंटरेस्ट आने लगेगा पर तेज कहानी पसंद करने वाले व्यूवर शुरुआत में बोरियत महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा कहीं कहीं पर प्लॉट थोड़ा बिखरता है पर अगले ही पल संभल भी जाता है।

ओवर ऑल रिव्यू:

कुल मिलाकर ये ‘द आर्ट ऑफ़ सारा’ सीरीज देखने का अगर आप सोच रहे हैं, तो बिना सोचे समझे देख सकते हैं इस सीरीज में अच्छी कहानी के साथ सस्पेंस,थ्रिलर और मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन मिलेगा। साथ ही अगर आप इसे फैमिली के साथ देखना चाहे तो देख सकते हैं,क्योंकि इसमें कोई भी एडल्ट सीन शामिल नहीं किए गए हैं।

रेटिंग: 3/5

READ MORE

O Romeo Review: ओ रोमियो ने तोड़ दिया रिकॉर्ड! शाहिद-तृप्ति की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ एक्शन का तड़का।

Author

  • arshi khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं आर्शी खान हूँ, एंटरटेनमेंट डेस्क की विशेषज्ञ, मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है, साथ ही मुझे सहारा न्यूज़ चैनल के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम का अनुभव भी रहा है। यहाँ बॉलीवुड हो या नेटफ्लिक्स-अमेज़न, हर कंटेंट की सच्चाई और क्राफ्ट पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment