Spring Fever Kdrama Review: एक टीचर नया कॉलेज, कैसे मैनेज करेगी जॉब और लव लाइफ जानें इस शो मे

Spring Fever K-drama Review: Ahn Bo-hyun और Lee Joo-bin की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज देखें। 12 एपिसोड्स में हीलिंग लव स्टोरी, स्लो बर्न रोमांस।

Authors
February 12, 2026 7:02 AM (IST)
Spring Fever Kdrama review

कोरियन लैंग्वेज में बनी एक ड्रामा सीरीज “स्प्रिंग फ़ीवर” (Spring Fever), जिसके टोटल 12 एपिसोड है इस सीरीज का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को किया गया था। जिसके हर एक एपिसोड को हर हफ्ते दो-दो करके रिलीज किया गया। टी.वी.एन ओरिजिनल यह शो इंडिया में प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है।

1 घंटा 10 मिनट के रनिंग टाइम वाले इस शो के अब सभी एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और कहानी इसी सीजन में पूरी कर दी गई है, जिसके लिए आपको सीजन 2 का इंतजार नहीं करना होगा। तो क्या यह शो आपका कीमती समय डिजर्व करता है आईए जानते हैं आज के इस आर्टिकल में।

स्प्रिंग फीवर स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत मुख्य भूमिका निभा रही हीरोइन के साथ शुरू होती है, जो इस सीरीज में एक टीचर की भूमिका निभा रही है। एक स्कैंडल (अफेयर के फर्जी आरोप) के कारण इमोशनल ट्रॉमा झेलकर वह Seoul से छोटे शहर Sinsu (या Shinsu) में ट्रांसफर होकर आती है।

वहां एक लोकल CEO/बिजनेसमैन (जो बाहर से टफ लेकिन अंदर से काइंड है, और एक स्टूडेंट का अंकल भी है) से उसकी मुलाकात होती है जो इस सीरीज का हीरो है।

दोनों प्रेजेंट में तो एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे के करीब भी आ रहे हैं, जिनके बीच एक नया रिश्ता भी बनने लगा है, लेकिन दोनों का पास्ट कुछ ट्रॉमा से भरा हुआ है, हीरोइन का पास्ट स्कैंडल और इमोशनल टर्मॉइल से जुड़ा है, जबकि हीरो का भी अपना बैकग्राउंड है।

क्या है इन दोनों का पास्ट जो इनके प्रेजेंट को पूरी तरह से इफेक्ट कर रहा है और क्या उनकी लव स्टोरी हैप्पी एंडिंग तक पहुंचेगी? यह सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा।

क्या यह ड्रामा देखेने लायक है:

जिन लोगों को रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ड्रामा देखने में इंटरेस्ट है, उन्हें यह सीरीज बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। क्योंकि कहानी का एग्जीक्यूशन और साथ ही एक्टर्स की एक्टिंग सब कुछ बहुत ही बेहतरीन है। मुख्य कैरेक्टर्स के बीच में दिखाई गई केमिस्ट्री आपको पूरी तरह से बाँध लेगी।

इस सीरीज में आपको सभी एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे चाहे वह लाइट ड्रामा हो या फिर रोम कॉम। इसमें आपको लाइट एनवायरमेंट के साथ मौज मस्ती वाली चीज़ें भी देखने को मिलेगी जो आपको इमोशनल कहानी के साथ-साथ अच्छा खासा एंटरटेनमेंट भी मुहईय्या कराती है।

कैसा है प्रोडक्शन वर्क:

प्रोडक्शन वाइस एक बहुत ही बेहतरीन सीरीज है जिसमें आपको सिनेमैटोग्राफी कलर ग्रेडिंग सब कुछ अच्छा देखने को मिलेगा बस कहानी थोड़ा सा स्लो स्पीड के साथ आगे बढ़ती है, जो इस शो की एक प्रॉब्लम है। कहानी बहुत ज्यादा बढ़िया या फिर यूनीक नहीं है।

लेकिन जो कुछ भी दिखाया गया है उसका रिप्रेजेंटेशन बहुत अच्छे से किया गया है जिसकी वजह से आप सीरीज से अंत तक जुड़े रहना चाहेंगे। सीरीज के टोटल 12 एपिसोड है जिसमें से कुछ ऐसे एपिसोड भी हैं जो आपको बहुत ज्यादा बोरिंग फील देंगे।

निष्कर्ष:

जिन लोगों को कोरियन लैंग्वेज में बने रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर ड्रामा देखना पसंद है उन्हें यह सीरीज बहुत ज्यादा पसंद आएगी। जिसे आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ नहीं।

कहानी में हल्की-फुल्की मस्ती मजाक और रियलिस्टिक चीजों को दिखाया गया है जिसे बहुत ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करके नहीं देखना है तभी यह सीरीज आपको पूरा मजा देगी। फन टू वॉच सीरीज है जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।
रेटिंग: 3.5/5 स्टार

READ MORE

Farzi Season 2 Update: जानिए कब रिलीज होगा फर्जी सीजन 2 जिसके लिए शाहिद कपूर ने चार्ज किये 40 करोड़

Author

  • arshi khan is a author of oyeisfriday.com

    मैं आर्शी खान हूँ, एंटरटेनमेंट डेस्क की विशेषज्ञ, मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है, साथ ही मुझे सहारा न्यूज़ चैनल के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम का अनुभव भी रहा है। यहाँ बॉलीवुड हो या नेटफ्लिक्स-अमेज़न, हर कंटेंट की सच्चाई और क्राफ्ट पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment