26 मार्च 2026 के दिन फिल्म “प्रोजेक्ट हेल मेरी” (Project Hail Mary) रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन डायरेक्टर फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है, जो कि इससे पहले भी स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स, द लेगो मूवी और 22 जंप स्ट्रीट जैसी कई फिल्में कर चुके हैं।
प्रोजेक्ट हेल मेरी मूवी की टोटल लंबाई 2 घंटे 36 मिनट के आसपास है, यह फिल्म पूरी तरह से साई-फाई कैटेगरी पर आधारित है, जिसे देखने के बाद आपको साल 2014 में आई फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ की याद जरूर आएगी।
प्रोजेक्ट हेल मेरी की कहानी:
यह फिल्म अमेरिका में बेस्ड है, जहां की स्पेस एजेंसी नासा को दुनिया की सबसे बेहतरीन स्पेस रिसर्च एजेंसी का दर्जा हासिल है। फिल्म में देखने को मिलता है कि नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में सूरज की सतह पर एक ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है, जो सूरज की सतह को ढकता चला जा रहा है।
और आने वाले कुछ ही समय में यह बैक्टीरिया सूरज की चमक को काफी हद तक कम कर देगा। अगर ऐसा हो गया तो धरती का विनाश जल्द ही हो जाएगा क्योंकि धरती को जिंदा रहने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत पड़ती है।
पर इस परेशानी से निपटने के लिए नासा वाले अपने वैज्ञानिकों को काम पर लगा देते हैं। वहीँ साथ ही साथ फिल्म में हमें एक मुख्य किरदार भी नजर आता है जो कि एक प्रोफेसर है, इस प्रोफेसर का नाम डॉक्टर रायलैंड ग्रेस (रयान गोस्लिंग) है और उनका सहायक कार्ल (लायोनेल बॉयस) है। जिन्हें सूरज पर पनप रहे इस बैक्टीरिया के बारे में पहले ही मालूम हो चुका था और वे पहले ही इस पर काम कर रहे हैं।
तभी नासा की वैज्ञानिक ईवा स्ट्रैट (सैंड्रा हुलर) अपनी टीम के साथ डॉक्टर रायलैंड ग्रेस के पास पहुंचती हैं और उन्हें पूरे मामले के बारे में बताती हैं, जो कि उन्हें पहले से ही पता था। साथ ही ईवा स्ट्रैट द्वारा रायलैंड ग्रेस को उनके साथ चलने के लिए कहा जाता है जिस पर वह राजी हो जाते हैं।
पर जब रायलैंड ग्रेस नासा में पहुंचते हैं तब उन्हें पता चलता है कि इस परेशानी से निपटने के लिए इस स्पेस एजेंसी वालों ने पहले ही एक खास तरह का विमान यानी Hail Mary spaceship बना लिया है जिससे वह ‘Tau Ceti’ स्टार पर जाकर वहां मौजूद उस सूक्ष्म जीव को जड़ से खत्म करने का समाधान ढूंढ सकें ताकि वह अपनी आबादी को आगे ना बढ़ा सके।
यहां हमें कहानी में मुख्य बात भी पता चलती है कि सूरज पर मौजूद यह बैक्टीरिया (Astrophage) ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और कार्बन से बने हुए हैं। हालांकि इस मिशन पर सिर्फ तीन लोगों को ही भेजा जाएगा जिनमें पहला होगा पायलट, दूसरा वैज्ञानिक और तीसरा इंजीनियर।
फिल्म के आगे की कहानी इसी पर टिकी हुई है, कि क्या डॉक्टर रायलैंड ग्रेस अपने दो साथियों के साथ Tau Ceti पर जाकर उस सूक्ष्म जीव या फिर बैक्टीरिया से बचाव का समाधान ढूंढ पाएगा या नहीं?
क्योंकि Tau Ceti स्टार धरती से लगभग 12 प्रकाश वर्ष दूर है यानी कि काफी दूर है, जिस वजह से डॉक्टर रायलैंड ग्रेस वहां जा तो सकता है लेकिन वापस धरती पर आना बेहद मुश्किल है।
इसकी आगे की कहानी जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म, जो फिलहाल आपके नजदीकी सिनेमाघर में इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।
निर्देशन में कितना है दम?:
प्रोजेक्ट हेल मेरी का डायरेक्शन Phil Lord और Christopher Miller ने किया है, और मुझे लगता है उनकी पिछले फिल्मों से बेहतर उन्होंने अपनी फिल्म को दिया है।
यहां इंटरस्टेलर और द मून फिल्म जैसी वाइब मैच करती हुई दिखाई देती है, भले ही यहां कॉन्सेप्ट उन दोनों फिल्मों से काफी अलग रखा गया है लेकिन फिर भी यह उतनी ही मजेदार है।
रयान गोस्लिंग का नया अंदाज:
रयान जो इससे पहले साल 2024 में आई फिल्म बार्बी, और 2017 में आई ब्लेड रनर 2049 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी एक्टिंग का लोहा उन्होंने इस तरह की कई फिल्में करके पहले ही मनवा लिया है।
और यही वजह है कि मुझे लगता है प्रोजेक्ट हेल मेरी फिल्म में भी वह उसी जबरदस्त तरीके से स्क्रीन पर चमके हैं, खासकर Ryland Grace के रिलक्टेंट हीरो वाले रोल में।h
फिल्म के पॉजिटिव पहलू: देखने लायक बनाते हैं
मूवी में एलियन वाले कांसेप्ट को भी दिखाया गया है, हालांकि मैं आपको बता दूं यह एलियन हॉलीवुड की पिछली फिल्मों की तरह बिल्कुल भी नहीं है। यहां दिखाया गया एलियन Rocky, जिसे James Ortiz ने पॉपेट के जरिए बनाया है, वो एकदम लेटेस्ट अंदाज वाला है।
जिस तरह से फिल्म में डॉक्टर रायलैंड ग्रेस के किरदार को डेवलप किया गया है वह काफी भावात्मक हैं, क्योंकि जिस तरह से वह फिल्म में बिना ज्यादा सोचे-समझे इस मिशन में शामिल हो जाते हैं, जबकि वह जानते हैं कि वह धरती पर दोबारा वापस नहीं आ सकेंगे और अपनी जान गवा बैठेंगे। रायलैंड ग्रेस के इस जज्बे को देख कर आपकी आँखें नम हो जाएगी।
बड़ी कमी जो मुझे महसूस हुई
जब मैंने इस फिल्म को देखना शुरू किया था तो मेरा एक्सपेक्टेशन इसको लेकर काफी ज्यादा था। लेकिन जिस तरह से फिल्म के सेकंड हाफ में दिखाए गए स्पेस यानी अंतरिक्ष वाले दृश्यों को फिल्माया गया है वह कई बार थोड़े लो क्वालिटी महसूस होते हैं, खासकर फिल्म के वह सीन जब रायलैंड ग्रेस और एलियन Rocky के शिप को आसपास दिखाया जाता है।
फाइनल वर्डिक्ट:
अगर आपको साई-फाई जॉनर की फिल्में देखना पसंद है, तो साल 2026 में आई प्रोजेक्ट हेल मेरी फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित होगी। हालांकि यहां मैं आपको पहले ही बता दूं, इस फिल्म में एक काफी अलग तरह के एलियन प्रजाति Rocky को दिखाया गया है।
अब यह एलियन वाला कॉन्सेप्ट आपको पसंद आएगा या फिर नहीं वो तो आपके विवेक पर ही डिपेंड करता है। फिल्म पूरी तरह से क्लीन है यानी इसमें किसी तरह का एडल्ट या बोल्ड सीन दिखाई नहीं देते।
रेटिंग: 4/5
READ MORE
अगर ‘गुल्लक’ पसंद है, तो नेटफ्लिक्स की ’53 Sundays’ मिस न करें, पढ़ें इस इमोशनल फिल्म का पूरा रिव्यू









