Redux Redux Movie Review: पैरेलल यूनिवर्स में बेटी की मौत का बदला लेती हुई मां की कहानी

Redux Redux Movie Review: यहां एक मां की कहानी दिखाई गई है जो अपनी बेटी के कातिल का बदला लेने के लिए पैरेलल यूनिवर्स में बार-बार जाती है उसे मार देती है पर इससे उसका दर्द नहीं मिलता बल्कि वह इंसानियत को खो देती है यह एक इमोशनल थ्रिलर फिल्म

Authors
February 24, 2026 7:07 AM (IST)
Redux Redux Movie Review

Redux Redux जो कि एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, इसके अंदर दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए इधर-उधर घूम रही है। इस फिल्म का रनिंग टाइम है 1 घंटा 47 मिनट।

इसको बुक माय शो पर अंग्रेजी के साथ-साथ आप तमिल, तेलुगू और हिंदी में भी अब देख सकेंगे। आइए पता करते हैं फिल्म के बारे में कि कैसी है ये फिल्म।

Redux Redux दिल छू लेने वाली कहानी

यह कहानी एक ऐसी मां की दिखाई गई है जिसकी बेटी ‘Anna’ का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई है। इस मां का नाम है Irene Kelly। कहानी ड्रामा से साइंस फिक्शन की तरफ मुड़ जाती है जब Irene Kelly को एक दिन एक अजीब सी मशीन मिलती है।

ये मशीन एक बड़े लोहे के बॉक्स कंटेनर जैसी दिखाई दे रही है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके अंदर जाकर वह पैरेलल यूनिवर्स में जा सकती है। साधारण भाषा में अगर समझें तो अलग-अलग दुनिया में।

इन अलग-अलग दुनिया की एक खासियत है, कि यहां सब कुछ हमारी दुनिया से मिलता जुलता है पर यहां बहुत से बदलाव भी देखने को मिलते हैं। जैसे कि किसी चीज के रंग अलग हैं या कोई चीज हद से ज्यादा छोटी है या फिर बड़ी है। Irene Kelly हर बार एक पैरेलल यूनिवर्स में जाती है और अपनी बेटी के कातिल Neville को ढूंढ कर मार देती है।

हर बार Irene Kelly उसे अलग-अलग तरह से मारती है कभी वह गोली का सहारा लेती है तो कभी आग से जला देती है। Irene Kelly को हमेशा ऐसा लगता है कि शायद उसकी बेटी किसी पैरेलल दुनिया में उसे मिल जाए।

उसे लगता है कि वह अपनी बेटी को बचा लेगी और उसके कातिल को मार कर सुकून से रहेगी पर ऐसा नहीं होता। हर बार वह नई दुनिया में जाती है और अपनी बेटी के कातिल को मार देती है पर उसे इस दुख से जूझना पड़ रहा है जब उसे पता लगता है कि उसकी बेटी मर चुकी है।

बार-बार यह सब लूप की तरह चलता रहता है। बदला लेते-लेते Irene Kelly का दिल सख्त हो जाता है वह इंसानियत को खो देती है। एक बार जब Irene Kelly एक नई दुनिया में प्रवेश करती है वहां उसे Mia नाम की लड़की मिलती है।

इस लड़की को भी Neville मारने जा रहा है तभी Irene Kelly वहां पहुंचकर उसे बचा लेती है। आगे कहानी में क्या होता है आपको फिल्म देखकर ही पता लगाना होगा। यहां दिखाया गया है कि एक मां का गुस्सा उसे किस तरह से बदल देता है। ये कहानी थोड़ी इमोशनल भी है और डरावनी भी।

क्या सिर्फ बदला लेना ही सुकून देता है?

2022 में एक फिल्म आई थी Everything Everywhere All at Once इस फिल्म में भी मल्टीवर्स घूमने की कहानी दिखाई गई थी। 1984 में रिलीज हुई The Terminator में भी एक मां और बेटी की कहानी दिखाई गई थी।

फिल्म के द्वारा डायरेक्टर्स ने एक संदेश दिया है जिसे हमें समझना जरूरी है। यहां बताया गया है कि किसी इंसान से बदला लेना सुकून नहीं देता है बल्कि वह आपको अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। मां अपनी बेटी की मौत का बदला हर पैरेलल यूनिवर्स में जाकर लेती है।

बदला लेने के बाद वह एक दर्द में फंस जाती है जब उसे लगता है कि उसकी बेटी अब मर चुकी है। फिल्म हमें बताती है कि बदला लेकर दुख से भागा नहीं जा सकता। एक पुरानी कहावत है कि आप बदला लेने के वक्त खुद के लिए भी एक कब्र खोदते हैं।

READ MORE

Hotspot 2 Much Review: तीन कहानियां जिनका एक ही है सार, एंटरटेनमेंट के सभी एलिमेंट्स के साथ मस्ट वॉच केटेगरी

Author

  • Author

    मैं आमिर खान हूँ। हिंदी सिनेमा और OTT प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों-वेब सीरीज का गहराई से विश्लेषण और ईमानदार रिव्यू करता हूँ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। अमर उजाला के एंटरटेनमेंट डेस्क में कुछ साल काम करने का अनुभव भी रहा। बॉलीवुड की हर धड़कन, ट्रेंड्स और क्वालिटी कंटेंट पर पैनी नजर रखता हूँ। यहीं पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी राय रखता हूँ।

Leave a Comment