O Romeo Review: ओ रोमियो ने तोड़ दिया रिकॉर्ड! शाहिद-तृप्ति की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ एक्शन का तड़का।

O Romeo Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस लव-रिवेंज स्टोरी। विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर दुनिया में एक्शन, रोमांस और खून-खराबे का मिश्रण। थ्रिलिंग परफॉर्मेंस देखें!

Authors
February 13, 2026 12:53 PM (IST)
O romeo review in hindi

काफी समय से शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो‘ के लिए चर्चा में बने हुए थे, उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे जो आज 13 फरवरी को खत्म हुआ। फिल्म आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा चुकी है।

विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस, फिल्म ओ रोमियो एक्शन थ्रिलर के साथ एक इंटेंस लव स्टोरी को प्रस्तुत करती है। जिसमें मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी नज़र आ रही हैं।

शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज के साथ इससे पहले कमीनें,रंगून और हैदर फिल्म में भी काम कर चुके हैं। अगर आप भी यह फिल्म देखने का मन बना रहे हैं, तो इस फिल्म का फुल रिव्यू जाने यहां।

लव, इंटेंस और एक्शन से भरपूर:

शाहिद कपूर ने एक बार फिर से ‘ओ रोमियो’ से साबित कर दिया कि वह कमाल के एक्टर हैं। अब ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में आ चुकी है और इसे भर भर के तारीफे मिल रही हैं।

इस फिल्म की कहानी अफ़शा (तृप्ति डिमरी) और उस्तरा (शाहिद कपूर) के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें उस्तरा एक सुपारी किलर है और अफ्शा इसके पास एक कत्ल की सुपारी देने के लिए आती है।

अफ़्शा का बदला लेने में यह कहानी आपको 90 के दशक के गैंगस्टर ऐरा में ले जाती है। दोनों कलाकारों के बीच की जबरदस्त केमेस्ट्री ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। इस फिल्म की कहानी आपको ‘हुसैन जैदी’ की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक छोटे किस्से की तरफ ले जाती है,

जिसमें गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की कहानी शामिल है। पर इस फिल्म की खूबी यह है कि मेकर्स ने कहानी को अपने तरीके से प्रस्तुत किया है जो एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी।

फिल्म की कास्टिंग ने किया हैरान:

विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो में कास्टिंग कुछ इस तरह से की गई है, कि हर एक करेक्टर अपनी परफॉर्मेंस से आपको हैरान कर रहा है। उस्तरा के किरदार में दिखे शाहिद कपूर के अभिनय ने फिल्म में जान डालने का काम किया है, उनका एक्शन,रोमांस से लेकर जबरदस्त गैंगस्टर लुक आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगा।

वहीं बात करें अफ़्शा के किरदार में तृप्ति डिमरी की, तो उन्होंने हर तरह से यह साबित किया है कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म में लेकर कोई गलती नहीं की। उनके चेहरे के मासूम एक्सप्रेशन के साथ क्रोध और गंभीरता का कॉम्बिनेशन बेहतरीन है।

इसके अलावा ‘नाना पाटेकर’ जिस तरह से अपने अनोखे अंदाज से सभी फिल्मों में दर्शकों का दिल जीतते है, वैसा ही हुनर उन्होंने इस फिल्म में ‘इस्माइल’ के किरदार में दिखाया है।

अविनाश तिवारी इससे पहले भी कई फिल्मों में नज़र आए पर ओ रोमियो में उन्होंने विलेन जलाल के अवतार में जो दहशत फैलाई है वो तारीफ के लायक है।

बात करे विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया के किरदार की, तो वो बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है इसके बावजूद उन्होंने छोटे किरदारों से ही अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। साथ ही फिल्म में फरीदा जलाल और अरोड़ा ईरानी की अपीयरेंस भी कमाल की रही।

डायलॉग,इमोशंस और एक्शन का ताल मेल:

फिल्म में जहां एक तरफ जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी सीधे आपके दिलों को छूती है, वहीं इसमे प्यार और इमोशंस का एक अलग ही तालमेल देखने को मिलता।

फिल्म के फर्स्ट हॉफ में फिल्म सीट से बांधे रखेगी, वहीं सेकंड हॉफ में शाहिद कपूर का जबरदस्त एक्शन और खून खराबा एक थ्रिलिंग माहौल बनाता नज़र आएगा। इसके अलावा सिनेमेटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक भी ठीक ठाक है।

खूबियों के साथ मौजूद कुछ खामियां:

ज्यादातर मेकर्स फिल्मों में बहुत कुछ अच्छा करने के बाद भी कहीं न कहीं पर चूक जाते है, वैसे ही कुछ ओ रोमियो के साथ हुआ है जिसमें अच्छी कहानी और जबरदस्त कलाकारों के बावजूद कहीं कहीं पर आपको प्लॉट बिखरा बिखरा सा लग सकता है।

फिल्म कुछ हिस्सों में थोड़ी स्लो और बोरियत भरी भी लग सकती है। वहीं इस फिल्म में नाना पाटेकर, अरोड़ा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे मंझे हुए कलाकारों के किरदारों को और भी ज्यादा उभर कर पेश करना चाहिए था।

ओवर ऑल रिव्यू:

अगर आप भी सोच में है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ देखे या नहीं? तो आप बेझिझक होकर ये फिल्म देख सकते है। अगर आपको विशाल भारद्वाज का सिनेमा पसंद है तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। कुछ खामियों के बावजूद फिल्म काफी अच्छी है। हां अगर आप इस फिल्म को फैमिली के साथ देखने का सोच रहे है तो आपको बता दे इस फिल्म में गाली गलौज के साथ इंटेन्स सीन भी शामिल है।

रेटिंग- 3.5/5

READ MORE

Tu Yaa Main Movie Review: मगरमच्छ ने प्यार को निगलने की कोशिश… क्या बचेगा ये कपल?

Author

  • shagufta hashmi is a author of oyeisfriday.com

    मैं शगुफ्ता हाशमी हूँ। हिंदी सिनेमा, बॉलीवुड फिल्मों और OTT सीरीज की समीक्षा करती हूँ। मैंने लखनऊ से पढ़ाई की है, मास कम्युनिकेशन के साथ-साथ Film & TV Production में स्पेशलाइज्ड पोस्ट-ग्रेजुएट भी किया है, साथ ही साल २०२४ में AAJTAK हिंदी के एंटरटेनमेंट डेस्क में काम करने का अनुभव रहा है। फिल्मों की कहानी अभिनय और निर्देशन पर मेरी पैनी नजर रहती है।

Leave a Comment